पटना: आईपीएल ऑक्शन 2026 में बिहार के लिए गर्व का पल सामने आया है।
पूर्णिया से सांसद और जन अधिकार पार्टी के नेता पप्पू यादव के बेटे सार्थक रंजन को कोलकाता नाइट राइडर्स (KKR) ने 30 लाख रुपये में अपनी टीम में शामिल किया है।
Sports
‘जमकर खेलो बेटा…’ सार्थक रंजन को KKR ने IPL 2026 के लिए खरीदा, पप्पू यादव ने लिखा भावुक संदेश
पटना: आईपीएल ऑक्शन 2026 में बिहार के लिए गर्व का पल सामने आया है। पूर्णिया से सांसद और जन अधिकार पार्टी के नेता पप्पू यादव के बेटे सार्थक रंजन को कोलकाता नाइट राइडर्स (KKR) ने 30 लाख रुपये में अपनी टीम में शामिल किया है। बेटे के IPL में चयन से पप्पू यादव की खुशी का ठिकाना नहीं रहा। उन्होंने सोशल मीड

Article Advertisement
Article Advertisement
बेटे के IPL में चयन से पप्पू यादव की खुशी का ठिकाना नहीं रहा।
उन्होंने सोशल मीडिया पर बेटे के लिए भावुक और प्रेरणादायक संदेश लिखा।
पप्पू यादव ने लिखा, “बधाई बेटू… जमकर खेलो, अपनी प्रतिभा के दम पर अपनी पहचान बनाओ, अपनी चाहत पूरी करो।” अबू धाबी में हुआ IPL 2026 का ऑक्शन मंगलवार को अबू धाबी के एतिहाद एरीना में आयोजित इंडियन प्रीमियर लीग 2026 ऑक्शन में कई बड़े नामों पर बोली लगी।
इसी दौरान कोलकाता नाइट राइडर्स ने बिहार के युवा बल्लेबाज सार्थक रंजन को अपनी टीम में शामिल किया।
30 लाख था बेस प्राइस, KKR ने उसी में खरीदा सार्थक रंजन का बेस प्राइस 30 लाख रुपये रखा गया था।
केकेआर ने बिना किसी प्रतिस्पर्धा के उन्हें इसी कीमत पर खरीद लिया।
अब बिहार के पूर्णिया का यह बेटा आईपीएल के बड़े मंच पर अपने खेल का दम दिखाएगा।
कैमरून ग्रीन के साथ खेलेंगे सार्थक रंजन इस बार ऑक्शन में KKR सबसे ज्यादा खर्च करने वाली टीम रही।
ऑस्ट्रेलिया के ऑलराउंडर कैमरून ग्रीन को 25.50 करोड़ रुपये में खरीदा गया श्रीलंका के तेज गेंदबाज मथीशा पथिराना को 18 करोड़ रुपये में टीम में शामिल किया गया बिहार के तेज गेंदबाज आकाश दीप को 1 करोड़ रुपये में खरीदा गया अब सार्थक रंजन जैसे युवा खिलाड़ी को इन दिग्गज खिलाड़ियों के साथ खेलने का मौका मिलेगा।
अक्रामक बल्लेबाज हैं सार्थक रंजन सार्थक रंजन को अक्रामक बल्लेबाज के रूप में जाना जाता है।
रणजी ट्रॉफी में दिल्ली टीम की ओर से खेल चुके हैं कम ओवरों में तेजी से रन बनाने की क्षमता रखते हैं टी-20 फॉर्मेट के लिए उन्हें खास तौर पर चुना गया है 58 गेंदों में शतक, चयनकर्ताओं की नजर में आए सार्थक ने दिल्ली प्रीमियर लीग में शानदार प्रदर्शन किया था।
9 मैचों में 448 रन बनाए 2025 में नॉर्थ दिल्ली स्ट्राइकर्स की ओर से 58 गेंदों में शतक जड़ा इसी प्रदर्शन के बाद IPL चयनकर्ताओं की नजर उन पर पड़ी सार्थक रंजन ने 2016 में दिल्ली टीम के लिए डेब्यू किया था और तब से लगातार अपने खेल में निखार लाते रहे हैं।
IPL 2026 में बिहार के 4 खिलाड़ियों को मौका इस बार आईपीएल ऑक्शन में बिहार के कुल चार खिलाड़ियों का चयन हुआ है: सार्थक रंजन (पूर्णिया) – KKR – 30 लाख मोहम्मद इजहार (सुपौल) – मुंबई इंडियंस – 30 लाख साकिब हुसैन (गोपालगंज) – सनराइजर्स हैदराबाद – 30 लाख आकाश दीप – कोलकाता नाइट राइडर्स – 1 करोड़ बिहार के क्रिकेट के लिए बड़ी उपलब्धि सार्थक रंजन का IPL में चयन न सिर्फ उनके परिवार बल्कि पूरे बिहार के क्रिकेट प्रेमियों के लिए गर्व की बात है।
अब सबकी निगाहें इस युवा बल्लेबाज पर होंगी कि वह IPL के बड़े मंच पर कितना दम दिखा पाते हैं।
What do you think?
Leave a Comment
Article Bottom Advertisement
यह भी पढ़ें

