अपने जिले की आवाज़ बनें! Seemanchal Live में रिपोर्टर बनने के लिए अभी आवेदन करें।
Seemanchal

टेम्पो-बाइक की मिड़ंत में तीन की मौत

टेम्पो-बाइक की मिड़ंत में तीन की मौत मंगलवार की देर शाम एन-31 पर बाइक और टेम्पो की सीधी टक्कर में एक बालक समेत तीन लोगों की मौत हो गयी। जिसमें एक बाइक चालक और ऑटो सवार बालक की मौत इलाज के क्रम में हो गई। घटना के बाद दुर्घटना में घायल हुए लोगों को इलाज के लिए कोढ़ा पीएचसी पहुंचे आक्र ोशित लोगों ने समुच

टेम्पो-बाइक की मिड़ंत में तीन की मौत

Article Advertisement

टेम्पो-बाइक की मिड़ंत में तीन की मौत मंगलवार की देर शाम एन-31 पर बाइक और टेम्पो की सीधी टक्कर में एक बालक समेत तीन लोगों की मौत हो गयी। जिसमें एक बाइक चालक और ऑटो सवार बालक की मौत इलाज के क्रम में हो गई। घटना के बाद दुर्घटना में घायल हुए लोगों को इलाज के लिए कोढ़ा पीएचसी पहुंचे आक्र ोशित लोगों ने समुचित इलाज नहीं करने को लेकर कोढ़ा पीएचसी में जमकर हंगामा और तोड़फोड़ किया।

Article Advertisement

आक्रोशित लोगों ने करीब दो घंटे तक बवाल काटा। कड़ी मशक्कत के बाद कोढ़ा पुलिस ने आक्रोशित लोगों को शांत करने में सफल रहे। वहीं तोड़फोड़ के दौरान घायलों का इलाज कर रहे चिकित्सकों को छोड़कर अस्पताल छोड़कर भागना पड़ा। भीड़ नियंत्रित होने के काफी देर बाद डॉक्टर पीएचसी में वापस आये तब जाकर घायलों का इलाज किया गया। वहीं गंभीर रूप से जख्मी लोगों को अन्यत्र रेफर कर दिया गया। घटना के बारे में बताया जाता है कि फुलवड़िया से तेज रफ्तार से बाइक पर तीन युवक सवार होकर गेड़ाबाड़ी की ओर जा रहे थे। इसी बीच बासगढ़ा चौक के समीप बाइक अनियंत्रित होकर टेम्पो से सीधे टक्करा गयी। इससे एक बाइक सवार की मौत घटना स्थल पर ही हो गई। जिसकी पहचान मिर्जापुर निवासी 24 वर्षीय रुपेश महलदार के रूप में हो गई। वहीं दूसरा बाइक सवार गंभीर रुप से जख्मी हो गया। जिसकी पहचान अमित कुमार महलदार के रूप में हुई। उसे कोढ़ा पीएचसी में प्राथमिक उपचार के बाद पूर्णिया रेफर कर दिया गया। जहां पर इलाज के क्रम में उसकी मौत हो गई। इस हादसा में जख्मी हुए टेम्पो पर सवार 12 वर्षीय शिशिया गांव के अविनाश कुमार भी गंभीर रूप से जख्मी हो गया था। जिसकी मौत बुधवार को इलाज के क्रम में हो गई। कोढ़ा थानाध्यक्ष रविंद्र कुमार ने बताया कि शव का पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया गया है। स्रोत-हिन्दुस्तान

What do you think?

Leave a Comment

Article Bottom Advertisement

यह भी पढ़ें

Trending News

#1

अररिया में युवती से दुष्कर्म का आरोप, पंचायत में 5 लाख तक देने का प्रस्ताव; पुलिस ने आरोपी को पकड़ा

24 views

#2

मधुबनी गोलीकांड के फरार ASI चंद्र मोहन सिंह का मिला शव, सर्विस पिस्टल भी बरामद; मौत की वजह की जांच जारी

21 views

#3

शीतकाल के लिए बंद हुए केदारनाथ धाम के कपाट, इस वर्ष 19.20 लाख से अधिक श्रद्धालुओं ने किए दर्शन

21 views

#4

उगते सूर्य को अर्घ्य के साथ छठ महापर्व संपन्न, बिहार से विदेश तक घाटों पर उमड़ी आस्था

20 views

#5

प्रशांत किशोर का शिक्षा मंत्री मिथिलेश तिवारी पर पलटवार, बोले- मुसलमानों ने भाजपा का साथ क्यों छोड़ दिया, इस पर चिंतन करे पार्टी

20 views

#6

Salman Khan की 'मातृभूमि' के ट्रेलर ने मचाया धमाल, देशभक्ति और इमोशन देख फैंस हुए उत्साहित; 20-30 करोड़ की ओपनिंग का अनुमान

20 views

Most Read