दहेज प्रताड़ना को लेकर विवाहिता ने दर्ज कराई प्रथमिकी कुर्साकांटा (अररिया): कुआड़ी ओपी क्षेत्र के शीशाबाड़ी वार्ड संख्या 11 निवासी याशमीन ने दहेज के लिए प्रताड़ित करने को लेकर पति समेत ससुर, सास, भैसुर व देवर समेत अन्य के विरुद्ध कांड संख्या 239/19 के तहत कुआड़ी ओपी में नामजद प्राथमिकी दर्ज कर न्याय की गुहार लगायी है ।
Seemanchal
दहेज प्रताड़ना को लेकर विवाहिता ने दर्ज कराई प्रथमिकी
दहेज प्रताड़ना को लेकर विवाहिता ने दर्ज कराई प्रथमिकी कुर्साकांटा (अररिया): कुआड़ी ओपी क्षेत्र के शीशाबाड़ी वार्ड संख्या 11 निवासी याशमीन ने दहेज के लिए प्रताड़ित करने को लेकर पति समेत ससुर, सास, भैसुर व देवर समेत अन्य के विरुद्ध कांड संख्या 239/19 के तहत कुआड़ी ओपी में नामजद प्राथमिकी दर्ज कर न्याय की ग

Article Advertisement
Article Advertisement
दर्ज प्राथमिकी में वादी के अनुसार लगभग सात माह पूर्व मुस्लिम रीति रिवाज से शीशाबाड़ी वार्ड संख्या 11 निवासी मो. मुर्तजा पिता मो. जमरुद्दीन के साथ शादी हुई थी ।
शादी में माता पिता द्वारा उपहार के रूप में लगभग तीन लाख की राशि का फर्नीचर, अलमीरा, ट्रंक, पलंग, एलसीडी टीवी व अन्य सामान दी गई थी ।
उन्होंने बताया कि शादी के एक सप्ताह के बाद से ही पति कहने लगा कि तुम हमें पसंद नहीं हो ।
इसके साथ ही पति सास, ससुर, भैसुर, देवर द्वारा शारीरिक व मानसिक रूप से उसे प्रताड़ित किया जाने लगा ।
इससे भी मन नहीं भरा तो कमरे में बंद कर लाठी डंडा, लात घुसा से मारपीट करने लगा ।
उन्होंने बताया कि पति द्वारा यह कहा जाने लगा कि मां बाप से दो लाख नगद, एक दुधारू भैस व पल्सर बाइक लाओ तो तुम्हें रखेंगे ।
मां बाप गरीब मजदूर है इतना राशि कहां से लायेगा तो मारपीट शुरू कर दिया ।
इसकी जानकारी जब मायके वालों को मिली तो बेटी के लिये उन्होंने इधर उधर से व्यवस्था कर दो लाख रुपये दिया ।
लेकिन इसके बाद भी ससुराल वालों का रवैय्या नहीं बदला ।
उन्होंने बताया कि परेशान होकर मायके में रहकर किसी तरह जीवन यापन करती हूं ।
आरोपियों में पति मो मुर्तजा ससुर मो जमरुद्दीन, सास बीबी जमीला, भैसुर मो इर्शाद देवर मो मुर्शिद चचेरा ससुर मो. सलामत शामिल हैं ।
इस मामले में ओपी अध्यक्ष लालमोहर सिंह ने बताया कि मामला दहेज उत्पीड़न से जुड़ा है ।
वे मामले की जांच कर रहे हैं।
स्रोत-दैनिक जागरण
What do you think?
Leave a Comment
Article Bottom Advertisement
यह भी पढ़ें

Seemanchal
उगते सूर्य को अर्घ्य के साथ छठ महापर्व संपन्न, बिहार से विदेश तक घाटों पर उमड़ी आस्था

Seemanchal
नहर सूखी, पर आस्था नहीं — सीमांचल में ग्रामीणों ने चंदा जुटाकर खुद बनाए छठ घाट, मोटर पंप से भरा पानी

Seemanchal
छठ पर ट्रेनों में भारी भीड़, फारबिसगंज तक स्पेशल ट्रेन चलाने की मांग तेज़

Business
EPFO: हर महीने कट रहा है PF, लेकिन खाते में जमा हो भी रहा है या नहीं? घर बैठे ऐसे करें चेक

Entertainment
अमिताभ बच्चन को धमकी देने के मामले में बड़ा खुलासा, गोल्डी ढिल्लों के गुर्गों का गैंगस्टर विक्की हद्दल से भी संपर्क
Trending News
#1
अररिया में युवती से दुष्कर्म का आरोप, पंचायत में 5 लाख तक देने का प्रस्ताव; पुलिस ने आरोपी को पकड़ा
24 views
#2मधुबनी गोलीकांड के फरार ASI चंद्र मोहन सिंह का मिला शव, सर्विस पिस्टल भी बरामद; मौत की वजह की जांच जारी
21 views
#3शीतकाल के लिए बंद हुए केदारनाथ धाम के कपाट, इस वर्ष 19.20 लाख से अधिक श्रद्धालुओं ने किए दर्शन
21 views
#4उगते सूर्य को अर्घ्य के साथ छठ महापर्व संपन्न, बिहार से विदेश तक घाटों पर उमड़ी आस्था
20 views
#5प्रशांत किशोर का शिक्षा मंत्री मिथिलेश तिवारी पर पलटवार, बोले- मुसलमानों ने भाजपा का साथ क्यों छोड़ दिया, इस पर चिंतन करे पार्टी
20 views
#6Salman Khan की 'मातृभूमि' के ट्रेलर ने मचाया धमाल, देशभक्ति और इमोशन देख फैंस हुए उत्साहित; 20-30 करोड़ की ओपनिंग का अनुमान
20 views
Most Read

India
'रोवेलें रघुराई.. अंखिया खोला बबुआ' Pawan Singh का सुपरहिट भक्ति गीत
15234 views

India
बीते शुक्रवार को दिल्ली के एक सीवर को नंगे हाथों बिना मास्क के साफ करते हुए उसका पिता शव में बदल गया ।
8231 views

Bihar
सुपौल:- जिला प्रशासन ने कोविड19 संक्रमण के लॉक डाउन के तीन महीने बाद पहला मिटीग.
6785 views

India
जिले में प्रवासियों का ट्रेन से आने की सिलसिला जारी
6031 views

Entertainment
विराट कोहली ने शेयर की अनुष्का शर्मा की CUTE PIC, लिखा ये बेहद रोमांटिक मैसेज
5674 views

Politics
नए साल में बदल जाएंगी आपके काम की ये 8 चीजें, आज ही निपटा लें वरना...
5270 views
