अपने जिले की आवाज़ बनें! Seemanchal Live में रिपोर्टर बनने के लिए अभी आवेदन करें।
ताज़ा खबर
अमिताभ बच्चन को धमकी देने के मामले में बड़ा खुलासा, गोल्डी ढिल्लों के गुर्गों का गैंगस्टर विक्की हद्दल से भी संपर्कमुश्किल वक्त में शरद कपूर के मददगार बने सलमान खान और सोनू सूद, AICWA ने जताया आभारभागलपुर-बांका समेत 10 जिलों में दो दिन बूंदाबांदी के आसार, धान कटाई से पहले जान लें मौसम का अपडेट
Seemanchal

पलासी में बारिश के कारण ग्रामीण सड़कों की स्थिति नारकीय

पलासी में बारिश के कारण ग्रामीण सड़कों की स्थिति नारकीय प्रखंड क्षेत्र में तीन चार दिनों से रूक— रूक कर हो रही मौनसून की बारिश के कारण ग्रामीण सड़कों के कीचड़मय हो जाने से आवाजाही करने वाले को काफी परेशानी हो रही है । वहीं बारिश का पानी पलासी बस स्टैंड प्रांगण में जमा रहने के कारण कीचड़मय हो जाने से स्थ

पलासी में बारिश के कारण ग्रामीण सड़कों की स्थिति नारकीय

Article Advertisement

पलासी में बारिश के कारण ग्रामीण सड़कों की स्थिति नारकीय प्रखंड क्षेत्र में तीन चार दिनों से रूक— रूक कर हो रही मौनसून की बारिश के कारण ग्रामीण सड़कों के कीचड़मय हो जाने से आवाजाही करने वाले को काफी परेशानी हो रही है । वहीं बारिश का पानी पलासी बस स्टैंड प्रांगण में जमा रहने के कारण कीचड़मय हो जाने से स्थिति नारकीय बन गयी है ।

Article Advertisement

जिस कारण वाहन चालकों सहित यात्रियों को भी भारी फजीहत झेलनी पड़ रही है । दो माह पूर्व बाढ़ में क्षतिग्रस्त सड़कों व पुलिया के जगह पर यातायात बहाल के नाम पर बनाये गये करीब आधा दर्जन से अधिक डायवर्सन स्थलों में पानी के जलजमाव के कारण आवाजाही प्रभावित हो गया है। मेहरो चौक से धर्मगंज जाने वाली प्रधानमंत्री सड़क पर हरिहर टोला, पीपरा कोठी व छपनियां महादलित टोला तथा चतरा धार तथा धर्मगंज से मालद्वार होते हुए पलासी जाने वाली सड़क पर बंकेनियां घाट से पूर्व गोपालनगर के समीप, छपनियां दूधा टोला सहित अन्य डायवर्सन स्थलों पर कहीं बारिश का पानी तो कहीं कीचड़ जमा हो गया है । वहीं दूसरी ओर पलासी बस स्टैंड प्रांगण में बारिश के पानी के जलजमाव के कारण कीचड़ में तब्दील हो जाने से वाहन चालकों परेशानी होती है। साथ ही साथ इस प्रांगण में रहने वाले व्यवसायी को भी कीचड़ के कारण भारी फजीहत झेलनी पड़ रही है । स्रोत-हिन्दुस्तान

What do you think?

Leave a Comment

Article Bottom Advertisement

यह भी पढ़ें

Trending News

#1

अररिया में युवती से दुष्कर्म का आरोप, पंचायत में 5 लाख तक देने का प्रस्ताव; पुलिस ने आरोपी को पकड़ा

24 views

#2

मधुबनी गोलीकांड के फरार ASI चंद्र मोहन सिंह का मिला शव, सर्विस पिस्टल भी बरामद; मौत की वजह की जांच जारी

21 views

#3

शीतकाल के लिए बंद हुए केदारनाथ धाम के कपाट, इस वर्ष 19.20 लाख से अधिक श्रद्धालुओं ने किए दर्शन

21 views

#4

उगते सूर्य को अर्घ्य के साथ छठ महापर्व संपन्न, बिहार से विदेश तक घाटों पर उमड़ी आस्था

20 views

#5

प्रशांत किशोर का शिक्षा मंत्री मिथिलेश तिवारी पर पलटवार, बोले- मुसलमानों ने भाजपा का साथ क्यों छोड़ दिया, इस पर चिंतन करे पार्टी

20 views

#6

Salman Khan की 'मातृभूमि' के ट्रेलर ने मचाया धमाल, देशभक्ति और इमोशन देख फैंस हुए उत्साहित; 20-30 करोड़ की ओपनिंग का अनुमान

20 views

Most Read