अपने जिले की आवाज़ बनें! Seemanchal Live में रिपोर्टर बनने के लिए अभी आवेदन करें।
Seemanchal

जेल में बंद 28 माताओं ने रखा निर्जल उपवास

जेल में बंद 28 माताओं ने रखा निर्जल उपवास न्यायिक हिरासत में मंडल कारा में जीवन गुजार रही 28 विचाराधीन बंदी माताएं जेल से बाहर अपने घर पर मौजूद पुत्रों की दीर्घायू के लिए जिउतिया पर्व की। माताओं को पुत्रों की तरक्की व दीर्घायु के लिए आशीर्वाद मांगने में किसी प्रकार का परेशानी न हो इसके लिए मंडल कारा

जेल में बंद 28 माताओं ने रखा निर्जल उपवास

Article Advertisement

जेल में बंद 28 माताओं ने रखा निर्जल उपवास न्यायिक हिरासत में मंडल कारा में जीवन गुजार रही 28 विचाराधीन बंदी माताएं जेल से बाहर अपने घर पर मौजूद पुत्रों की दीर्घायू के लिए जिउतिया पर्व की। माताओं को पुत्रों की तरक्की व दीर्घायु के लिए आशीर्वाद मांगने में किसी प्रकार का परेशानी न हो इसके लिए मंडल कारा की ओर से सभी प्रकार की पूजन सामग्री की व्यवस्था किया गया।

Article Advertisement

जेल के आईजी मिथिलेश कुमार मिश्र के आदेश पर मंडल कारा अधीक्षक अमरजीत कुमार सिंह ने सभी सभी प्रकार की पूजन सामग्री की व्यवस्था की। जेल अधीक्षक श्री सिंह ने बताया कि 28 महिला बंदियों की मांग पर सेब, नासपाती, केला, नारियल, खीरा के अलावा जिउतिया का धागा, अगरबत्ती, धूप, दीया, जीयल का पत्ता, झिंगली का पत्ता, मरूआ का आटा आदि सामग्री उपलब्ध कराया गया है। वैसे तो जेल प्रबंधन की ओर से केवल छठ पर्व में नया साड़ी महिलाओंे व व्रतधारियों को उपलब्ध कराने का प्रावधान है। जिउतिया पर्व के मौके पर भी पर्व करने वाले सभी महिलाएं को नया साड़ी भी उपलब्ध किया गया । जेल प्रशासन द्वारा उपलब्ध कराए गए सुविधाओं के कारण जिउतिया का दो दिवसीय निर्जला उपवास रखनेवाले महिलाएं काफी उत्साहित रही। जेल अधीक्षक ने कहा कि पर्व के पारण के दिन भी पर्व करने वाले बंदियों की मांग पर रविवार को भोजन उपलब्ध कराया जायेगा। स्रोत-हिन्दुस्तान

What do you think?

Leave a Comment

Article Bottom Advertisement

यह भी पढ़ें

Trending News

#1

अररिया में युवती से दुष्कर्म का आरोप, पंचायत में 5 लाख तक देने का प्रस्ताव; पुलिस ने आरोपी को पकड़ा

24 views

#2

मधुबनी गोलीकांड के फरार ASI चंद्र मोहन सिंह का मिला शव, सर्विस पिस्टल भी बरामद; मौत की वजह की जांच जारी

21 views

#3

शीतकाल के लिए बंद हुए केदारनाथ धाम के कपाट, इस वर्ष 19.20 लाख से अधिक श्रद्धालुओं ने किए दर्शन

21 views

#4

उगते सूर्य को अर्घ्य के साथ छठ महापर्व संपन्न, बिहार से विदेश तक घाटों पर उमड़ी आस्था

20 views

#5

प्रशांत किशोर का शिक्षा मंत्री मिथिलेश तिवारी पर पलटवार, बोले- मुसलमानों ने भाजपा का साथ क्यों छोड़ दिया, इस पर चिंतन करे पार्टी

20 views

#6

Salman Khan की 'मातृभूमि' के ट्रेलर ने मचाया धमाल, देशभक्ति और इमोशन देख फैंस हुए उत्साहित; 20-30 करोड़ की ओपनिंग का अनुमान

20 views

Most Read