अपने जिले की आवाज़ बनें! Seemanchal Live में रिपोर्टर बनने के लिए अभी आवेदन करें।
Sports

दक्षिण अफ्रीका ने भारत को 9 विकेट से हराया, तीन मैच की सीरीज 1-1 से बराबर

दक्षिण अफ्रीका ने बेंगलुरु के एम. चिन्नास्वामी स्टेडियम पर रविवार को खेले गए तीसरे टी-20 में भारत को 9 विकेट से हरा दिया। इस जीत के साथ ही उसने तीन टी-20 की सीरीज को 1-1 से बराबर कर दिया। पहला मैच धर्मशाला में बारिश के कारण रद्द हो गया था। मोहाली में खेले गए दूसरे मुकाबले को भारत ने जीता था। विकेट क

दक्षिण अफ्रीका ने भारत को 9 विकेट से हराया, तीन मैच की सीरीज 1-1 से बराबर

Article Advertisement

दक्षिण अफ्रीका ने बेंगलुरु के एम. चिन्नास्वामी स्टेडियम पर रविवार को खेले गए तीसरे टी-20 में भारत को 9 विकेट से हरा दिया। इस जीत के साथ ही उसने तीन टी-20 की सीरीज को 1-1 से बराबर कर दिया। पहला मैच धर्मशाला में बारिश के कारण रद्द हो गया था।

Article Advertisement

मोहाली में खेले गए दूसरे मुकाबले को भारत ने जीता था। विकेट के लिहाज से भारत के खिलाफ दक्षिण अफ्रीका की ये सबसे बड़ी जीत है। उसने पिछली बार 2015 में 7 विकेट से भारत को हराया था। चिन्नास्वामी स्टेडियम पर भारत ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का फैसला किया। टीम इंडिया ने 20 ओवर में 9 विकेट पर 134 रन बनाए थे। दक्षिण अफ्रीका ने 16.5 ओवर में 1 विकेट के नुकसान पर 140 रन बना लिए। कप्तान क्विंटन डीकॉक ने नाबाद 79 रन की पारी खेली। उन्होंने पिछले मैच में 52 रन बनाए थे। ब्यूरेन हैंड्रिक्स को मैन ऑफ द मैच चुना गया। धवन ने भारत के लिए सबसे ज्यादा रन बनाए भारत के लिए शिखर धवन ने सबसे ज्यादा 36 रन बनाए। उन्होंने 25 गेंद की पारी में 4 चौके और 2 छक्के लगाए। दक्षिण अफ्रीका के लिए कगिसो रबाडा ने 3 विकेट लिए। ब्यूरेन हैंड्रिक्स और ब्योन फोर्टेन को 2-2 सफलता मिली।   Source: Dainik Bhaskar

What do you think?

Leave a Comment

Article Bottom Advertisement

यह भी पढ़ें

Trending News

#1

अररिया में युवती से दुष्कर्म का आरोप, पंचायत में 5 लाख तक देने का प्रस्ताव; पुलिस ने आरोपी को पकड़ा

24 views

#2

मधुबनी गोलीकांड के फरार ASI चंद्र मोहन सिंह का मिला शव, सर्विस पिस्टल भी बरामद; मौत की वजह की जांच जारी

21 views

#3

शीतकाल के लिए बंद हुए केदारनाथ धाम के कपाट, इस वर्ष 19.20 लाख से अधिक श्रद्धालुओं ने किए दर्शन

21 views

#4

उगते सूर्य को अर्घ्य के साथ छठ महापर्व संपन्न, बिहार से विदेश तक घाटों पर उमड़ी आस्था

20 views

#5

प्रशांत किशोर का शिक्षा मंत्री मिथिलेश तिवारी पर पलटवार, बोले- मुसलमानों ने भाजपा का साथ क्यों छोड़ दिया, इस पर चिंतन करे पार्टी

20 views

#6

Salman Khan की 'मातृभूमि' के ट्रेलर ने मचाया धमाल, देशभक्ति और इमोशन देख फैंस हुए उत्साहित; 20-30 करोड़ की ओपनिंग का अनुमान

20 views

Most Read