जिले की सभी नदियां खतरे के निशान बह रही है ऊपर जिले में सभी नदियों के बढ़ते जल स्तर पर शुक्रवार को अचानक ब्रेक लग गया।
पिछले दस दिनों तक लगातार नदियों के जल स्तर में वृद्धि होने के बाद नदियों का जल स्तर स्थिर हो गया है।
काढ़ागोला में गंगा नदी, समेली प्रखंड के डूमर में एनएच 31 के पास बरंडी नदी, शरीफगंज के समीप कारीकोसी, कुरसेला रेलवे ब्रिज के पास कोसी नदी का जल स्तर स्थिर हो गया है।
Seemanchal
जिले की सभी नदियां खतरे के निशान बह रही है ऊपर
जिले की सभी नदियां खतरे के निशान बह रही है ऊपर जिले में सभी नदियों के बढ़ते जल स्तर पर शुक्रवार को अचानक ब्रेक लग गया। पिछले दस दिनों तक लगातार नदियों के जल स्तर में वृद्धि होने के बाद नदियों का जल स्तर स्थिर हो गया है। काढ़ागोला में गंगा नदी, समेली प्रखंड के डूमर में एनएच 31 के पास बरंडी नदी, शरीफगंज

Article Advertisement
Article Advertisement
हालांकि इन सभी नदियों का जल स्तर अभी भी खतरे के निशान से 60 से 138 सेमी ऊपर है।
इस कारण से नदियों के तटबंध और स्पर पर दबाव बना हुआ है।
बाढ़ की स्थिति पूर्वत है।
महानंदा बाढ़ नियंत्रण विभाग के अधीक्षण अभियंता राजेन्द्र कुमार मेहता ने बताया कि महानदंा नदी का जल स्तर भी खतरे के निशान को पार कर गया है।
लेकिन राहत की बात है कि शुक्रवार दोपहर 12 बजे के बाद महानंदा नदी के जलस्तर में गिरावट दर्ज की गयी है।
उन्होंने कहा कि शुक्रवार को गंगा नदी के जल स्तर में सुबह से लेकर दोपहर 3 बजे तक वृद्धि नहीं हुई है।
लेकिन मानसून की स्थिति को देखते हुए ऐसा प्रतीत हो रहा है कि नदियों के जल स्तर में वृद्धि हो सकती है।
जिले में गंगा उफान कम नहीं होने के कारण बाढ़ के प्रकोप से अमदाबाद, मनिहारी, मनसाही, बरारी, कुरसेला के साथ साथ प्राणपुर में भी बाढ़ का पानी निचले इलाके में फैलने लगा है।
जिला प्रशासन की ओर से बाढ़ राहत कार्य चलाया जा रहा है।
लेकिन लगातार हो रही बारिश से बाढ़ पीड़ितों की परेशानी बढ़ गयी है।
सांसद ने बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का लिया दौरा: सांसद दुलालचन्द्र गोस्वामी शुक्रवार को मनिहारी, मनसाही, अमदाबाद प्रखंडों के विभिन्न बाढ़ प्रभावित गांव का दौरा कर पीड़ितों से मिलकर उनकी समस्याओं को सुना।
सांसद श्री गोस्वामी ने पीड़ितों को आश्वासन दिया कि अपने स्तर से जो भी बन पाएगा पीड़ितों को सुविधा उपलब्ध कराया जायेगा।
बाढ़ पीड़ितों के आवागमन की समस्या के मद्देनजर सासंद ने डीएम और सीओ को नाव बहाल करने का अनुरोध किया।
ताकि पीड़ितों को आने जाने में कोई समस्या उत्पन्न नहीं हो सके।
सामुदायिक कीचन की संख्या भी बढ़ाने का अनुरोध किया।
सांसद ने बुढिया टिकर, मर्गाहा, केबाला, कठौतिया, धुरियाही, भवानीपुर, सिंगल टोला के लोगों से मिलकर दुख दर्द सुना।
उनके साथ जिलाध्यक्ष संजीव श्रीवास्तव, विक्टर झा, नगर अध्यक्ष शिव प्रकाश गाड़ोदिया, सुशील कुमार सुमन, मनोज कुमार, प्रमोद राय, मनोज कुशवाहा, मोहन सिंह, गुणसागर पासवन, मुन्ना अंसारी, राजेश रजक आदि शामिल थे।
सरकार पीड़ितों को हर संभव सहयोग देने में कोई कसर नहीं छोड़ेगी।
स्रोत-हिन्दुस्तान
What do you think?
Leave a Comment
Article Bottom Advertisement
यह भी पढ़ें

Seemanchal
उगते सूर्य को अर्घ्य के साथ छठ महापर्व संपन्न, बिहार से विदेश तक घाटों पर उमड़ी आस्था

Seemanchal
नहर सूखी, पर आस्था नहीं — सीमांचल में ग्रामीणों ने चंदा जुटाकर खुद बनाए छठ घाट, मोटर पंप से भरा पानी

Seemanchal
छठ पर ट्रेनों में भारी भीड़, फारबिसगंज तक स्पेशल ट्रेन चलाने की मांग तेज़

Business
EPFO: हर महीने कट रहा है PF, लेकिन खाते में जमा हो भी रहा है या नहीं? घर बैठे ऐसे करें चेक

Entertainment
अमिताभ बच्चन को धमकी देने के मामले में बड़ा खुलासा, गोल्डी ढिल्लों के गुर्गों का गैंगस्टर विक्की हद्दल से भी संपर्क
Trending News
#1
अररिया में युवती से दुष्कर्म का आरोप, पंचायत में 5 लाख तक देने का प्रस्ताव; पुलिस ने आरोपी को पकड़ा
24 views
#2मधुबनी गोलीकांड के फरार ASI चंद्र मोहन सिंह का मिला शव, सर्विस पिस्टल भी बरामद; मौत की वजह की जांच जारी
21 views
#3शीतकाल के लिए बंद हुए केदारनाथ धाम के कपाट, इस वर्ष 19.20 लाख से अधिक श्रद्धालुओं ने किए दर्शन
21 views
#4उगते सूर्य को अर्घ्य के साथ छठ महापर्व संपन्न, बिहार से विदेश तक घाटों पर उमड़ी आस्था
20 views
#5प्रशांत किशोर का शिक्षा मंत्री मिथिलेश तिवारी पर पलटवार, बोले- मुसलमानों ने भाजपा का साथ क्यों छोड़ दिया, इस पर चिंतन करे पार्टी
20 views
#6Salman Khan की 'मातृभूमि' के ट्रेलर ने मचाया धमाल, देशभक्ति और इमोशन देख फैंस हुए उत्साहित; 20-30 करोड़ की ओपनिंग का अनुमान
20 views
Most Read

India
'रोवेलें रघुराई.. अंखिया खोला बबुआ' Pawan Singh का सुपरहिट भक्ति गीत
15234 views

India
बीते शुक्रवार को दिल्ली के एक सीवर को नंगे हाथों बिना मास्क के साफ करते हुए उसका पिता शव में बदल गया ।
8231 views

Bihar
सुपौल:- जिला प्रशासन ने कोविड19 संक्रमण के लॉक डाउन के तीन महीने बाद पहला मिटीग.
6785 views

India
जिले में प्रवासियों का ट्रेन से आने की सिलसिला जारी
6031 views

Entertainment
विराट कोहली ने शेयर की अनुष्का शर्मा की CUTE PIC, लिखा ये बेहद रोमांटिक मैसेज
5674 views

Politics
नए साल में बदल जाएंगी आपके काम की ये 8 चीजें, आज ही निपटा लें वरना...
5270 views
