अपने जिले की आवाज़ बनें! Seemanchal Live में रिपोर्टर बनने के लिए अभी आवेदन करें।
Seemanchal

तालीम से फैलती है दुनिया में दिन की खुशबू

तालीम से फैलती है दुनिया में दिन की खुशबू मदरसा के तालीम से दुनियां में फैलती है दीन की खुशबू। बच्चों को सिर्फ तराशने की जरूरत है। जिस काम में जितना खुलूस होगा उसका बेहतर परिणाम समाने आएंगे। ये बातें जमियते उलेमाए हिंद अररिया के जेनेरल सेक्रेटरी मुफती मो. अतहर हुसैन कासमी ने रविवार को प्रखंड के भगवा

तालीम से फैलती है दुनिया में दिन की खुशबू

Article Advertisement

तालीम से फैलती है दुनिया में दिन की खुशबू मदरसा के तालीम से दुनियां में फैलती है दीन की खुशबू। बच्चों को सिर्फ तराशने की जरूरत है। जिस काम में जितना खुलूस होगा उसका बेहतर परिणाम समाने आएंगे। ये बातें जमियते उलेमाए हिंद अररिया के जेनेरल सेक्रेटरी मुफती मो. अतहर हुसैन कासमी ने रविवार को प्रखंड के भगवानपुर पंचायत के मदरसा इस्लामिया जामियाउल तुरकैली ईदगाह में दारूलकामा की संगे बुनियाद के मौके पर कही।

Article Advertisement

उन्होंने कहा मदरसा की बुनियाद ही तालीम व तरबियत के लिए है। तालीम से समाज में फैली कुरीतियों से निजात मिलेगी। कार्यक्रम की अध्यक्षता दारूल उलूम अररिया बैरगाछी के नाजिम मौलाना सलीम उद्दीन ने की। मौलाना शाहिद हुसैन मुजाहरी, मौलाना अब्दुल्ला सालिम कमर कासमी चतुर्वेदी आदि ने मदरसा में कायम तालीमी माहौल की तारीफ की। कार्यक्रम की शुरुआत कारी अब्दुस समद की तिलावते कुरआन व कारी अब्दुल वहाब साकिब के नात नब्वी से हुआ। मौके पर मदरसा के नाजिम मौलाना खुर्शीद अनवर, मुफती मोइन उद्दीन कासमी, मौलाना आबिद हुसैन, तौसीफ नौमानी, मौलाना असद कासमी, मौलाना तालिबान कासमी, शाहिद हुसैन नजामी, आफताब मुजाहरी, कारी अब्दुस सलाम, हाफिज अबु सुफियान, हाफिज रागिब, जमशेद आलम, आफाक आलम, रइस उद्दीन, मो. युनूस, मो. मोस, तुफैल अहमद, गुफरान आलम आदि मौजूद थे। स्रोत-हिन्दुस्तान

What do you think?

Leave a Comment

Article Bottom Advertisement

यह भी पढ़ें

Trending News

#1

अररिया में युवती से दुष्कर्म का आरोप, पंचायत में 5 लाख तक देने का प्रस्ताव; पुलिस ने आरोपी को पकड़ा

24 views

#2

मधुबनी गोलीकांड के फरार ASI चंद्र मोहन सिंह का मिला शव, सर्विस पिस्टल भी बरामद; मौत की वजह की जांच जारी

21 views

#3

शीतकाल के लिए बंद हुए केदारनाथ धाम के कपाट, इस वर्ष 19.20 लाख से अधिक श्रद्धालुओं ने किए दर्शन

21 views

#4

उगते सूर्य को अर्घ्य के साथ छठ महापर्व संपन्न, बिहार से विदेश तक घाटों पर उमड़ी आस्था

20 views

#5

प्रशांत किशोर का शिक्षा मंत्री मिथिलेश तिवारी पर पलटवार, बोले- मुसलमानों ने भाजपा का साथ क्यों छोड़ दिया, इस पर चिंतन करे पार्टी

20 views

#6

Salman Khan की 'मातृभूमि' के ट्रेलर ने मचाया धमाल, देशभक्ति और इमोशन देख फैंस हुए उत्साहित; 20-30 करोड़ की ओपनिंग का अनुमान

20 views

Most Read