जन संवाद में मोहल्ला क्लिनिक की हो रही है जम कर तारीफ आम आदमी पार्टी द्वारा प्रदेश संयोजक गोपाल राय के नेतृत्व में की जा रही जनसंवाद यात्रा के ग्यारहवें दिन महरौली विधानसभा में जन संवाद का आयोजन किया गया।
जिसमें विधायक नरेश यादव समेत सैकड़ों की संख्या में महरौली विधानसभा के निवासियों ने हिस्सा लिया।
Politics
जन संवाद में मोहल्ला क्लिनिक की हो रही है जम कर तारीफ
जन संवाद में मोहल्ला क्लिनिक की हो रही है जम कर तारीफ आम आदमी पार्टी द्वारा प्रदेश संयोजक गोपाल राय के नेतृत्व में की जा रही जनसंवाद यात्रा के ग्यारहवें दिन महरौली विधानसभा में जन संवाद का आयोजन किया गया। जिसमें विधायक नरेश यादव समेत सैकड़ों की संख्या में महरौली विधानसभा के निवासियों ने हिस्सा लिया।

Article Advertisement
Article Advertisement
आज की जनसंवाद विशेष रूप से मोहल्ला क्लिनिक के मुद्दे पर केंद्रित रही।
महरौली निवासी कुंदन ने बताया कि जहां एक तरफ पूरे देश में सरकारी स्वास्थ्य सुविधाए बद से बदतर होती जा रही हैं वही दूसरी तरफ दिल्ली सरकार न सिर्फ सरकारी अस्पतालों को सुधार रही है बल्कि मोहल्ला क्लिनिक जैसे सफल प्रयोग भी कर रही है जिससे अब दिल्ली के लोगों को इलाज़ के लिए चिंता करने की ज़रूरत नहीं है।
महरौली के मोहल्ला क्लिनिक के बारे में बताते हुए एक महिला ने कहा कि अब हमें इलाज़ के लिए कहीं और भटकना नहीं पड़ता, हमारा मोहल्ला क्लिनिक बहुत अच्छा है इसमें बच्चों, महिलाओं और बुजुर्गों सबका इलाज़ होता है।
उसने यह भी बताया कि मुहल्ला क्लिनिक में जांच, दवाइयां और इलाज़ सबकुछ फ्री है।
देवप्रकाश ने बताया कि मोहल्ला क्लिनिक में हर रोग के अलग-अलग डॉक्टर हैं।जो समय से क्लिनिक आते हैं जिससे मरीजों को घंटों इंतजार नहीं करना पड़ता।
उन्होंने यह भी बताया कि मोहल्ला क्लिनिक में ठीक से इलाज़ न होने पर या समय पर दवाई न मिलने पर हेल्पलाइन पर फोन कर शिकायत की जा सकती है, जिसकी सुनवाई तुरंत होती है।
पिछले 25 वर्ष से महरौली में रह रहे एक व्यक्ति ने बताया कि पहले सर्दी जुक़ाम होने पर प्राइवेट मेडिकल स्टोर पर जाना पड़ता था।
जिसमें कम से कम 100-200 रुपये लग जाते थे इसके अलावा कई बार दुकानदार गलत दवाइयां भी दे देते थे जिससे बीमारी और बढ़ जाती थी।
आज मोहल्ला क्लिनिक में न सिर्फ बढ़िया इलाज़ हो रहा है बल्कि फ्री इलाज़ भी हो रहा है।
महरौली के कृष्णचन्द्र के अनुसार मोहल्ला क्लिनिक की वजह से सरकारी अस्पतालों पर बोझ कम हुआ है अब वहां पहले के मुकाबले कम भीड़ होती है क्योंकि अब बहुत सारे इलाज़ मुहल्ला क्लिनिक में ही हो जाते हैं, गंभीर स्थिति में ही लोग सरकारी अस्पतालों में जाते हैं।
गोपाल राय ने बताया कि स्वास्थ्य की सुविधा ठीक किये बगैर किसी भी समाज का विकास नहीं हो सकता।
दिल्लीवासियों का स्वास्थ्य हमारी पहली प्राथमिकता है।
मोहल्ला क्लिनिक ने लोगों की ज़िंदगी को आसान बनाया है।
वहां उन्हें अच्छे डॉक्टर इलाज़ करते हैं।
जांच और दवाइयां बिल्कुल मुफ्त है।
उन्होंने बताया कि इस तरह की व्यवस्था देश में कही भी नहीं है।
दिल्ली में इस तरह के काम हो रहे हैं तो सिर्फ इसलिए क्योंकि आपलोगों ने अरविंद केजरीवाल को अपना मुख्यमंत्री बनाया है।
जन संवाद के दौरान महरौली विधानसभा क्षेत्र में 33 मंडल प्रभारियों को नियुक्ति पत्र सौंपे गए।
साथ ही बहुत सारे लोगों ने पार्टी की सदस्यता भी ग्रहण की।
What do you think?
Leave a Comment
Article Bottom Advertisement
यह भी पढ़ें

