गायब रहने वाले कर्मचारियों पर शिकंजा जिलेवासियों के लिए यह अच्छी खबर है।
पंचायतों से गायब रहने वाले पंचायत कर्मियों की अब अपनी मनमर्जी नहीं चलेगी।
30 सितंबर से उन्हें प्रतिदिन पंचायत पहुंचना होगा।
यही नहीं पंचायत सरकार भवन व पंचायत भवन में प्रतिदिन दिन आने जाने का समय उपस्थिति पंजी में दर्ज करनी होगी।
Seemanchal
गायब रहने वाले कर्मचारियों पर शिकंजा
गायब रहने वाले कर्मचारियों पर शिकंजा जिलेवासियों के लिए यह अच्छी खबर है। पंचायतों से गायब रहने वाले पंचायत कर्मियों की अब अपनी मनमर्जी नहीं चलेगी। 30 सितंबर से उन्हें प्रतिदिन पंचायत पहुंचना होगा। यही नहीं पंचायत सरकार भवन व पंचायत भवन में प्रतिदिन दिन आने जाने का समय उपस्थिति पंजी में दर्ज करनी होग

Article Advertisement
Article Advertisement
हर एक मंगलवार को संबंधित प्रखंड कार्यालय में समीक्षा बैठक होगी।
इस बैठक पंचायतकर्मियों को शामिल होना होगा।
इससे ग्रामीणों की समस्याएं शीघ्र दूर होगी।
त्रिस्तरीय पंचायत संस्थानों को सशक्त बनाने के लिए मजबूत कदम उठाया गया है।
इस संबंध में डीएम बैद्यनाथ यादव ने सभी बीडीओ को 30 सितंबर से सभी पंचायत कार्यालय को क्रियाशील करने का निर्देश जारी किया है।
वैसे पंचायत जहां पंचायत सरकार भवन नहीं बना है, वहां विद्यालय व समुदायिक भवन को छोड़कर किसी भी सरकारी भवन जो उपयुक्त हो, उसे चिह्नित कर कार्यालय संचालित किया जाएगा।
सभी जनकल्याणकारी व विकास योजना का संचालन पंचायत से होगा।
इससे लोगों को प्रखंड व जिला मुख्यालय चक्कर लगाने की जरूरत नहीं पड़ेगी।
ऑनलाइन करने की होगी सुविधा: सभी पंचायतों आरटीपीएस काउंटर खोले जाएंगे।
जहां से लाभुक पेंशन, कन्या विवाह योजना, दाखिल खरिज, लगान रसीद कटवाने सहित अन्य कार्यों के साथ-साथ लोक शिकायत अधिनियम के तहत शिकायत दर्ज कराने के लिए भी नि:शुल्क ऑनलाइन आवेदन जमा करा सकेंगे।
कार्यालय में मुखिया, उप मुखिया, वार्ड सदस्य,ं पंचायत सचिव, राजस्व कर्मचारी, रोजगार सेवक, ग्रामीण आवास सहायक आदि के लिए बैठने की व्यवस्था होगी।
पंचायत स्तर के सभी कार्यों निपटरा यहीं से होगा।
डीएम के निर्देश पर 30 सितंबर से यह व्यवस्था लागू हो जाएगी।
सभी बीडीओ को सख्त निर्देश दिया गया है।
निरीक्षण अधिकारी भी उपस्थिति करेंगे दर्ज: जिला, अनुमंडल व प्रखंड स्तर से पंचायत में गए अधिकारी द्वारा भी आगन्तुक पंजी में आगमन, प्रस्थान का समय तथा भ्रमण का उद्देश्य अंकित करेंगे।
यदि वार्ड सदस्य, उपमुखिया, मुखिया आदि चाहे तो वे भी आगन्तुक पंजी में पंचायत कार्यालय में आगमन, प्रस्थान का समय व उद्देश्य अंकित कर सकते हैं।
26 पंचायतों पंचायत में सरकार भवन बनकर तैयार: जिले में नौ प्रखंडों के 218 पंचायत हैं।
सभी पंचायतों में पंचायत सरकार भवन बनना है।
इसमें 26 पंचायत में पंचायत भवन बनकर तैयार है।
इस वित्तीय वर्ष में जिला पंचायत कार्यालय को 48 पंचायत सरकार भवन बनाने के लिए राशि उपलब्ध है।
जमीन उपलब्ध कराने का प्रयास हो रहा है।
भूमि मिलने पर शीघ्र भवन निर्माण् कार्य शुरू होगा।
इस भव्य सरकार भवन में सभी विभागों से संबंधित कार्यालय होगा।
सभी कार्यालय में कर्मियों की नियुक्ति होगी।
कार्यपाल सहायक, आईटी सहायक, आरटीपीएस कर्मी आदि कि नियुक्ति की जा रही है।
अधिकांश पंचायतों में आरटीपीएस कर्मी की नियुक्ति कर भी दी गई।
स्रोत-हिन्दुस्तान
What do you think?
Leave a Comment
Article Bottom Advertisement
यह भी पढ़ें

