अपने जिले की आवाज़ बनें! Seemanchal Live में रिपोर्टर बनने के लिए अभी आवेदन करें।
Seemanchal

जदयू जिलाध्यक्ष के पद पर संजीव श्रीवास्तव निर्वाचित

जदयू जिलाध्यक्ष के पद पर संजीव श्रीवास्तव निर्वाचित शनिवार को शहर के कारगिल चौक स्थित सामुदायिक भवन में जिला जदयू अध्यक्ष पद के लिए चुनाव कराया गया। शुक्रवार को तीन अभ्यर्थियों क्रमश: संजीव श्रीवास्तव, अनंदी मंडल एवं श्रीकांत मंडल ने पार्टी के जिला अध्यक्ष पद के लिए नामजदगी का पर्चा दाखिल किया था। श

जदयू जिलाध्यक्ष के पद पर संजीव श्रीवास्तव निर्वाचित

Article Advertisement

जदयू जिलाध्यक्ष के पद पर संजीव श्रीवास्तव निर्वाचित शनिवार को शहर के कारगिल चौक स्थित सामुदायिक भवन में जिला जदयू अध्यक्ष पद के लिए चुनाव कराया गया। शुक्रवार को तीन अभ्यर्थियों क्रमश: संजीव श्रीवास्तव, अनंदी मंडल एवं श्रीकांत मंडल ने पार्टी के जिला अध्यक्ष पद के लिए नामजदगी का पर्चा दाखिल किया था।

Article Advertisement

शनिवार को निर्धारित समय के अनुसार जिले के सभी मतदाता निर्वाचन स्थल पर पहुंच गया था। शुरुआत के क्षण में सर्वसम्मति से चनाव कराने का प्रयास किया गया लेकिन बात नहीं बनने की स्थिति में गुप्त मतदान की प्रक्रिया जिला निर्वाचन पदाधिकारी पंचानंद पोद्दार एवं चुनाव पर्यवेक्षक प्रह्लाद सरकार ने अपनाया। सभी प्रखंडों के मतदाताओं द्वारा डाले गये मतों की गणना की गई। मतगणना के बाद जिला निर्वाची पदाधिकारी श्री पोद्दार एवं पर्यवेक्षक श्री सरकार ने बताया कि संजीव श्रीवास्तव को कुल 210 मत मिले जबकि उसके निकटतम प्रतिद्वन्दी अनंदी मंडल को 15 तथा तीसरे अभ्यर्थी श्रीकांत मंडल को महज एक वोट से ही संतोष करना पड़ा। इस तरह श्री श्रीवास्तव ने श्री मंडल को 195 मतों से पराजित किया। बाद में जिला निर्वाची पदाधिकारी ने पर्यवेक्षक की उपस्थिति में उन्हें जीत का प्रमाण पत्र दिया। समर्थकों ने फूल माला व अबीर से किया स्वागत: जीत की घोषणा के साथ ही सामुदायिक भवन का परिक्षेत्र जश्न के माहौल में बदल गया। इस मौके पर कटिहार के सांसद दुलाल चंद गोस्वामी भी पहुंचे थे। इस दौरान जदयू निकाय प्रकोष्ठ के प्रदेश उपाध्यक्ष सह मेयर विजय सिंह, शिवप्रकाश गाड़ोदिया, शिक्षा प्रकोष्ठ के प्रदेश उपाध्यक्ष डॉ. सुशील कुमार सुमन, सूरज प्रकाश राय, किशोर सिंह, मुकेश सिंह, नरंजन पोद्दार, तकनीकि प्रकोष्ठ के जिला अध्यक्ष रामजी साह, जिला के मुख्य प्रवक्ता अमित साह, अभिषेक सिंह, मनोज ऋषि, सीमा पूर्वे, मीना शर्मा, मनीष सिंह उर्फ पप्पू सिंह, दीपक कुमार सिंह, वरुण कुमार मंडल, नवल किशोर चौधरी, प्रमोद राय, हबीबुर्रहमान, अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ के जिला अध्यक्ष मोजीबुर्रहमान,ओंकार कृष्ण, प्रमोद ठाकुर के अलावासमर्थकों ने अबीर व गुलाल उड़ाकर मनाया जश्न मनाया। स्रोत-हिन्दुस्तान

What do you think?

Leave a Comment

Article Bottom Advertisement

यह भी पढ़ें

Trending News

#1

अररिया में युवती से दुष्कर्म का आरोप, पंचायत में 5 लाख तक देने का प्रस्ताव; पुलिस ने आरोपी को पकड़ा

24 views

#2

मधुबनी गोलीकांड के फरार ASI चंद्र मोहन सिंह का मिला शव, सर्विस पिस्टल भी बरामद; मौत की वजह की जांच जारी

21 views

#3

शीतकाल के लिए बंद हुए केदारनाथ धाम के कपाट, इस वर्ष 19.20 लाख से अधिक श्रद्धालुओं ने किए दर्शन

21 views

#4

उगते सूर्य को अर्घ्य के साथ छठ महापर्व संपन्न, बिहार से विदेश तक घाटों पर उमड़ी आस्था

20 views

#5

प्रशांत किशोर का शिक्षा मंत्री मिथिलेश तिवारी पर पलटवार, बोले- मुसलमानों ने भाजपा का साथ क्यों छोड़ दिया, इस पर चिंतन करे पार्टी

20 views

#6

Salman Khan की 'मातृभूमि' के ट्रेलर ने मचाया धमाल, देशभक्ति और इमोशन देख फैंस हुए उत्साहित; 20-30 करोड़ की ओपनिंग का अनुमान

20 views

Most Read