Politics
कल्याण बनर्जी के बयान पर लॉकेट चटर्जी का पलटवार — "बंगाल सभी का है, बांटने की राजनीति से कुछ नहीं होगा

Politics
आदित्य ठाकरे का बड़ा आरोप: विपक्षी नेताओं ही नहीं, BJP के कई मंत्रियों के फोन भी टैप हो रहे हैं

Politics
पश्चिम बंगाल के राज्यपाल आर.एन. रवि ने कोलकाता के श्री मुरुगन मंदिर और श्री राम मंदिर में किए दर्शन

Business
EPFO: हर महीने कट रहा है PF, लेकिन खाते में जमा हो भी रहा है या नहीं? घर बैठे ऐसे करें चेक

Entertainment
अमिताभ बच्चन को धमकी देने के मामले में बड़ा खुलासा, गोल्डी ढिल्लों के गुर्गों का गैंगस्टर विक्की हद्दल से भी संपर्क
Trending News
#1
अररिया में युवती से दुष्कर्म का आरोप, पंचायत में 5 लाख तक देने का प्रस्ताव; पुलिस ने आरोपी को पकड़ा
24 views
#2मधुबनी गोलीकांड के फरार ASI चंद्र मोहन सिंह का मिला शव, सर्विस पिस्टल भी बरामद; मौत की वजह की जांच जारी
21 views
#3शीतकाल के लिए बंद हुए केदारनाथ धाम के कपाट, इस वर्ष 19.20 लाख से अधिक श्रद्धालुओं ने किए दर्शन
21 views
#4उगते सूर्य को अर्घ्य के साथ छठ महापर्व संपन्न, बिहार से विदेश तक घाटों पर उमड़ी आस्था
20 views
#5प्रशांत किशोर का शिक्षा मंत्री मिथिलेश तिवारी पर पलटवार, बोले- मुसलमानों ने भाजपा का साथ क्यों छोड़ दिया, इस पर चिंतन करे पार्टी
20 views
#6Salman Khan की 'मातृभूमि' के ट्रेलर ने मचाया धमाल, देशभक्ति और इमोशन देख फैंस हुए उत्साहित; 20-30 करोड़ की ओपनिंग का अनुमान
20 views
Most Read

India
'रोवेलें रघुराई.. अंखिया खोला बबुआ' Pawan Singh का सुपरहिट भक्ति गीत
15234 views

India
बीते शुक्रवार को दिल्ली के एक सीवर को नंगे हाथों बिना मास्क के साफ करते हुए उसका पिता शव में बदल गया ।
8231 views

Bihar
सुपौल:- जिला प्रशासन ने कोविड19 संक्रमण के लॉक डाउन के तीन महीने बाद पहला मिटीग.
6785 views

India
जिले में प्रवासियों का ट्रेन से आने की सिलसिला जारी
6031 views

Entertainment
विराट कोहली ने शेयर की अनुष्का शर्मा की CUTE PIC, लिखा ये बेहद रोमांटिक मैसेज
5674 views

Politics
नए साल में बदल जाएंगी आपके काम की ये 8 चीजें, आज ही निपटा लें वरना...
5270 views
