अपने जिले की आवाज़ बनें! Seemanchal Live में रिपोर्टर बनने के लिए अभी आवेदन करें।
Seemanchal

गंगा के जलस्तर में वृद्धि, स्थिति गंभीर

गंगा के जलस्तर में वृद्धि, स्थिति गंभीर रविवार को भी गंगा नदी के जलस्तर में वृद्धि होने से मनिहारी के धुरियाही सहित कई पंचायतों की स्थिति गंभीर होती जा रही है। बावजूद राहत के नाम पर प्रशासन वाच एंड वेट के मोड की स्थिति में है। जिससे पंचायत के कई वार्डों के कई लोगों के बीच प्रशासन व प्रतिनिधि के प्रत

गंगा के जलस्तर में वृद्धि, स्थिति गंभीर

Article Advertisement

गंगा के जलस्तर में वृद्धि, स्थिति गंभीर रविवार को भी गंगा नदी के जलस्तर में वृद्धि होने से मनिहारी के धुरियाही सहित कई पंचायतों की स्थिति गंभीर होती जा रही है। बावजूद राहत के नाम पर प्रशासन वाच एंड वेट के मोड की स्थिति में है।

Article Advertisement

जिससे पंचायत के कई वार्डों के कई लोगों के बीच प्रशासन व प्रतिनिधि के प्रति आक्रोश है। धुरियाही पंचायत पूर्णरुपेण बाढ़ से घिर गिया है। पंचायत क ा जिला मुख्यालय से सड़क सर्म्पक भंग हो गया है। ग्रामीणों के समक्ष मात्र नाव ही आवागमन का साधन है। इस पचंायत के कई गर्भवती महिलाओं के समक्ष परेशानी उत्पन्न हो गयी है। परिजनों के बीच उनकी चिंता सताने लगी है। धुरियाही पंचायत के सभी छह के छह पंचायत बाढ़ से प्रभावित है। कई घरों के अंदर व घर के बाहर जलमग्न होने से जान माल के साथ बांध पर शरण लिये हुए हैं। इससे उनके खाने पकाने की समस्या भी विकराल हो गयी है। प्रशासनिक पदाधिकारी व जनप्रतिनिधियों के प्रति बाढ़ पीड़ितों के बीच आक्रोश व्याप्त है। पीड़ितों का कहना है कि लगातार चार से पांच दिनों से बांध पर शरण लिये हुए हैंे लेकिन आज तक न तो जनप्रतिनिधि और नही प्रशासन उनकी सुधि लेने आये हैं। उपेक्षा का दंश झेल रहे विस्थापित: पंचायत के मुखिया राजकुमार मंडल ने बताया कि प्रशासन को बार बार लिखित शिकायत के बाद भी अब तक न तो प्लास्टिक व न ही सूखा राशन की व्यवस्था की गयी है। अंचल के कई अन्य पंचायतों की स्थिति बिगड़ते जा रही है। दक्षिणी कांटाकोश पंचायत के अमीराबाद मुस्लिम टोला, हजारी टोला सहित कई गांवों में स्थिति बद से बदतर होते जा रही है। अमीराबाद के प्राथमिक विद्यालय में बाढ़ के पानी प्रवेश करने से पठन पाठन शुक्रवार से ही बंद है। स्रोत-हिन्दुस्तान

What do you think?

Leave a Comment

Article Bottom Advertisement

यह भी पढ़ें

Trending News

#1

अररिया में युवती से दुष्कर्म का आरोप, पंचायत में 5 लाख तक देने का प्रस्ताव; पुलिस ने आरोपी को पकड़ा

24 views

#2

मधुबनी गोलीकांड के फरार ASI चंद्र मोहन सिंह का मिला शव, सर्विस पिस्टल भी बरामद; मौत की वजह की जांच जारी

21 views

#3

शीतकाल के लिए बंद हुए केदारनाथ धाम के कपाट, इस वर्ष 19.20 लाख से अधिक श्रद्धालुओं ने किए दर्शन

21 views

#4

उगते सूर्य को अर्घ्य के साथ छठ महापर्व संपन्न, बिहार से विदेश तक घाटों पर उमड़ी आस्था

20 views

#5

प्रशांत किशोर का शिक्षा मंत्री मिथिलेश तिवारी पर पलटवार, बोले- मुसलमानों ने भाजपा का साथ क्यों छोड़ दिया, इस पर चिंतन करे पार्टी

20 views

#6

Salman Khan की 'मातृभूमि' के ट्रेलर ने मचाया धमाल, देशभक्ति और इमोशन देख फैंस हुए उत्साहित; 20-30 करोड़ की ओपनिंग का अनुमान

20 views

Most Read