अपने जिले की आवाज़ बनें! Seemanchal Live में रिपोर्टर बनने के लिए अभी आवेदन करें।
Seemanchal

नूना नदी के जलस्तर में वृद्धि, डायवर्सन टूटा

नूना नदी के जलस्तर में वृद्धि, डायवर्सन टूटा पिछले तीन दिनों से लगातार हो रही बारिश से प्रखंड के पूर्वी भाग से होकर बहने वाली नूना नदी के जलस्तर में अचानक हुई वृद्धि से बाढ़ जैसे हालात बन गए हैं। मंगलवार को नदी से बाहर निकला पानी खेतों एवं गांवों मे फैल गया है। पानी के दबाव से सिकटी बिलायतीबाड़ी सड़क

नूना नदी के जलस्तर में वृद्धि, डायवर्सन टूटा

Article Advertisement

नूना नदी के जलस्तर में वृद्धि, डायवर्सन टूटा पिछले तीन दिनों से लगातार हो रही बारिश से प्रखंड के पूर्वी भाग से होकर बहने वाली नूना नदी के जलस्तर में अचानक हुई वृद्धि से बाढ़ जैसे हालात बन गए हैं। मंगलवार को नदी से बाहर निकला पानी खेतों एवं गांवों मे फैल गया है।

Article Advertisement

पानी के दबाव से सिकटी बिलायतीबाड़ी सड़क पड़रिया वार्ड नौ असफाक टोला के निकट विगत बाढ़ में कटने के बाद का बना डायवरसन फिर टूट गया। नूना नदी के फैले पानी से रानीकट्टा, बलीगढ़, खानटोला, सिहिया, कचना, पड़रिया, सालगोड़ी में परेशानी बढ़ गई है। सड़क कटान में पानी जमा है जिस कारण आवागमन की समस्या उत्पन्न हो गई है। हालांकि बुधवार को जलस्तर में कमी आने से लोगों ने राहत महसूस की है लेकिन पहले सुखाड़ से बरबाद धान की फसल को एक बार नदी के पानी ने डुबा दिया। जिस कारण फूल लगने वाले किस्म के फसल को नुकसान हुआ है। ग्रामीण क्षेत्रों में सड़क कीचड़मय हो गई है। जिससे लोगों को असुविधा हो रही है। विगत बाढ़ मे कटे सड़क पर बने डायवर्सन कीचड़मय हो जाने से लोगों को आने जाने काफी मुश्किलों का सामना करना पड़ता है। स्रोत-दैनिक जागरण

What do you think?

Leave a Comment

Article Bottom Advertisement

यह भी पढ़ें

Trending News

#1

अररिया में युवती से दुष्कर्म का आरोप, पंचायत में 5 लाख तक देने का प्रस्ताव; पुलिस ने आरोपी को पकड़ा

24 views

#2

मधुबनी गोलीकांड के फरार ASI चंद्र मोहन सिंह का मिला शव, सर्विस पिस्टल भी बरामद; मौत की वजह की जांच जारी

21 views

#3

शीतकाल के लिए बंद हुए केदारनाथ धाम के कपाट, इस वर्ष 19.20 लाख से अधिक श्रद्धालुओं ने किए दर्शन

21 views

#4

उगते सूर्य को अर्घ्य के साथ छठ महापर्व संपन्न, बिहार से विदेश तक घाटों पर उमड़ी आस्था

20 views

#5

प्रशांत किशोर का शिक्षा मंत्री मिथिलेश तिवारी पर पलटवार, बोले- मुसलमानों ने भाजपा का साथ क्यों छोड़ दिया, इस पर चिंतन करे पार्टी

20 views

#6

Salman Khan की 'मातृभूमि' के ट्रेलर ने मचाया धमाल, देशभक्ति और इमोशन देख फैंस हुए उत्साहित; 20-30 करोड़ की ओपनिंग का अनुमान

20 views

Most Read