अपने जिले की आवाज़ बनें! Seemanchal Live में रिपोर्टर बनने के लिए अभी आवेदन करें।
Seemanchal

पशु तस्करी में संलिप्तता हुई तो नपेंगे थानाध्यक्ष

पशु तस्करी में संलिप्तता हुई तो नपेंगे थानाध्यक्ष पशु तस्करी में किसी भी पुलिस पदाधिकारी की संलिप्तता हुई तो नपेंगे थानाध्यक्ष। पशु तस्करी पर अंकुश लगाये जाने को लेकर एसपी कुमार आशीष ने थानाध्यक्षों को स्पष्ट निर्देश देते हुए कहा है कि संबंधित थाना क्षेत्र में पशु तस्करी को लेकर तस्करों से किसी प्रक

पशु तस्करी में संलिप्तता हुई तो नपेंगे थानाध्यक्ष

Article Advertisement

पशु तस्करी में संलिप्तता हुई तो नपेंगे थानाध्यक्ष पशु तस्करी में किसी भी पुलिस पदाधिकारी की संलिप्तता हुई तो नपेंगे थानाध्यक्ष। पशु तस्करी पर अंकुश लगाये जाने को लेकर एसपी कुमार आशीष ने थानाध्यक्षों को स्पष्ट निर्देश देते हुए कहा है कि संबंधित थाना क्षेत्र में पशु तस्करी को लेकर तस्करों से किसी प्रकार की संलिप्तता उजागर हुई तो संबंधित थानाध्यक्ष को निलंबित कर विभागीय कार्रवाई की जायेगी।

Article Advertisement

मामले में पैदल रास्ते मवेशी को ले जाये जाने वालो पर भी नजर रहेगी। पैदल रास्ते मवेशी तस्करी को सूचना को लेकर भी पुलिस सतर्कता बरत रही है। वही पुलिस के द्वारा अब जो भी पशु जब्त किये जायेंगे उन पर रबर का टैग लगाया जायेगा। गौशाला से कई बार पशुओं को बदले जाने की सूचना मिलने के बाद पुलिस की ओर से यह कदम उठाया गया है। एसपी कुमार आशीष ने कहा कि जो भी मवेशी जिस किसी आरोपित के पास से बरामद किया जायेगा नये कानून के तहत अब दोबारा उसे वापस दिये जाने का प्रावधान नहीं है। एक वर्ष में जिले में विभिन्न थाना क्षेत्रों से 1 हजार 82 मवेशियों को जब्त किया जा चूका है। जनवरी माह में 108, फरवरी में 137, मार्च में 105, अप्रैल में 203, मई माह में 350, जून में 101, जुलाई में 39, अगस्त माह में 39 मवेशियों को जब्त किया गया। स्रोत-हिन्दुस्तान

What do you think?

Leave a Comment

Article Bottom Advertisement

यह भी पढ़ें

Trending News

#1

अररिया में युवती से दुष्कर्म का आरोप, पंचायत में 5 लाख तक देने का प्रस्ताव; पुलिस ने आरोपी को पकड़ा

24 views

#2

मधुबनी गोलीकांड के फरार ASI चंद्र मोहन सिंह का मिला शव, सर्विस पिस्टल भी बरामद; मौत की वजह की जांच जारी

21 views

#3

शीतकाल के लिए बंद हुए केदारनाथ धाम के कपाट, इस वर्ष 19.20 लाख से अधिक श्रद्धालुओं ने किए दर्शन

21 views

#4

उगते सूर्य को अर्घ्य के साथ छठ महापर्व संपन्न, बिहार से विदेश तक घाटों पर उमड़ी आस्था

20 views

#5

प्रशांत किशोर का शिक्षा मंत्री मिथिलेश तिवारी पर पलटवार, बोले- मुसलमानों ने भाजपा का साथ क्यों छोड़ दिया, इस पर चिंतन करे पार्टी

20 views

#6

Salman Khan की 'मातृभूमि' के ट्रेलर ने मचाया धमाल, देशभक्ति और इमोशन देख फैंस हुए उत्साहित; 20-30 करोड़ की ओपनिंग का अनुमान

20 views

Most Read