अपने जिले की आवाज़ बनें! Seemanchal Live में रिपोर्टर बनने के लिए अभी आवेदन करें।
Seemanchal

कार्य में शिथिलता बरतने पर ली क्लास

कार्य में शिथिलता बरतने पर ली क्लास शुक्रवार को विकास भवन के सभागार में जिला परिषद की सामान्य बैठक गहमागहमी माहौल में शुरु हुई। बैठक की अध्यक्षता जिला परिषद की अध्यक्षा गुड्डी कुमारी ने प्रभारी डीडीसी रामकुमार पोद्दार की उपस्थिति में की। बैठक का प्रारंभ विगत बैठक की समीक्षा के साथ हुई जबकि जिला परिष

कार्य में शिथिलता बरतने पर ली क्लास

Article Advertisement

कार्य में शिथिलता बरतने पर ली क्लास शुक्रवार को विकास भवन के सभागार में जिला परिषद की सामान्य बैठक गहमागहमी माहौल में शुरु हुई। बैठक की अध्यक्षता जिला परिषद की अध्यक्षा गुड्डी कुमारी ने प्रभारी डीडीसी रामकुमार पोद्दार की उपस्थिति में की।

Article Advertisement

बैठक का प्रारंभ विगत बैठक की समीक्षा के साथ हुई जबकि जिला परिषद के अधिनस्थ सभी विभागों की समीक्षा विभागवार की गयी तथा बैठक के दौरान सम्बन्धित विभाग द्वारा कार्यो में शिथिलता बरतने पर सदस्यों ने जमकर क्लास लिया। जबकि जिला परिषद की आंतरिक संसाधन में वृद्धि के लिए उपाय पर चर्चा के बाद समीक्षा किया गया। इसके अलावा पंचम राज्य वित्त आयोग एवं मनरेगा योजनाओं के क्रियान्वयन की समीक्षा के साथ-साथ वर्ष 2019-20 के लिए चयनित योजनाओं के अनुमोदन पर विचार किया गया। जिला परिषद की स्थायी समिति की बैठक की समीक्षा के बाद स्थायी समिति द्वारा पारित प्रस्ताओं का अनुमोदन किया गया। इसके अलावा जिला परिषद की आन्तरिक संसाधन की समीक्षा के बाद वित्तीय वर्ष 2018-19 के लिए वास्तविक आय-व्यय तथा वित्तीय वर्ष 2019-20 के लिए संभावित आय-व्यय की समीक्षा के बाद अनुमोदन कर दिया गया। बैठक में जिप उपाध्यक्ष अंजली देवी, गोपाल यादव, सरिता देवी,शंभु सुमन,सरिता कुमारी, झगरु साह के अलावा सभी जिला पार्षदों ने भाग लिया। स्रोत-हिन्दुस्तान

What do you think?

Leave a Comment

Article Bottom Advertisement

यह भी पढ़ें

Trending News

#1

अररिया में युवती से दुष्कर्म का आरोप, पंचायत में 5 लाख तक देने का प्रस्ताव; पुलिस ने आरोपी को पकड़ा

24 views

#2

मधुबनी गोलीकांड के फरार ASI चंद्र मोहन सिंह का मिला शव, सर्विस पिस्टल भी बरामद; मौत की वजह की जांच जारी

21 views

#3

शीतकाल के लिए बंद हुए केदारनाथ धाम के कपाट, इस वर्ष 19.20 लाख से अधिक श्रद्धालुओं ने किए दर्शन

21 views

#4

उगते सूर्य को अर्घ्य के साथ छठ महापर्व संपन्न, बिहार से विदेश तक घाटों पर उमड़ी आस्था

20 views

#5

प्रशांत किशोर का शिक्षा मंत्री मिथिलेश तिवारी पर पलटवार, बोले- मुसलमानों ने भाजपा का साथ क्यों छोड़ दिया, इस पर चिंतन करे पार्टी

20 views

#6

Salman Khan की 'मातृभूमि' के ट्रेलर ने मचाया धमाल, देशभक्ति और इमोशन देख फैंस हुए उत्साहित; 20-30 करोड़ की ओपनिंग का अनुमान

20 views

Most Read