अपने जिले की आवाज़ बनें! Seemanchal Live में रिपोर्टर बनने के लिए अभी आवेदन करें।
Sports

क्रिकेट / मैच के दौरान नाराज रोहित ने नवदीप सैनी को दिमाग इस्तेमाल करने के लिए कहा, वीडियो वायरल

खेल डेस्क. भारत और दक्षिण अफ्रीका के बीच टी-20 सीरीज के आखिरी मैच का एक वीडियो इन दिनों सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसमें रोहित शर्मा तेज गेंदबाज नवदीप सैनी पर नाराजगी जाहिर करते नजर आ रहे हैं। ये मैच रविवार 22 सितंबर को बेंगलुरु में खेला गया था। वीडियो जिस वक्त का है उस वक्त विराट मैदान से बाह

क्रिकेट / मैच के दौरान नाराज रोहित ने नवदीप सैनी को दिमाग इस्तेमाल करने के लिए कहा, वीडियो वायरल

Article Advertisement

खेल डेस्क. भारत और दक्षिण अफ्रीका के बीच टी-20 सीरीज के आखिरी मैच का एक वीडियो इन दिनों सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसमें रोहित शर्मा तेज गेंदबाज नवदीप सैनी पर नाराजगी जाहिर करते नजर आ रहे हैं। ये मैच रविवार 22 सितंबर को बेंगलुरु में खेला गया था।

Article Advertisement

वीडियो जिस वक्त का है उस वक्त विराट मैदान से बाहर थे, और भारतीय टीम की जिम्मेदारी रोहित शर्मा संभाल रहे थे। इसी दौरान रोहित को सैनी पर गुस्सा आ गया और उन्होंने इशारों-इशारों में उनसे अपना दिमाग इस्तेमाल करने की सलाह दी। मैच के दौरान ये वाकिया दक्षिण अफ्रीकी टीम की पारी के दौरान 12वें ओवर में हुआ। जब नवदीप सैनी ने बल्लेबाजी कर रहे टेम्बा बवुमा को लेग साइड की ओर लगातार दो फुलटॉस गेंदें डालीं और बवुमा ने दोनों ही गेंदों पर बेहद आसानी के साथ चौके लगा दिए। इसी बात से नाराज रोहित ने सैनी की ओर देखा और अपना हाथ अपने दिमाग पर मारकर दिखाते हुए इशारों में उनसे अपना दिमाग इस्तेमाल करने के लिए कहा। Source: Dainik Bhaskar

What do you think?

Leave a Comment

Article Bottom Advertisement

यह भी पढ़ें

Trending News

#1

अररिया में युवती से दुष्कर्म का आरोप, पंचायत में 5 लाख तक देने का प्रस्ताव; पुलिस ने आरोपी को पकड़ा

24 views

#2

मधुबनी गोलीकांड के फरार ASI चंद्र मोहन सिंह का मिला शव, सर्विस पिस्टल भी बरामद; मौत की वजह की जांच जारी

21 views

#3

शीतकाल के लिए बंद हुए केदारनाथ धाम के कपाट, इस वर्ष 19.20 लाख से अधिक श्रद्धालुओं ने किए दर्शन

21 views

#4

उगते सूर्य को अर्घ्य के साथ छठ महापर्व संपन्न, बिहार से विदेश तक घाटों पर उमड़ी आस्था

20 views

#5

प्रशांत किशोर का शिक्षा मंत्री मिथिलेश तिवारी पर पलटवार, बोले- मुसलमानों ने भाजपा का साथ क्यों छोड़ दिया, इस पर चिंतन करे पार्टी

20 views

#6

Salman Khan की 'मातृभूमि' के ट्रेलर ने मचाया धमाल, देशभक्ति और इमोशन देख फैंस हुए उत्साहित; 20-30 करोड़ की ओपनिंग का अनुमान

20 views

Most Read