Sports
न्यूजीलैंड ने भारत को 244 रन से रौंदा, 89 पर सिमटी टीम इंडिया; मैट हेनरी ने झटके 6 विकेट

Sports
बिहार क्रिकेट को बड़ी खबर: 15 साल के वैभव सूर्यवंशी बने सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी के लिए कप्तान

Sports
भारत और वेस्टइंडीज के बीच टी20 मुकाबले से पहले बढ़ी चुनौती, भारतीय टीम की गेंदबाजी पर उठे सवाल

Business
EPFO: हर महीने कट रहा है PF, लेकिन खाते में जमा हो भी रहा है या नहीं? घर बैठे ऐसे करें चेक

Entertainment
अमिताभ बच्चन को धमकी देने के मामले में बड़ा खुलासा, गोल्डी ढिल्लों के गुर्गों का गैंगस्टर विक्की हद्दल से भी संपर्क
Trending News
#1
अररिया में युवती से दुष्कर्म का आरोप, पंचायत में 5 लाख तक देने का प्रस्ताव; पुलिस ने आरोपी को पकड़ा
24 views
#2मधुबनी गोलीकांड के फरार ASI चंद्र मोहन सिंह का मिला शव, सर्विस पिस्टल भी बरामद; मौत की वजह की जांच जारी
21 views
#3शीतकाल के लिए बंद हुए केदारनाथ धाम के कपाट, इस वर्ष 19.20 लाख से अधिक श्रद्धालुओं ने किए दर्शन
21 views
#4उगते सूर्य को अर्घ्य के साथ छठ महापर्व संपन्न, बिहार से विदेश तक घाटों पर उमड़ी आस्था
20 views
#5प्रशांत किशोर का शिक्षा मंत्री मिथिलेश तिवारी पर पलटवार, बोले- मुसलमानों ने भाजपा का साथ क्यों छोड़ दिया, इस पर चिंतन करे पार्टी
20 views
#6Salman Khan की 'मातृभूमि' के ट्रेलर ने मचाया धमाल, देशभक्ति और इमोशन देख फैंस हुए उत्साहित; 20-30 करोड़ की ओपनिंग का अनुमान
20 views
Most Read

India
'रोवेलें रघुराई.. अंखिया खोला बबुआ' Pawan Singh का सुपरहिट भक्ति गीत
15234 views

India
बीते शुक्रवार को दिल्ली के एक सीवर को नंगे हाथों बिना मास्क के साफ करते हुए उसका पिता शव में बदल गया ।
8231 views

Bihar
सुपौल:- जिला प्रशासन ने कोविड19 संक्रमण के लॉक डाउन के तीन महीने बाद पहला मिटीग.
6785 views

India
जिले में प्रवासियों का ट्रेन से आने की सिलसिला जारी
6031 views

Entertainment
विराट कोहली ने शेयर की अनुष्का शर्मा की CUTE PIC, लिखा ये बेहद रोमांटिक मैसेज
5674 views

Politics
नए साल में बदल जाएंगी आपके काम की ये 8 चीजें, आज ही निपटा लें वरना...
5270 views
