अपने जिले की आवाज़ बनें! Seemanchal Live में रिपोर्टर बनने के लिए अभी आवेदन करें।
Seemanchal

गरैया में ग्रामीणों ने किया हंगामा

गरैया में ग्रामीणों ने किया हंगामा कुआड़ी ओपी के गरैया वार्ड संख्या पांच में बनी सड़क के अंतिम छोर पर बने कल्वर्ट के आगे एसएसबी द्वारा सड़क की मिट्टी हटाने पर आक्रोशित ग्रामीणों ने बारिश के दौरान ही हंगामा किया। इस दौरान प्रदर्शन कर नाराजगी जताई। सूचना पर पहुंचे कुआड़ी थानेदार लाल मोहर सिंह, बीओपी लैलोख

गरैया में ग्रामीणों ने किया हंगामा

Article Advertisement

गरैया में ग्रामीणों ने किया हंगामा कुआड़ी ओपी के गरैया वार्ड संख्या पांच में बनी सड़क के अंतिम छोर पर बने कल्वर्ट के आगे एसएसबी द्वारा सड़क की मिट्टी हटाने पर आक्रोशित ग्रामीणों ने बारिश के दौरान ही हंगामा किया। इस दौरान प्रदर्शन कर नाराजगी जताई।

Article Advertisement

सूचना पर पहुंचे कुआड़ी थानेदार लाल मोहर सिंह, बीओपी लैलोखर इंस्पेक्टर सुधीर कुमार सिंह, एसएसबी कुआड़ी इन्सपेक्टर निरंजन कुमार, एसएसबी भलुआ एएसआई सुशांतो राय पहुंच कर लोगों को समझाबुझा कर शांत किया। एक घंटे के बाद माहौल सामान्य हुआ। हालांकि बाद में अररिया से सहायक सेनानायक अभय बहादुर सिंह भी लैलोखर कैम्प पहुंचे। यहां उन्होंने मुखिया सफीउद्दीन, इमाम अहसन, जिला पार्षद अफाक आलम, शमशाद आलम, अबू तालिब के साथ बैठक कर माहौल को सौहार्दपूर्ण बनाया। पूर्व मुखिया मजहर इमाम, मो. जाकीर, मो. एकलाख मो. तारिक, मो गयास, नूर मोहम्मद, जकी मोहम्मद, मो अंजर आदि ग्रामीणों ने बताया कि कब्रगाह से नो मैंस लैंड से पहले भारतीय क्षेत्र मिट्टी भराई में व अंतिम छोर पर कल्वर्ट का निर्माण किया गया है। लेकिन कुछ एसएसबी जवानों ने कल्वर्ट से आगे सड़क की मिट्टी को एसएसबी जवान द्वारा यह कह कर हटाया गया कि यह नौ मैंस लैंड की जमीन है। बताया गया कि जैसी ही मिट्टी हटाने की सूचना ग्रामीणों को मिली आक्रोशित होकर प्रदर्शन करने लगे। इधर सहायक सेना नायक अभय बहादुर सिंह ने बताया कि नौ मैंस लैंड को लेकर थोड़ा विवाद था जो ग्रामीणों के साथ बैठक कर समाधान कर लिया गया है। स्रोत-हिन्दुस्तान

What do you think?

Leave a Comment

Article Bottom Advertisement

यह भी पढ़ें

Trending News

#1

अररिया में युवती से दुष्कर्म का आरोप, पंचायत में 5 लाख तक देने का प्रस्ताव; पुलिस ने आरोपी को पकड़ा

24 views

#2

मधुबनी गोलीकांड के फरार ASI चंद्र मोहन सिंह का मिला शव, सर्विस पिस्टल भी बरामद; मौत की वजह की जांच जारी

21 views

#3

शीतकाल के लिए बंद हुए केदारनाथ धाम के कपाट, इस वर्ष 19.20 लाख से अधिक श्रद्धालुओं ने किए दर्शन

21 views

#4

उगते सूर्य को अर्घ्य के साथ छठ महापर्व संपन्न, बिहार से विदेश तक घाटों पर उमड़ी आस्था

20 views

#5

प्रशांत किशोर का शिक्षा मंत्री मिथिलेश तिवारी पर पलटवार, बोले- मुसलमानों ने भाजपा का साथ क्यों छोड़ दिया, इस पर चिंतन करे पार्टी

20 views

#6

Salman Khan की 'मातृभूमि' के ट्रेलर ने मचाया धमाल, देशभक्ति और इमोशन देख फैंस हुए उत्साहित; 20-30 करोड़ की ओपनिंग का अनुमान

20 views

Most Read