अपने जिले की आवाज़ बनें! Seemanchal Live में रिपोर्टर बनने के लिए अभी आवेदन करें।
Seemanchal

डूबने से 20 वर्षीय युवक की मौत, हंगामा

डूबने से 20 वर्षीय युवक की मौत, हंगामा बरारी पंचायत के दलाल चौक के पास पीडब्लूडी के गढ्ढे के पानी में डूबने से बीस वर्षीय युवक पंकज कुमार की मौत हो गयी। शनिवार संध्या छह बजे पुलिस को देखकर डर से तालाब में कूद गया। पंकज कुमार के उपर चोरी का मामला दर्ज था। पुलिस की दबिश के कारण वह पानी से भरे तालाब मे

डूबने से 20 वर्षीय युवक की मौत, हंगामा

Article Advertisement

डूबने से 20 वर्षीय युवक की मौत, हंगामा बरारी पंचायत के दलाल चौक के पास पीडब्लूडी के गढ्ढे के पानी में डूबने से बीस वर्षीय युवक पंकज कुमार की मौत हो गयी। शनिवार संध्या छह बजे पुलिस को देखकर डर से तालाब में कूद गया। पंकज कुमार के उपर चोरी का मामला दर्ज था।

Article Advertisement

पुलिस की दबिश के कारण वह पानी से भरे तालाब में छलांग लगा दिया। जिसके कारण उसकी मौत डूबने से हो गयी। पुलिस के दवाब बनाने के बाद हुई पंकज की मौत पर ग्रामीणों ने दलाल चौक पर टायर जलाकर प्रदर्शन किया। ग्रामीणों ने सड़क पर पुलिस प्रशासन के विरोध में जमकर नारेबाजी की। कहा कि पुलिस की लापरवाही के कारण ही पंकज कुमार की मौत हुई है। आक्रोशित ग्रामीणों ने दलाल चौक पर लगभग डेढ़ घंटे तक जाम रखा। जिसके कारण लोगों को आने जाने में परेशानी हुई। आक्रोशित लोगों ने दोषी पुलिस कर्मी पर कार्रवाई करने और उचित मुआवजा देने की मांग कर रहे थे। थानाध्यक्ष ने बताया कि मृतक के उपर मामला दर्ज था। जिसके लिए पुलिस उसकी तलाश कर रही थी। इसी क्रम में वह पानी में छलांग लगा दिया। जिससे उसकी मौत हो गयी। शराब पीकर हंगामा करने के दो आरोपी धराया कटिहार। मुफस्सिल थाना पुलिस ने शनिवार को शराब पीने के आरोप में दो लोगों को गिरफ्तार कर लिया। प्रभारी थानाध्यक्ष अमित कुमार ने बताया कि डंडखोरा के ढ़लई निवासी विकास शर्मा और सिरसा निवासी शंकर ऋषि को मोंगरा रेलवे गुमटी के पास शराब पीकर हो हल्ला करने के आरोप में गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है। चाय बनाने के क्रम में महिला झूलसी कटिहार। नगर थाना क्षेत्र के तीनगछिया में चाय बनाने के क्रम में गैस चुल्हा से आग भभकने के कारण महिला झुलस गई। महिला मीना देवी को गंभीर हालत में सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है। नगर पुलिस जख्मी से बयान लेकर कार्रवाई में जुट गई है। स्रोत-हिन्दुस्तान

What do you think?

Leave a Comment

Article Bottom Advertisement

यह भी पढ़ें

Trending News

#1

अररिया में युवती से दुष्कर्म का आरोप, पंचायत में 5 लाख तक देने का प्रस्ताव; पुलिस ने आरोपी को पकड़ा

24 views

#2

मधुबनी गोलीकांड के फरार ASI चंद्र मोहन सिंह का मिला शव, सर्विस पिस्टल भी बरामद; मौत की वजह की जांच जारी

21 views

#3

शीतकाल के लिए बंद हुए केदारनाथ धाम के कपाट, इस वर्ष 19.20 लाख से अधिक श्रद्धालुओं ने किए दर्शन

21 views

#4

उगते सूर्य को अर्घ्य के साथ छठ महापर्व संपन्न, बिहार से विदेश तक घाटों पर उमड़ी आस्था

20 views

#5

प्रशांत किशोर का शिक्षा मंत्री मिथिलेश तिवारी पर पलटवार, बोले- मुसलमानों ने भाजपा का साथ क्यों छोड़ दिया, इस पर चिंतन करे पार्टी

20 views

#6

Salman Khan की 'मातृभूमि' के ट्रेलर ने मचाया धमाल, देशभक्ति और इमोशन देख फैंस हुए उत्साहित; 20-30 करोड़ की ओपनिंग का अनुमान

20 views

Most Read