अपने जिले की आवाज़ बनें! Seemanchal Live में रिपोर्टर बनने के लिए अभी आवेदन करें।
Seemanchal

घरेलू विवाद में महिला ने की आत्महत्या

घरेलू विवाद में महिला ने की आत्महत्या शनिवार को गंधर्वडांगा थाना क्षेत्र के बेंतबारी में एक अधेड़ महिला द्वारा घरेलू विवाद से तंग आकर आत्महत्या करने का मामला सामने आया है। घटना शुक्रवार देर रात की है। लेकिन लोगों को जानकारी शनिवार के सुबह उस वक्त मिली जब महिला सुबह होने के बाद भी बहुत देर तक घर से बा

घरेलू विवाद में महिला ने की आत्महत्या

Article Advertisement

घरेलू विवाद में महिला ने की आत्महत्या शनिवार को गंधर्वडांगा थाना क्षेत्र के बेंतबारी में एक अधेड़ महिला द्वारा घरेलू विवाद से तंग आकर आत्महत्या करने का मामला सामने आया है। घटना शुक्रवार देर रात की है। लेकिन लोगों को जानकारी शनिवार के सुबह उस वक्त मिली जब महिला सुबह होने के बाद भी बहुत देर तक घर से बाहर नहीं निकली तो परिवार के लोगों द्वारा जब घर के अंदर जा कर देखा गया तो महिला फांसी के फंदे से लटकी हुई थी।

Article Advertisement

जिसके बाद परिवार के लोगों के चीखने चिल्लाने की आवाज सुनकर गांव के लोग भी जमा हो गए और पूरी घटना की जानकारी गंधर्वडांगा थाना की पुलिस को दी गई। सूचना मिलते ही घटना स्थल पर पहुंची पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेते हुए पोस्टमार्टम के लिए किशनगंज भेज दिया है और जांच में जुट गई है। शुक्रवार को बेतबाड़ी गांव निवासी गुंजरी बेगम(42वर्ष) पति महमूद आलम का अपने बेटे एवं बहु से किसी बात को लेकर झगड़ा और मारपीट हो गया था। शायद इसी बात को लेकर महिला ने गुस्से में आकर अपने ही घर पर फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। गंधर्वडांगा थाना के एसआई हरि नंदन हरिजन ने बताया कि प्रथम दृष्टया तो मामला पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद ही सच्चाई सामने आ पायेगा। स्रोत-हिन्दुस्तान

What do you think?

Leave a Comment

Article Bottom Advertisement

यह भी पढ़ें

Trending News

#1

अररिया में युवती से दुष्कर्म का आरोप, पंचायत में 5 लाख तक देने का प्रस्ताव; पुलिस ने आरोपी को पकड़ा

24 views

#2

मधुबनी गोलीकांड के फरार ASI चंद्र मोहन सिंह का मिला शव, सर्विस पिस्टल भी बरामद; मौत की वजह की जांच जारी

21 views

#3

शीतकाल के लिए बंद हुए केदारनाथ धाम के कपाट, इस वर्ष 19.20 लाख से अधिक श्रद्धालुओं ने किए दर्शन

21 views

#4

उगते सूर्य को अर्घ्य के साथ छठ महापर्व संपन्न, बिहार से विदेश तक घाटों पर उमड़ी आस्था

20 views

#5

प्रशांत किशोर का शिक्षा मंत्री मिथिलेश तिवारी पर पलटवार, बोले- मुसलमानों ने भाजपा का साथ क्यों छोड़ दिया, इस पर चिंतन करे पार्टी

20 views

#6

Salman Khan की 'मातृभूमि' के ट्रेलर ने मचाया धमाल, देशभक्ति और इमोशन देख फैंस हुए उत्साहित; 20-30 करोड़ की ओपनिंग का अनुमान

20 views

Most Read