अपने जिले की आवाज़ बनें! Seemanchal Live में रिपोर्टर बनने के लिए अभी आवेदन करें।
Seemanchal

जनसंख्या नियंत्रण व शिक्षा पर दिया जोर

जनसंख्या नियंत्रण व शिक्षा पर दिया जोर श्रम कल्याण दिवस पर शहर के महिला कॉलेज में श्रम संसाधन विभाग की ओर से कार्यशाला आयोजित हुई। मुख्य अतिथि तटवासी समाज न्यास के जिला समन्वयक साकेत श्रीवास्तव, भाजपा के जिला प्रवक्ता संजय कुमार अकेला समेत श्रम प्रवर्तन अधिकारी नुनूलाल चौधरी, रंजन कुमार मिश्र, विष्ण

जनसंख्या नियंत्रण व शिक्षा पर दिया जोर

Article Advertisement

जनसंख्या नियंत्रण व शिक्षा पर दिया जोर श्रम कल्याण दिवस पर शहर के महिला कॉलेज में श्रम संसाधन विभाग की ओर से कार्यशाला आयोजित हुई। मुख्य अतिथि तटवासी समाज न्यास के जिला समन्वयक साकेत श्रीवास्तव, भाजपा के जिला प्रवक्ता संजय कुमार अकेला समेत श्रम प्रवर्तन अधिकारी नुनूलाल चौधरी, रंजन कुमार मिश्र, विष्णुदेव प्रसाद व शिव कुमार ने सामूहिक रूप से दीप जलाकर उद्घाटन किया।

Article Advertisement

मौके पर मुख्य अतिथि ने मानव व्यापार के विभिन्न पहलुओं पर चर्चा करते हुए कहा कि मानव व्यापार एक समाजिक बुराई है। इसे रोकने के लिए सरकारी प्रयास ही नहीं बल्कि समाज के अंतिम लोगों को जागरूक होना पड़ेगा। अशिक्षा, गरीबी व भौतिकवादी संस्कृति के कारण मानव तस्करी बढ़ी है, जबतक समाज के प्रबुद्ध लोग आगे बढ़कर अपनी भूमिका नहीं निभाएंगे, इस समाजिक बुराई से मुक्ति नहीं मिलेगी। वहीं अकेला ने श्रम विभाग की ओर चलायी जा रही योजनाओं की जानकारी देने के लिए धन्यवाद दिया। अकेला ने कहा कि अररिया जैसे पिछड़े जिले में शिक्षा को बढ़ावा देकर हम इस इस सामाजिक बुराई को रोक सकते हैं। उन्होंने बढ़ती जनसंख्या से उत्पन्न समस्याओं पर चर्चा करते हुए जनसंख्या नियंत्रण के प्रति जागरूक किया। नुनूलाल चौधरी ने श्रम विभाग द्वारा चलाये जा रहे विभिन्न योजनाओं की जानकारी दी। इसमें जिले के अलग अलग जगहों के मजदूरों ने भाग लिया। धन्यवाद ज्ञापन विष्णुदेव प्रसाद ने किया। स्रोत-हिन्दुस्तान

What do you think?

Leave a Comment

Article Bottom Advertisement

यह भी पढ़ें

Trending News

#1

अररिया में युवती से दुष्कर्म का आरोप, पंचायत में 5 लाख तक देने का प्रस्ताव; पुलिस ने आरोपी को पकड़ा

24 views

#2

मधुबनी गोलीकांड के फरार ASI चंद्र मोहन सिंह का मिला शव, सर्विस पिस्टल भी बरामद; मौत की वजह की जांच जारी

21 views

#3

शीतकाल के लिए बंद हुए केदारनाथ धाम के कपाट, इस वर्ष 19.20 लाख से अधिक श्रद्धालुओं ने किए दर्शन

21 views

#4

उगते सूर्य को अर्घ्य के साथ छठ महापर्व संपन्न, बिहार से विदेश तक घाटों पर उमड़ी आस्था

20 views

#5

प्रशांत किशोर का शिक्षा मंत्री मिथिलेश तिवारी पर पलटवार, बोले- मुसलमानों ने भाजपा का साथ क्यों छोड़ दिया, इस पर चिंतन करे पार्टी

20 views

#6

Salman Khan की 'मातृभूमि' के ट्रेलर ने मचाया धमाल, देशभक्ति और इमोशन देख फैंस हुए उत्साहित; 20-30 करोड़ की ओपनिंग का अनुमान

20 views

Most Read