Seemanchal
उगते सूर्य को अर्घ्य के साथ छठ महापर्व संपन्न, बिहार से विदेश तक घाटों पर उमड़ी आस्था

Seemanchal
नहर सूखी, पर आस्था नहीं — सीमांचल में ग्रामीणों ने चंदा जुटाकर खुद बनाए छठ घाट, मोटर पंप से भरा पानी

Seemanchal
छठ पर ट्रेनों में भारी भीड़, फारबिसगंज तक स्पेशल ट्रेन चलाने की मांग तेज़

Business
EPFO: हर महीने कट रहा है PF, लेकिन खाते में जमा हो भी रहा है या नहीं? घर बैठे ऐसे करें चेक

Entertainment
अमिताभ बच्चन को धमकी देने के मामले में बड़ा खुलासा, गोल्डी ढिल्लों के गुर्गों का गैंगस्टर विक्की हद्दल से भी संपर्क
Trending News
#1
अररिया में युवती से दुष्कर्म का आरोप, पंचायत में 5 लाख तक देने का प्रस्ताव; पुलिस ने आरोपी को पकड़ा
24 views
#2मधुबनी गोलीकांड के फरार ASI चंद्र मोहन सिंह का मिला शव, सर्विस पिस्टल भी बरामद; मौत की वजह की जांच जारी
21 views
#3शीतकाल के लिए बंद हुए केदारनाथ धाम के कपाट, इस वर्ष 19.20 लाख से अधिक श्रद्धालुओं ने किए दर्शन
21 views
#4उगते सूर्य को अर्घ्य के साथ छठ महापर्व संपन्न, बिहार से विदेश तक घाटों पर उमड़ी आस्था
20 views
#5प्रशांत किशोर का शिक्षा मंत्री मिथिलेश तिवारी पर पलटवार, बोले- मुसलमानों ने भाजपा का साथ क्यों छोड़ दिया, इस पर चिंतन करे पार्टी
20 views
#6Salman Khan की 'मातृभूमि' के ट्रेलर ने मचाया धमाल, देशभक्ति और इमोशन देख फैंस हुए उत्साहित; 20-30 करोड़ की ओपनिंग का अनुमान
20 views
Most Read

India
'रोवेलें रघुराई.. अंखिया खोला बबुआ' Pawan Singh का सुपरहिट भक्ति गीत
15234 views

India
बीते शुक्रवार को दिल्ली के एक सीवर को नंगे हाथों बिना मास्क के साफ करते हुए उसका पिता शव में बदल गया ।
8231 views

Bihar
सुपौल:- जिला प्रशासन ने कोविड19 संक्रमण के लॉक डाउन के तीन महीने बाद पहला मिटीग.
6785 views

India
जिले में प्रवासियों का ट्रेन से आने की सिलसिला जारी
6031 views

Entertainment
विराट कोहली ने शेयर की अनुष्का शर्मा की CUTE PIC, लिखा ये बेहद रोमांटिक मैसेज
5674 views

Politics
नए साल में बदल जाएंगी आपके काम की ये 8 चीजें, आज ही निपटा लें वरना...
5270 views
