अपने जिले की आवाज़ बनें! Seemanchal Live में रिपोर्टर बनने के लिए अभी आवेदन करें।
Sports

क्रिकेट / सिंगापुर ने जिम्बाब्वे को हराया, आईसीसी के पूर्णकालिक सदस्य देश के खिलाफ पहली जीत दर्ज की

खेल डेस्क. सिंगापुर की क्रिकेट टीम ने रविवार को जिम्बाब्वे को 4 रन से हरा दिया। तीन देशों की त्रिकोणीय टी-20 सीरीज के तीसरे मैच में सिंगापुर ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 18 ओवर में 9 विकेट पर 181 रन बनाए। जवाब में जिम्बाब्वे की टीम 7 विकेट पर 177 रन ही बना सकी। बारिश के कारण मैच को 20 की जगह 18 ओवर का

क्रिकेट / सिंगापुर ने जिम्बाब्वे को हराया, आईसीसी के पूर्णकालिक सदस्य देश के खिलाफ पहली जीत दर्ज की

Article Advertisement

खेल डेस्क. सिंगापुर की क्रिकेट टीम ने रविवार को जिम्बाब्वे को 4 रन से हरा दिया। तीन देशों की त्रिकोणीय टी-20 सीरीज के तीसरे मैच में सिंगापुर ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 18 ओवर में 9 विकेट पर 181 रन बनाए। जवाब में जिम्बाब्वे की टीम 7 विकेट पर 177 रन ही बना सकी।

Article Advertisement

बारिश के कारण मैच को 20 की जगह 18 ओवर का कर दिया गया था। सिंगापुर की टीम आईसीसी (अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट परिषद) के किसी पूर्णकालिक सदस्य देश के खिलाफ पहली बार जीतने में सफल रही। जिम्बाब्वे के सीन विलियम्स ने 35 गेंद पर 66 रन बनाए सिंगापुर के इंडियन एसोसिएशन ग्राउंड पर मेजबान टीम के लिए टिम डेविड और मनप्रीत सिंह के 41-41 रनों की पारी खेली। इन दोनों के अलावा रोहन रंगराजन ने 39 रन बनाए। जिम्बाब्वे के लिए रयान बर्ल ने 3 और रिचर्ड नगारावा ने 2 विकेट लिए। लक्ष्य का पीछा करने उतरी जिम्बाब्वे की टीम ने मजबूत शुरुआत की। उसने एक समय 14 ओवर में दो विकेट पर 142 रन बना लिए थे, लेकिन इसके बाद लगातार विकेट गिरने से टीम लक्ष्य हासिल नहीं कर सकी। उसके लिए सीन विलियम्स ने 35 गेंद पर 66 रन बनाए। उन्होंने पांच चौके और पांच छक्के लगाए। जिम्बाब्वे के ओपनर रेगिस चकावा ने 19 गेंद पर 48 रन बनाए। उन्होंने अपनी पारी में छह चौके और तीन छक्के लगाए। टीम का स्कोर जब 62 रन था, तब रेगिस आउट हुए। इसके बाद टिनोटेंडा मुटुम्बोडजी ने विलियम्स के साथ पारी को संभाला। वे 142 रन के स्कोर पर आउट हुए। टिनोटेंडा ने 32 रन बनाए। इसके बाद विलियम्स 163 रन के स्कोर पर पवेलियन लौट गए। यहां से जिम्बाब्वे की टीम संभल नहीं सकी। टीम लक्ष्य से चार रन दूर ही रन गई।   Source: Dainik Bhaskar

What do you think?

Leave a Comment

Article Bottom Advertisement

यह भी पढ़ें

Trending News

#1

अररिया में युवती से दुष्कर्म का आरोप, पंचायत में 5 लाख तक देने का प्रस्ताव; पुलिस ने आरोपी को पकड़ा

24 views

#2

मधुबनी गोलीकांड के फरार ASI चंद्र मोहन सिंह का मिला शव, सर्विस पिस्टल भी बरामद; मौत की वजह की जांच जारी

21 views

#3

शीतकाल के लिए बंद हुए केदारनाथ धाम के कपाट, इस वर्ष 19.20 लाख से अधिक श्रद्धालुओं ने किए दर्शन

21 views

#4

उगते सूर्य को अर्घ्य के साथ छठ महापर्व संपन्न, बिहार से विदेश तक घाटों पर उमड़ी आस्था

20 views

#5

प्रशांत किशोर का शिक्षा मंत्री मिथिलेश तिवारी पर पलटवार, बोले- मुसलमानों ने भाजपा का साथ क्यों छोड़ दिया, इस पर चिंतन करे पार्टी

20 views

#6

Salman Khan की 'मातृभूमि' के ट्रेलर ने मचाया धमाल, देशभक्ति और इमोशन देख फैंस हुए उत्साहित; 20-30 करोड़ की ओपनिंग का अनुमान

20 views

Most Read