झमाझम बारिश से शहर जलाशय में तब्दील सोमवार को पूर्वाहन 11 बजे से शुरु हुई मूसलाधार व झमाझम बारिश 4 घंटे तक लगाता जारी रहने के कारण जहां पूरा शहर जलाशय में तब्दील हो गया।
वहीं बारिश के दौरान तेज मेघ गर्जन व बिजली चमकने के दोरान आम लोग आनेवाले खतरे से भयभीत नजर आ रहे थे।
Seemanchal
झमाझम बारिश से शहर जलाशय में तब्दील
झमाझम बारिश से शहर जलाशय में तब्दील सोमवार को पूर्वाहन 11 बजे से शुरु हुई मूसलाधार व झमाझम बारिश 4 घंटे तक लगाता जारी रहने के कारण जहां पूरा शहर जलाशय में तब्दील हो गया। वहीं बारिश के दौरान तेज मेघ गर्जन व बिजली चमकने के दोरान आम लोग आनेवाले खतरे से भयभीत नजर आ रहे थे। रविवारीय अवकाश के बाद सोमवार क

Article Advertisement
Article Advertisement
रविवारीय अवकाश के बाद सोमवार को कोर्ट कचहरी से लेकर बाजार करने के आये लोगों क्या पता था कि मूसलाधार बारिश में फंसकर उसे परेशानियों का सामना करना पड़ेगा।
दोपहर के लगभग एक बजे के बाद समाहरणालय परिसर पहंुचे लोग बारिश से बचने के लिए इधर उधर की दौड़ लगा रहे थे।
इतना ही नहीं समाहरणालय परिसर में लगाये गये वाहन के नीचे लगभग एक फीट जलजमाव हो गया था।
वहीं मुख्य द्वार पर पानी का प्रवाह तेजी से हो रहा था।
कमोवेश यही स्थिति अनुमंडल परिसर में देखा गया जहां पूरे परिसर में खासकर डीसीएलआर कार्यालय एवं शिक्षा विभाग के स्थापना कार्यालय के चारो ओर बारिश के पानी ने जलाशय का रुप ले लिया था।
जबकि सबसे बदतर स्थिति अवर निबंधन कार्यालय परिसर का देखने को मिला।
उक्त परिसर के मुख्य द्वार से लेकर रजिस्ट्री ऑफिस तक का मार्ग जलाशय बना हुआ था।
इतना ही नहीं दस्तावेज नवीस के सिर्फ पक्की के चबुतरा सूखा था।
लेकिन चबूतरे के चारो ओर बारिश का पानी फैल चुका था।
जिसके कारण रजिस्ट्री करने व करवाने आये महिला एवं पुरुषों को लगभग चार घंटे का समय काटना परेशानी का सबब बन गया।ठनका गिरने से मवेशी की मौत: मनसाही।
सोमवार की दोपहर ठनका गिरने से एक पशुपालक की दुधारू मवेशी की मौत हो गयी।
घटना में मवेशी पालक भोला पासवान को पचास हजार की क्षति पहुंची है।
पशुपालक ने बताया कि दोपहर में उनका मवेशी दरवाजे पर बंधा हुआ था कि अचानक बिजली गिरी और उसकी भैंस की मौत घटनास्थल पर ही हो गयी।
उन्होंने कहा कि महाजनों से कर्ज उठाकर दुधारू भैंस खरीदा था और उसके परिवार का भरण पोषण भी दूध बेचकर हो रहा था।
पंचायत के मुखिया दीपनारायण पासवान ने प्रशासन से घटना की जांच करते हुए पशुपालक को मुआवजा देने की मांग की है।
स्रोत-हिन्दुस्तान
What do you think?
Leave a Comment
Article Bottom Advertisement
यह भी पढ़ें

Seemanchal
उगते सूर्य को अर्घ्य के साथ छठ महापर्व संपन्न, बिहार से विदेश तक घाटों पर उमड़ी आस्था

Seemanchal
नहर सूखी, पर आस्था नहीं — सीमांचल में ग्रामीणों ने चंदा जुटाकर खुद बनाए छठ घाट, मोटर पंप से भरा पानी

Seemanchal
छठ पर ट्रेनों में भारी भीड़, फारबिसगंज तक स्पेशल ट्रेन चलाने की मांग तेज़

Business
EPFO: हर महीने कट रहा है PF, लेकिन खाते में जमा हो भी रहा है या नहीं? घर बैठे ऐसे करें चेक

Entertainment
अमिताभ बच्चन को धमकी देने के मामले में बड़ा खुलासा, गोल्डी ढिल्लों के गुर्गों का गैंगस्टर विक्की हद्दल से भी संपर्क
Trending News
#1
अररिया में युवती से दुष्कर्म का आरोप, पंचायत में 5 लाख तक देने का प्रस्ताव; पुलिस ने आरोपी को पकड़ा
24 views
#2मधुबनी गोलीकांड के फरार ASI चंद्र मोहन सिंह का मिला शव, सर्विस पिस्टल भी बरामद; मौत की वजह की जांच जारी
21 views
#3शीतकाल के लिए बंद हुए केदारनाथ धाम के कपाट, इस वर्ष 19.20 लाख से अधिक श्रद्धालुओं ने किए दर्शन
21 views
#4उगते सूर्य को अर्घ्य के साथ छठ महापर्व संपन्न, बिहार से विदेश तक घाटों पर उमड़ी आस्था
20 views
#5प्रशांत किशोर का शिक्षा मंत्री मिथिलेश तिवारी पर पलटवार, बोले- मुसलमानों ने भाजपा का साथ क्यों छोड़ दिया, इस पर चिंतन करे पार्टी
20 views
#6Salman Khan की 'मातृभूमि' के ट्रेलर ने मचाया धमाल, देशभक्ति और इमोशन देख फैंस हुए उत्साहित; 20-30 करोड़ की ओपनिंग का अनुमान
20 views
Most Read

India
'रोवेलें रघुराई.. अंखिया खोला बबुआ' Pawan Singh का सुपरहिट भक्ति गीत
15234 views

India
बीते शुक्रवार को दिल्ली के एक सीवर को नंगे हाथों बिना मास्क के साफ करते हुए उसका पिता शव में बदल गया ।
8231 views

Bihar
सुपौल:- जिला प्रशासन ने कोविड19 संक्रमण के लॉक डाउन के तीन महीने बाद पहला मिटीग.
6785 views

India
जिले में प्रवासियों का ट्रेन से आने की सिलसिला जारी
6031 views

Entertainment
विराट कोहली ने शेयर की अनुष्का शर्मा की CUTE PIC, लिखा ये बेहद रोमांटिक मैसेज
5674 views

Politics
नए साल में बदल जाएंगी आपके काम की ये 8 चीजें, आज ही निपटा लें वरना...
5270 views
