अपने जिले की आवाज़ बनें! Seemanchal Live में रिपोर्टर बनने के लिए अभी आवेदन करें।
Seemanchal

नशीली दवा कारोबार का मास्टरमाइंड चढ़ा पुलिस के हत्थे

नशीली दवा कारोबार का मास्टरमाइंड चढ़ा पुलिस के हत्थे जोकीहाट थाना क्षेत्र के भगवानपुर गांव के नशीली दवा और सरकारी अनाज के कारोबारी मो. शफीर, पिता हासिम को जोकीहाट पुलिस ने शनिवार की शाम गुप्त सूचना के आधार पर छापेमारी कर बैरगाछी चौक के निकट गिरफ्तार कर लिया। जोकीहाट थाना के सब इंस्पेक्टर प्रदीप कुमा

नशीली दवा कारोबार का मास्टरमाइंड चढ़ा पुलिस के हत्थे

Article Advertisement

नशीली दवा कारोबार का मास्टरमाइंड चढ़ा पुलिस के हत्थे जोकीहाट थाना क्षेत्र के भगवानपुर गांव के नशीली दवा और सरकारी अनाज के कारोबारी मो. शफीर, पिता हासिम को जोकीहाट पुलिस ने शनिवार की शाम गुप्त सूचना के आधार पर छापेमारी कर बैरगाछी चौक के निकट गिरफ्तार कर लिया।

Article Advertisement

जोकीहाट थाना के सब इंस्पेक्टर प्रदीप कुमार ने बताया कि गिरफ्तार आरोपित नशीली दवा व सरकारी अनाज के अवैध कारोबार का आरोपित है। विदित हो कि 16 अगस्त को एसडीओ रोजी कुमारी को गुप्त सूचना मिली थी कि भगवानपुर गांव में सफीर के दरवाजे से भारी मात्रा में नशीली दवा और एक ट्रक अनाज भेजा जा रहा है। एसडीओ के निर्देश पर टीम गठित कर जोकीहाट पुलिस ने सफीर के घर छापामारी कर एक पिकअप वैन जब्त किया। छानबीन में पिकअप से 48 सौ बोतल एस्कफ ब्रांड की कोडीनयुक्त नशीली दवा बरामद की गई थी। इसके अलावा एक ट्रक से सरकारी अनाज 225 बोरी जब्त किया गया था। लेकिन पुलिस कार्रवाई के दौरान सफीर भाग निकला था। शनिवार की शाम अनि प्रदीप कुमार व पुलिस बल के जवानों ने सफीर को बैरगाछी चौक के निकट दबोच कर आवश्यक पूछताछ के बाद न्यायिक हिरासत में अररिया भेज दिया। सीमांचल लाइव

What do you think?

Leave a Comment

Article Bottom Advertisement

यह भी पढ़ें

Trending News

#1

अररिया में युवती से दुष्कर्म का आरोप, पंचायत में 5 लाख तक देने का प्रस्ताव; पुलिस ने आरोपी को पकड़ा

24 views

#2

मधुबनी गोलीकांड के फरार ASI चंद्र मोहन सिंह का मिला शव, सर्विस पिस्टल भी बरामद; मौत की वजह की जांच जारी

21 views

#3

शीतकाल के लिए बंद हुए केदारनाथ धाम के कपाट, इस वर्ष 19.20 लाख से अधिक श्रद्धालुओं ने किए दर्शन

21 views

#4

उगते सूर्य को अर्घ्य के साथ छठ महापर्व संपन्न, बिहार से विदेश तक घाटों पर उमड़ी आस्था

20 views

#5

प्रशांत किशोर का शिक्षा मंत्री मिथिलेश तिवारी पर पलटवार, बोले- मुसलमानों ने भाजपा का साथ क्यों छोड़ दिया, इस पर चिंतन करे पार्टी

20 views

#6

Salman Khan की 'मातृभूमि' के ट्रेलर ने मचाया धमाल, देशभक्ति और इमोशन देख फैंस हुए उत्साहित; 20-30 करोड़ की ओपनिंग का अनुमान

20 views

Most Read