कोरोना वायरस: 135 करोड़ की आबादी पर भारत में केवल 40 हजार वेंटिलेटर कोरोना वायरस को लेकर देश भर में चिकित्सा सेवाएं तेज कर दी गई है।
जगह जगह अस्पतालों में इसके लिए आइसोलेश वार्ड बनाए गए हैं।
इस बीच अस्पतालों में जरूरी उपकरणों की कमी देखने को मिल रही है।
World
कोरोना वायरस: 135 करोड़ की आबादी पर भारत में केवल 40 हजार वेंटिलेटर
कोरोना वायरस: 135 करोड़ की आबादी पर भारत में केवल 40 हजार वेंटिलेटर कोरोना वायरस को लेकर देश भर में चिकित्सा सेवाएं तेज कर दी गई है। जगह जगह अस्पतालों में इसके लिए आइसोलेश वार्ड बनाए गए हैं। इस बीच अस्पतालों में जरूरी उपकरणों की कमी देखने को मिल रही है। दरअसल भारत में मात्र 40 हजार वेटिंलेटर है, जिन

Article Advertisement
Article Advertisement
दरअसल भारत में मात्र 40 हजार वेटिंलेटर है, जिन पर गंभीर मरीजों का उपचार किया जाता है।
देश में वेंटिलेटर की उपलब्धता के बारे में यह अनुमान इंडियन सोसायटी ऑफ क्रिटिकल केयर का है।
कई विशेषज्ञ मानते हैं कि अस्पतालों में सघन जांच केंद्रों की इतनी संख्या कोरोना के गंभीर मरीजों को उपचार दिलाने के लिए अपर्याप्त हो सकती है।
अभी तक चीन समेत दुनियाभर में कोरोना के जो मरीज मिले हैं, उनमें से पांच प्रतिशत को सांस लेने से जुड़ी गंभीर समस्याएं होती हैं, जिस कारण उनका इलाज आईसीयू में ही किया जा सकता है।
भारत में हर दिन कोरोना संक्रमित नए मामले मिलने की दर बढ़ रही है।
विशेषज्ञ मानते हैं कि यह वृद्धि संकेत है कि देश में कोरोना का संक्रमण तीसरे चरण पर पहुंच रहा है, जहां संक्रमण समुदाय में फैलने लगता है।
संक्रमण दर में ऐसी ही वृद्धि इटली व ईरान में देखने को मिली थी।
इसके बाद वहां के अस्पतालों में वेंटिलेटर पर इलाज की जरुरत वाले मरीजों का भार बढ़ गया और स्थिति अनियंत्रित हो गई।
गौरतलब है कि वेंटिलेटर बनाने के लिए सरकार को मोटा बजट खर्चना होगा क्योंकि एक वेंटिलेटर की कीमत आठ से दस लाख रुपये होती है।
बड़े शहरों में ही हैं आईसीयू इंडियन सोसायटी ऑफ क्रिटिकल केयर के अध्यक्ष डॉ. ध्रुव चौधरी के मुताबिक, देश में लगभग 40 हजार एक्टिव वेंटिलेटर हैं, जो ज्यादातर सरकारी मेडिकल कालेज, मेट्रो शहरों के निजी अस्पतालों व सेमी मेट्रो शहर के अस्पतालों में ही उपलब्ध हैं।
Source - Hindustan
What do you think?
Leave a Comment
Article Bottom Advertisement
यह भी पढ़ें

World
यूरोप में बम धमकियों से हवाई यात्रा प्रभावित, कई विमानों की इमरजेंसी लैंडिंग; जांच में नहीं मिला विस्फोटक

World
AI शेयरों में भारी गिरावट से दुनिया के बाजारों में हड़कंप, जापान और दक्षिण कोरिया के शेयर बाजार धड़ाम

World
पश्चिम एशिया में तनाव के बीच होर्मुज जलडमरूमध्य पर बढ़ी चिंता, वैश्विक ऊर्जा आपूर्ति पर नजर

Business
EPFO: हर महीने कट रहा है PF, लेकिन खाते में जमा हो भी रहा है या नहीं? घर बैठे ऐसे करें चेक

Entertainment
अमिताभ बच्चन को धमकी देने के मामले में बड़ा खुलासा, गोल्डी ढिल्लों के गुर्गों का गैंगस्टर विक्की हद्दल से भी संपर्क
Trending News
#1
अररिया में युवती से दुष्कर्म का आरोप, पंचायत में 5 लाख तक देने का प्रस्ताव; पुलिस ने आरोपी को पकड़ा
24 views
#2मधुबनी गोलीकांड के फरार ASI चंद्र मोहन सिंह का मिला शव, सर्विस पिस्टल भी बरामद; मौत की वजह की जांच जारी
21 views
#3शीतकाल के लिए बंद हुए केदारनाथ धाम के कपाट, इस वर्ष 19.20 लाख से अधिक श्रद्धालुओं ने किए दर्शन
21 views
#4उगते सूर्य को अर्घ्य के साथ छठ महापर्व संपन्न, बिहार से विदेश तक घाटों पर उमड़ी आस्था
20 views
#5प्रशांत किशोर का शिक्षा मंत्री मिथिलेश तिवारी पर पलटवार, बोले- मुसलमानों ने भाजपा का साथ क्यों छोड़ दिया, इस पर चिंतन करे पार्टी
20 views
#6Salman Khan की 'मातृभूमि' के ट्रेलर ने मचाया धमाल, देशभक्ति और इमोशन देख फैंस हुए उत्साहित; 20-30 करोड़ की ओपनिंग का अनुमान
20 views
Most Read

India
'रोवेलें रघुराई.. अंखिया खोला बबुआ' Pawan Singh का सुपरहिट भक्ति गीत
15234 views

India
बीते शुक्रवार को दिल्ली के एक सीवर को नंगे हाथों बिना मास्क के साफ करते हुए उसका पिता शव में बदल गया ।
8231 views

Bihar
सुपौल:- जिला प्रशासन ने कोविड19 संक्रमण के लॉक डाउन के तीन महीने बाद पहला मिटीग.
6785 views

India
जिले में प्रवासियों का ट्रेन से आने की सिलसिला जारी
6031 views

Entertainment
विराट कोहली ने शेयर की अनुष्का शर्मा की CUTE PIC, लिखा ये बेहद रोमांटिक मैसेज
5674 views

Politics
नए साल में बदल जाएंगी आपके काम की ये 8 चीजें, आज ही निपटा लें वरना...
5270 views
