किशनगंज में खनन पदाधिकारी पर बालू माफिया ने किया जानलेवा हमला किशनगंज में अवैध बालू खनन रोकने गये खनन पदाधिकारी पर बालू माफिया ने जानलेवा हमला कर दिया।
उन्होंने किसी तरह पोठिया थाना पहुंचकर अपनी जान बचाई।
इस संबंध में उन्होंने पोठिया थाना में प्राथमिकी दर्ज करायी है।
Seemanchal
किशनगंज में खनन पदाधिकारी पर बालू माफिया ने किया जानलेवा हमला
किशनगंज में खनन पदाधिकारी पर बालू माफिया ने किया जानलेवा हमला किशनगंज में अवैध बालू खनन रोकने गये खनन पदाधिकारी पर बालू माफिया ने जानलेवा हमला कर दिया। उन्होंने किसी तरह पोठिया थाना पहुंचकर अपनी जान बचाई। इस संबंध में उन्होंने पोठिया थाना में प्राथमिकी दर्ज करायी है। खनन पदाधिकारी संजय प्रसाद को सूच

Article Advertisement
Article Advertisement
खनन पदाधिकारी संजय प्रसाद को सूचना मिली थी कि पोठिया प्रखंड की बेलागाछी हाट स्थित डोंक नदी से अवैध रूप से बालू खनन कर बेचा जा रहा है।
इसको लेकर वे शुक्रवार को दल-बल के साथ डोंक नदी पहुंचे।
वहां उस समय तीन ट्रैक्टर से अवैध बालू ले जाया जा रहा था।
खनन पदाधिकारी ने ट्रैक्टर चालकों को रोककर ट्रैक्टर जब्ता करने की प्रक्रिया शुरू की।
इस दौरान बालू माफिया के गुर्गे लाठी-डंडा लेकर वहां पहुंचे और खनन पदाधिकारी को घेर लिया।
बदमाशों ने उनके वाहन को क्षतिग्रस्त कर दिया और जब्त तीनों ट्रैक्टर को साथ ले गये।
बालू माफियाओं ने खनन पदाधिकारी को धमकी भी दी और कहा कि दोबार इस क्षेत्र आये तो जान से हाथ धोना पड़ेगा।
इस दौरान कुछ बदमाशों ने खनन पदाधिकारी पर हमला बोल दिया।
इसके बाद वे किसी तरह जान बचा कर वहां से निकले और सीधे पोठिया थाना पहुंचे।
मामले को लेकर खनन पदाधिकारी ने महिला सहित अज्ञात के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज करवायी है।
जिला खनन पदाधिकारी संजय प्रसाद ने कहा कि वे पोठिया में अवैध बालू खनन की सूचना पर कार्रवाई करने पहुंचे थे जहां बालू माफियाओं ने उन्हें घेर लिया तथा हमला करने की कोशिश की, लोगों ने जान मारने की धमकी दी।
किसी तरह वे जान बचाकर पोठिया थाना पहुंचे।
एसपी कुमार आशीष ने बताया कि जिला खनन पदाधिकारी पर हमला में प्राथमिकी दर्ज हुई है तो कार्रवाई की जाएगी।
बालू माफिया किसी सूरत में बख्शे नहीं जाएंगे।
स्रोत-हिन्दुस्तान
What do you think?
Leave a Comment
Article Bottom Advertisement
यह भी पढ़ें

Seemanchal
उगते सूर्य को अर्घ्य के साथ छठ महापर्व संपन्न, बिहार से विदेश तक घाटों पर उमड़ी आस्था

Seemanchal
नहर सूखी, पर आस्था नहीं — सीमांचल में ग्रामीणों ने चंदा जुटाकर खुद बनाए छठ घाट, मोटर पंप से भरा पानी

Seemanchal
छठ पर ट्रेनों में भारी भीड़, फारबिसगंज तक स्पेशल ट्रेन चलाने की मांग तेज़

Business
EPFO: हर महीने कट रहा है PF, लेकिन खाते में जमा हो भी रहा है या नहीं? घर बैठे ऐसे करें चेक

Entertainment
अमिताभ बच्चन को धमकी देने के मामले में बड़ा खुलासा, गोल्डी ढिल्लों के गुर्गों का गैंगस्टर विक्की हद्दल से भी संपर्क
Trending News
#1
अररिया में युवती से दुष्कर्म का आरोप, पंचायत में 5 लाख तक देने का प्रस्ताव; पुलिस ने आरोपी को पकड़ा
24 views
#2मधुबनी गोलीकांड के फरार ASI चंद्र मोहन सिंह का मिला शव, सर्विस पिस्टल भी बरामद; मौत की वजह की जांच जारी
21 views
#3शीतकाल के लिए बंद हुए केदारनाथ धाम के कपाट, इस वर्ष 19.20 लाख से अधिक श्रद्धालुओं ने किए दर्शन
21 views
#4उगते सूर्य को अर्घ्य के साथ छठ महापर्व संपन्न, बिहार से विदेश तक घाटों पर उमड़ी आस्था
20 views
#5प्रशांत किशोर का शिक्षा मंत्री मिथिलेश तिवारी पर पलटवार, बोले- मुसलमानों ने भाजपा का साथ क्यों छोड़ दिया, इस पर चिंतन करे पार्टी
20 views
#6Salman Khan की 'मातृभूमि' के ट्रेलर ने मचाया धमाल, देशभक्ति और इमोशन देख फैंस हुए उत्साहित; 20-30 करोड़ की ओपनिंग का अनुमान
20 views
Most Read

India
'रोवेलें रघुराई.. अंखिया खोला बबुआ' Pawan Singh का सुपरहिट भक्ति गीत
15234 views

India
बीते शुक्रवार को दिल्ली के एक सीवर को नंगे हाथों बिना मास्क के साफ करते हुए उसका पिता शव में बदल गया ।
8231 views

Bihar
सुपौल:- जिला प्रशासन ने कोविड19 संक्रमण के लॉक डाउन के तीन महीने बाद पहला मिटीग.
6785 views

India
जिले में प्रवासियों का ट्रेन से आने की सिलसिला जारी
6031 views

Entertainment
विराट कोहली ने शेयर की अनुष्का शर्मा की CUTE PIC, लिखा ये बेहद रोमांटिक मैसेज
5674 views

Politics
नए साल में बदल जाएंगी आपके काम की ये 8 चीजें, आज ही निपटा लें वरना...
5270 views
