अपने जिले की आवाज़ बनें! Seemanchal Live में रिपोर्टर बनने के लिए अभी आवेदन करें।
Seemanchal

दुनिया में भारतीय संस्कृति ही सबसे प्राचीन

दुनिया में भारतीय संस्कृति ही सबसे प्राचीन बिहार बाल मंच की ओर से शहर के पीडब्लूडी परिसर में बाल साहित्यकार हेमन्त यादव शशि की अध्यक्षता में सोमवार को भारतीय संस्कृति—सर्वोत्तम संस्कृति विषय पर संगोष्ठी आयोजित की गई। इसमें बड़ी संख्या में बच्चे उपस्थित थे। मौके पर श्री शशि ने कहा कि दुनिया की समस्त स

दुनिया में भारतीय संस्कृति ही सबसे प्राचीन

Article Advertisement

दुनिया में भारतीय संस्कृति ही सबसे प्राचीन बिहार बाल मंच की ओर से शहर के पीडब्लूडी परिसर में बाल साहित्यकार हेमन्त यादव शशि की अध्यक्षता में सोमवार को भारतीय संस्कृति—सर्वोत्तम संस्कृति विषय पर संगोष्ठी आयोजित की गई। इसमें बड़ी संख्या में बच्चे उपस्थित थे।

Article Advertisement

मौके पर श्री शशि ने कहा कि दुनिया की समस्त संस्कृतियों में भारत की संस्कृति ही प्राचीनतम है। आध्यात्मिक प्रकाश दुनिया को भारत की देन है। भारतीय संस्कृति का अनुसरण करने वाले को भौतिक सुख और आंतरिक शांति का होना सुनिश्चित है। वहीं विनोद कुमार तिवारी ने कहा कि अनेक परंपरागत संस्कारों से ही किसी जाति, समुदाय, देश, राज्य की संस्कृति बनती है। हमारी एक विशेषता यह रही है कि देश में नाना धर्म, जाति, पंथ, विचार रहते हुए भी हम सब एक सूत्र में बंधे हुए हैं। साहित्यकार हर्ष नारायण दास ने कहा कि हमारे यहां नारदजी आत्मज्ञान का प्रसार करने के लिए हर घड़ी प्रयत्न करते रहते थे। व्यास जी ने संसार को धर्म ज्ञान देने के लिए १८ पुराणों की रचना की। कवि बाल्मीकि ने रामायण ग्रंथ की रचना कर मानव जाति को कर्त्तव्य—पथ पर चलने के लिए अग्रसर किया। सुनील साह ने कहा कि चरक, सुश्रुत, वाग्मत, धन्वन्तरि जैसे ऋषियों ने जीवन भर जड़ी—बूटियों, धातुओं, विषों आदि का अन्वेषण करके रोगग्रस्त पीड़ितों के त्राण करने के लिए चिकित्सा—शास्त्र का आविर्भाव किया। कार्यक्रम में अरविंद ठाकुर, पलकधारी मंडल, ब्रह्मदेव पासवान उपस्थित थे। कार्यक्रम के समापन पर अतिथियों द्वारा बच्चों को उपहार प्रदान किया गया। स्रोत-हिन्दुस्तान

What do you think?

Leave a Comment

Article Bottom Advertisement

यह भी पढ़ें

Trending News

#1

अररिया में युवती से दुष्कर्म का आरोप, पंचायत में 5 लाख तक देने का प्रस्ताव; पुलिस ने आरोपी को पकड़ा

24 views

#2

मधुबनी गोलीकांड के फरार ASI चंद्र मोहन सिंह का मिला शव, सर्विस पिस्टल भी बरामद; मौत की वजह की जांच जारी

21 views

#3

शीतकाल के लिए बंद हुए केदारनाथ धाम के कपाट, इस वर्ष 19.20 लाख से अधिक श्रद्धालुओं ने किए दर्शन

21 views

#4

उगते सूर्य को अर्घ्य के साथ छठ महापर्व संपन्न, बिहार से विदेश तक घाटों पर उमड़ी आस्था

20 views

#5

प्रशांत किशोर का शिक्षा मंत्री मिथिलेश तिवारी पर पलटवार, बोले- मुसलमानों ने भाजपा का साथ क्यों छोड़ दिया, इस पर चिंतन करे पार्टी

20 views

#6

Salman Khan की 'मातृभूमि' के ट्रेलर ने मचाया धमाल, देशभक्ति और इमोशन देख फैंस हुए उत्साहित; 20-30 करोड़ की ओपनिंग का अनुमान

20 views

Most Read