अपने जिले की आवाज़ बनें! Seemanchal Live में रिपोर्टर बनने के लिए अभी आवेदन करें।
Sports

क्रिकेट / आईसीसी ने कहा- वेस्टइंडीज के क्रैग ब्रैथवेट की बॉलिंग वैध, वे फिर गेंदबाजी कर सकेंगे

खेल डेस्क. वेस्टइंडीज के ओपनर और पार्ट टाइम स्पिनर क्रैग ब्रैथवेट के गेंदबाजी एक्शन को आईसीसी (इंटरनेशनल क्रिकेट काउंसिल) की ओर से हरी झंडी मिल गई है। जांच के दौरान उनका एक्शन वैध पाया गया, जिसके बाद आईसीसी ने उन्हें अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में गेंदबाजी करने की अनुमति दे दी। क्रिकेट की सबसे बड़ी संस्थ

क्रिकेट / आईसीसी ने कहा- वेस्टइंडीज के क्रैग ब्रैथवेट की बॉलिंग वैध, वे फिर गेंदबाजी कर सकेंगे

Article Advertisement

खेल डेस्क. वेस्टइंडीज के ओपनर और पार्ट टाइम स्पिनर क्रैग ब्रैथवेट के गेंदबाजी एक्शन को आईसीसी (इंटरनेशनल क्रिकेट काउंसिल) की ओर से हरी झंडी मिल गई है। जांच के दौरान उनका एक्शन वैध पाया गया, जिसके बाद आईसीसी ने उन्हें अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में गेंदबाजी करने की अनुमति दे दी।

Article Advertisement

क्रिकेट की सबसे बड़ी संस्था ने सोमवार को इस बात की जानकारी अपनी ऑफिशियल वेबसाइट पर दी। ब्रैथवेट ऑफ स्पिन गेंदबाजी करते हैं। भारत के खिलाफ 2 सितबंर को खत्म हुए किंग्स्टन टेस्ट में उनके गेंदबाजी एक्शन को संदिग्ध मानते हुए इसे लेकर शिकायत की गई थी। इसके बाद 14 सितंबर को इंग्लैंड के लोबॉरो शहर में उन्हें आईसीसी की बॉलिंग एक्शन जांच से गुजरना पड़ा था। इस दौरान पता चला कि उनकी कोहनी का फैलाव 15 डिग्री के अंदर रहता है, जो कि आईसीसी के अवैध बॉलिंग रेग्युलेशन्स की ओर से तय की गई निर्धारित सीमा के अनुसार वैध है। इसके बाद उन्हें आगे भी गेंदबाजी जारी रखने की अनुमति दे दी गई। ब्रैथवेट के एक्शन पर दूसरी बार सवाल उठे थे भारत के खिलाफ मैच के दौरान ये दूसरा मौका था जब उनके एक्शन पर सवाल उठे थे। इससे पहले अगस्त 2017 में जब विंडीज की टीम इंग्लैंड टूर पर गई थी, तब भी उनका एक्शन शक के घेरे में आया था। हालांकि, एक महीने बाद ही उन्हें क्लीन चिट मिल गई थी। ब्रैथवेट का क्रिकेट करियर वेस्टइंडीज के इस क्रिकेटर ने अपने अंतरराष्ट्रीय करियर में 58 टेस्ट और 10 वनडे खेले हैं। इसमें उन्होंने कुल 19 विकेट (टेस्ट-18, वनडे-1) लिए। बल्लेबाज के रूप में उन्होंने टेस्ट में 3477 और वनडे में 278 रन बनाए। Source: Dainik Bhaskar

What do you think?

Leave a Comment

Article Bottom Advertisement

यह भी पढ़ें

Trending News

#1

अररिया में युवती से दुष्कर्म का आरोप, पंचायत में 5 लाख तक देने का प्रस्ताव; पुलिस ने आरोपी को पकड़ा

24 views

#2

मधुबनी गोलीकांड के फरार ASI चंद्र मोहन सिंह का मिला शव, सर्विस पिस्टल भी बरामद; मौत की वजह की जांच जारी

21 views

#3

शीतकाल के लिए बंद हुए केदारनाथ धाम के कपाट, इस वर्ष 19.20 लाख से अधिक श्रद्धालुओं ने किए दर्शन

21 views

#4

उगते सूर्य को अर्घ्य के साथ छठ महापर्व संपन्न, बिहार से विदेश तक घाटों पर उमड़ी आस्था

20 views

#5

प्रशांत किशोर का शिक्षा मंत्री मिथिलेश तिवारी पर पलटवार, बोले- मुसलमानों ने भाजपा का साथ क्यों छोड़ दिया, इस पर चिंतन करे पार्टी

20 views

#6

Salman Khan की 'मातृभूमि' के ट्रेलर ने मचाया धमाल, देशभक्ति और इमोशन देख फैंस हुए उत्साहित; 20-30 करोड़ की ओपनिंग का अनुमान

20 views

Most Read