अपने जिले की आवाज़ बनें! Seemanchal Live में रिपोर्टर बनने के लिए अभी आवेदन करें।
Sports

क्रिकेट / गौतम गंभीर ने इमरान खान को बताया आतंकियों का रोल मॉडल, खेल जगत से बहिष्कार की मांग की

खेल डेस्क. पूर्व क्रिकेटर और दिल्ली से भाजपा सांसद गौतम गंभीर ने पाकिस्तानी प्रधानमंत्री इमरान खान को आतंकवादियों का आदर्श बताते हुए खेल जगत से उनका बहिष्कार करने की मांग की है। ये बात उन्होंने सोमवार को किए अपने ट्वीट में लिखी। उनके मुताबिक खिलाड़ी कई मामलों में युवाओं के रोल मॉडल होते हैं, लेकिन य

क्रिकेट / गौतम गंभीर ने इमरान खान को बताया आतंकियों का रोल मॉडल, खेल जगत से बहिष्कार की मांग की

Article Advertisement

खेल डेस्क. पूर्व क्रिकेटर और दिल्ली से भाजपा सांसद गौतम गंभीर ने पाकिस्तानी प्रधानमंत्री इमरान खान को आतंकवादियों का आदर्श बताते हुए खेल जगत से उनका बहिष्कार करने की मांग की है। ये बात उन्होंने सोमवार को किए अपने ट्वीट में लिखी।

Article Advertisement

उनके मुताबिक खिलाड़ी कई मामलों में युवाओं के रोल मॉडल होते हैं, लेकिन यूएन में हमने एक पूर्व खिलाड़ी को आतंकियों के रोल मॉडल के रूप में देखा। गंभीर ने लिखा, 'खिलाड़ियों को अच्छे व्यवहार, टीम भावना, नैतिकता और चारित्रिक मजबूती के मामले में प्रेरणास्त्रोत माना जाता है। हाल ही में संयुक्त राष्ट्र में हमने एक पूर्व खिलाड़ी को बोलते हुए देखा, लेकिन आंतकवादियों के रोल मॉडल के रूप में। इमरान खान को खेल समुदाय से बहिष्कृत किया जाना चाहिए।' अफरीदी से ट्विटर पर भिड़ चुके हैं गंभीर गंभीर इससे पहले भी कश्मीर और पाकिस्तान के मुद्दे पर खुलकर अपनी बात रखते आए हैं। खासकर पूर्व पाकिस्तानी क्रिकेटर शाहिद अफरीदी तो इस मुद्दे को लेकर हमेशा उनके निशाने पर रहे हैं। जम्मू-कश्मीर से अनुच्छेद 370 हटने के बाद अफरीदी के किए ट्वीट को लेकर भी गंभीर ने करारा जवाब दिया था।   Source: Dainik Bhaskar

What do you think?

Leave a Comment

Article Bottom Advertisement

यह भी पढ़ें

Trending News

#1

अररिया में युवती से दुष्कर्म का आरोप, पंचायत में 5 लाख तक देने का प्रस्ताव; पुलिस ने आरोपी को पकड़ा

24 views

#2

मधुबनी गोलीकांड के फरार ASI चंद्र मोहन सिंह का मिला शव, सर्विस पिस्टल भी बरामद; मौत की वजह की जांच जारी

21 views

#3

शीतकाल के लिए बंद हुए केदारनाथ धाम के कपाट, इस वर्ष 19.20 लाख से अधिक श्रद्धालुओं ने किए दर्शन

21 views

#4

उगते सूर्य को अर्घ्य के साथ छठ महापर्व संपन्न, बिहार से विदेश तक घाटों पर उमड़ी आस्था

20 views

#5

प्रशांत किशोर का शिक्षा मंत्री मिथिलेश तिवारी पर पलटवार, बोले- मुसलमानों ने भाजपा का साथ क्यों छोड़ दिया, इस पर चिंतन करे पार्टी

20 views

#6

Salman Khan की 'मातृभूमि' के ट्रेलर ने मचाया धमाल, देशभक्ति और इमोशन देख फैंस हुए उत्साहित; 20-30 करोड़ की ओपनिंग का अनुमान

20 views

Most Read