अपने जिले की आवाज़ बनें! Seemanchal Live में रिपोर्टर बनने के लिए अभी आवेदन करें।
Seemanchal

ध्यान अध्यात्म की सबसे ऊंची विद्या : हरिनंदन बाबा

ध्यान अध्यात्म की सबसे ऊंची विद्या : हरिनंदन बाबा कटिहार। गामी टोला स्थित सत्संग मंदिर में 10 दिवसीय ध्यान साधना शिविर 18 सितंबर से प्रारंभ हुआ। कुप्पाघाट भागलपुर से आए महर्षि हरिनंदन बाबा ने इस अवसर पर ध्यान के महत्व पर प्रकाश डालते हुए बताया कि ध्यान अध्यात्म की सबसे ऊंची विधा है जबकि बाहरी पूजा प

ध्यान अध्यात्म की सबसे ऊंची विद्या : हरिनंदन बाबा

Article Advertisement

ध्यान अध्यात्म की सबसे ऊंची विद्या : हरिनंदन बाबा कटिहार। गामी टोला स्थित सत्संग मंदिर में 10 दिवसीय ध्यान साधना शिविर 18 सितंबर से प्रारंभ हुआ। कुप्पाघाट भागलपुर से आए महर्षि हरिनंदन बाबा ने इस अवसर पर ध्यान के महत्व पर प्रकाश डालते हुए बताया कि ध्यान अध्यात्म की सबसे ऊंची विधा है जबकि बाहरी पूजा पाठ तीर्थ यात्रा आदि शिशु शाला है।

Article Advertisement

गीता को उद्धृत करते हुए कहा कि भगवान कृष्ण ने अर्जुन से कहा था कि एक मुहूर्त भी कोई अपने चित्त को पूर्ण चिंतन रहित करने में सफल हो जाता है तो वह 100 वर्ष की पूजा से अधिक महत्वपूर्ण है। इसमें किसी तरह का कोई खर्च भी नहीं लगता। महर्षि ने बताया कि ध्यान से एकाग्रता आती है और मन की अशांति, चिंताएं समाप्त हो जाती है । मनोवृति के सिमटाव होने से अपने अंदर दिव्य अनुभव की प्राप्ति होती है। समाधि में जीव का परमात्मा से मिलन होता है। व्यवहारिक जीवन में ध्यान करने वाले अपने मनोबेग को नियंत्रण में रखते हैं जिसके कारण विपरीत परिस्थिति में भी आम लोगों के साथ सहज व्यवहार करते हैं। ध्यान से ब्लड प्रेशर, शूगर, हृदय आघात आदि बीमारियों को रोकने में मदद मिलती है। ध्यान की विधा अध्यात्म में प्रारंभिक काल से ही है। उन्होंने नियमित रूप से प्रातः और सायंकाल में ध्यान करने की आवश्यकता जतायी। इस अवसर पर अरुण अग्रवाल, निर्मल डालमिया, पृथ्वी चंद्र महतो, विशेश्वर भगत, कमल रामुका, त्रिलोक चंद्र अग्रवाल, ओमप्रकाश साह, शंकर यादव, प्रवीण नारायण, सत्य प्रकाश बाबा, शिवानंद बाबा, रमेश बाबा ,बुद्धिनाथ बाबा, अमरेश सिंह, ध्रुव मांझी, राजेंद्र जी आदि उपस्थित थे। स्रोत-हिन्दुस्तान

What do you think?

Leave a Comment

Article Bottom Advertisement

यह भी पढ़ें

Trending News

#1

अररिया में युवती से दुष्कर्म का आरोप, पंचायत में 5 लाख तक देने का प्रस्ताव; पुलिस ने आरोपी को पकड़ा

24 views

#2

मधुबनी गोलीकांड के फरार ASI चंद्र मोहन सिंह का मिला शव, सर्विस पिस्टल भी बरामद; मौत की वजह की जांच जारी

21 views

#3

शीतकाल के लिए बंद हुए केदारनाथ धाम के कपाट, इस वर्ष 19.20 लाख से अधिक श्रद्धालुओं ने किए दर्शन

21 views

#4

उगते सूर्य को अर्घ्य के साथ छठ महापर्व संपन्न, बिहार से विदेश तक घाटों पर उमड़ी आस्था

20 views

#5

प्रशांत किशोर का शिक्षा मंत्री मिथिलेश तिवारी पर पलटवार, बोले- मुसलमानों ने भाजपा का साथ क्यों छोड़ दिया, इस पर चिंतन करे पार्टी

20 views

#6

Salman Khan की 'मातृभूमि' के ट्रेलर ने मचाया धमाल, देशभक्ति और इमोशन देख फैंस हुए उत्साहित; 20-30 करोड़ की ओपनिंग का अनुमान

20 views

Most Read