खेल डेस्क. भारत-दक्षिण अफ्रीका के बीच तीन टेस्ट की सीरीज का पहला मैच विशाखापट्टनम में बुधवार से खेला जाएगा।
मैच के लिए भारतीय टीम ने अंतिम एकादश की घोषणा कर दी।
टीम में रोहित शर्मा को बतौर ओपनर शामिल किया गया।
वे पहली बार टेस्ट में पारी की शुरुआत करेंगे।
Sports
टेस्ट / ओपनिंग के मुद्दे पर कोहली ने कहा- रोहित को अपना खेल खेलने की आजादी, हम उन्हें पूरा वक्त देंगे
खेल डेस्क. भारत-दक्षिण अफ्रीका के बीच तीन टेस्ट की सीरीज का पहला मैच विशाखापट्टनम में बुधवार से खेला जाएगा। मैच के लिए भारतीय टीम ने अंतिम एकादश की घोषणा कर दी। टीम में रोहित शर्मा को बतौर ओपनर शामिल किया गया। वे पहली बार टेस्ट में पारी की शुरुआत करेंगे। रोहित के चुने जाने पर भारतीय कप्तान विराट कोह

Article Advertisement
Article Advertisement
रोहित के चुने जाने पर भारतीय कप्तान विराट कोहली ने कहा- हम उन्हें समय देना चाहते हैं।
कोहली ने कहा, ‘ऐसा नहीं है कि वे अगर 1-2 मैच में प्रदर्शन नहीं कर पाते हैं, तो उन्हें बाहर कर दिया जाएगा।
हम उन्हें लय में आने का पूरा समय देंगे और हम चाहेंगे कि वे जैसा भी क्रिकेट खेलना चाहते हैं, वैसा खेलें।’ भारतीय कप्तान ने कहा, ‘रोहित को कम से कम पांच टेस्ट में ओपनिंग करने का मौका मिलेगा, क्योंकि जब आप नंबर 6 और 7 से ओपनिंग करते हैं तो आपके लिए मुश्किल होता है।
इस बात को समझने के लिए रोहित को पूरा मौका मिलेगा।
हम उन्हें उस तरह देखना चाहते हैं, जो वीरू भाई (वीरेंद्र सहवाग) ने किया है।’ ‘वीरू भाई की तरह वे भी लंबे समय तक क्रीज पर खड़े हो सकते हैं’ कोहली ने कहा, ‘हम रोहित से उस तरह की बल्लेबाजी की उम्मीद नहीं करते, जैसा वे सीमित ओवरों में करते हैं।
हां, उनकी ताकत है कि वे गेम को आगे ले जा सकते हैं।
वीरू भाई की तरह वे भी लंबे समय तक क्रीज पर खड़े हो सकते हैं।
वीरू भाई को किसी ने नहीं बोला होगा कि लंच से पहले 100 रन पूरे करो, लेकिन जब आपके पैर जम जाते हैं तो फिर सामने वाले के लिए मुसीबत खड़ी हो जाती है।’ रोहित ने शुरुआती दो टेस्ट में 2 शतक लगाए थे रोहित ने 27 टेस्ट की 47 पारियों में 1585 रन बनाए हैं।
इस दौरान उनका औसत 39.62 का रहा।
रोहित ने 3 शतक और 10 अर्धशतक लगाए।
2013 में वेस्टइंडीज के खिलाफ कोलकाता में पहला टेस्ट खेला था।
उन्होंने पहली पारी में ही 177 रन की पारी खेली थी।
मुंबई में खेले गए अगले मैच की पहली पारी में नाबाद 111 रन बनाए थे।
इसके चार साल बाद उनके बल्ले से तीसरा शतक निकला।
नागपुर में श्रीलंका के खिलाफ 2017 में पहली पारी में रोहित ने नाबाद 102 रन बनाए थे।
तब से 5 टेस्ट में एक भी शतक नहीं लगाया।
Source: Dainik Bhaskar
What do you think?
Leave a Comment
Article Bottom Advertisement
यह भी पढ़ें

Sports
न्यूजीलैंड ने भारत को 244 रन से रौंदा, 89 पर सिमटी टीम इंडिया; मैट हेनरी ने झटके 6 विकेट

Sports
बिहार क्रिकेट को बड़ी खबर: 15 साल के वैभव सूर्यवंशी बने सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी के लिए कप्तान

Sports
भारत और वेस्टइंडीज के बीच टी20 मुकाबले से पहले बढ़ी चुनौती, भारतीय टीम की गेंदबाजी पर उठे सवाल

Business
EPFO: हर महीने कट रहा है PF, लेकिन खाते में जमा हो भी रहा है या नहीं? घर बैठे ऐसे करें चेक

Entertainment
अमिताभ बच्चन को धमकी देने के मामले में बड़ा खुलासा, गोल्डी ढिल्लों के गुर्गों का गैंगस्टर विक्की हद्दल से भी संपर्क
Trending News
#1
अररिया में युवती से दुष्कर्म का आरोप, पंचायत में 5 लाख तक देने का प्रस्ताव; पुलिस ने आरोपी को पकड़ा
24 views
#2मधुबनी गोलीकांड के फरार ASI चंद्र मोहन सिंह का मिला शव, सर्विस पिस्टल भी बरामद; मौत की वजह की जांच जारी
21 views
#3शीतकाल के लिए बंद हुए केदारनाथ धाम के कपाट, इस वर्ष 19.20 लाख से अधिक श्रद्धालुओं ने किए दर्शन
21 views
#4उगते सूर्य को अर्घ्य के साथ छठ महापर्व संपन्न, बिहार से विदेश तक घाटों पर उमड़ी आस्था
20 views
#5प्रशांत किशोर का शिक्षा मंत्री मिथिलेश तिवारी पर पलटवार, बोले- मुसलमानों ने भाजपा का साथ क्यों छोड़ दिया, इस पर चिंतन करे पार्टी
20 views
#6Salman Khan की 'मातृभूमि' के ट्रेलर ने मचाया धमाल, देशभक्ति और इमोशन देख फैंस हुए उत्साहित; 20-30 करोड़ की ओपनिंग का अनुमान
20 views
Most Read

India
'रोवेलें रघुराई.. अंखिया खोला बबुआ' Pawan Singh का सुपरहिट भक्ति गीत
15234 views

India
बीते शुक्रवार को दिल्ली के एक सीवर को नंगे हाथों बिना मास्क के साफ करते हुए उसका पिता शव में बदल गया ।
8231 views

Bihar
सुपौल:- जिला प्रशासन ने कोविड19 संक्रमण के लॉक डाउन के तीन महीने बाद पहला मिटीग.
6785 views

India
जिले में प्रवासियों का ट्रेन से आने की सिलसिला जारी
6031 views

Entertainment
विराट कोहली ने शेयर की अनुष्का शर्मा की CUTE PIC, लिखा ये बेहद रोमांटिक मैसेज
5674 views

Politics
नए साल में बदल जाएंगी आपके काम की ये 8 चीजें, आज ही निपटा लें वरना...
5270 views
