श्रीलंकाई टीम के पाकिस्तान दौरे का रास्ता साफ हो गया है।
श्रीलंका के रक्षा मंत्रालय ने बोर्ड को टीम भेजने की मंजूरी दे दी।हालांकि रक्षा मंत्रालय ने पाकिस्तान में टीम पर आतंकी हमले से इनकार नहीं किया है।
अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट परिषद ने गुरुवार को घोषणा की कि श्रीलंकाई टीम का पाकिस्तान दौरा पूर्व योजना के अनुसार ही होगा।
Sports
पाक दौरे पर जाएगी श्रीलंकाई टीम; बोर्ड ने कहा- आतंकी हमले का डर, लेकिन रक्षा मंत्रालय ने मंजूरी दी
श्रीलंकाई टीम के पाकिस्तान दौरे का रास्ता साफ हो गया है। श्रीलंका के रक्षा मंत्रालय ने बोर्ड को टीम भेजने की मंजूरी दे दी।हालांकि रक्षा मंत्रालय ने पाकिस्तान में टीम पर आतंकी हमले से इनकार नहीं किया है। अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट परिषद ने गुरुवार को घोषणा की कि श्रीलंकाई टीम का पाकिस्तान दौरा पूर्व योजना

Article Advertisement
Article Advertisement
क्रिकेट सचिव मोहन डी सिल्वा ने कहा कि उन्हें रक्षा मंत्रालय से टीम को मंगलवार को पाकिस्तान भेजने की मंजूरी मिल गई है।
यह दौरा पूर्व निर्धारित योजना के अनुसार ही होगा।
अधिकारी टीम के साथ जाएंगे।
मार्च 2009 में लाहौर में श्रीलंकाई टीम की बस पर आतंकी हमला हुआ था, जिसमें छह खिलाड़ी घायल हो गए थे।
इसमें छह पाक पुलिसकर्मी और दो नागरिक मारे गए थे।
डी सिल्वा ने पिछले महीने पाकिस्तान का दौरा किया था इससे पहले, बुधवार को बोर्ड ने कहा था कि हमारा रक्षा मंत्रालय सुरक्षा प्रबंधों की समीक्षा कर रहा है।
वहां से मंजूरी मिलने के बाद ही दौरा मुमकिन होगा।
दूसरी तरफ, आईसीसी ने कहा कि उसकी एक टीम पाकिस्तान जा रही है।
उसकी रिपोर्ट मिलने के बाद ही मैच अधिकारियों को भेजने पर अंतिम फैसला लिया जाएगा।
डी सिल्वा ने पिछले महीने पाकिस्तान का दौरा किया था।
उन्होंने वहां सुरक्षा प्रबंध का जायजा लिया था।
श्रीलंका के प्रधानमंत्री कार्यालय ने बोर्ड को पत्र लिखा था हाल ही में श्रीलंका के प्रधानमंत्री कार्यालय ने अपने बोर्ड को पत्र लिखा था।
इसमें कहा गया था, “पाकिस्तान में टीम की सुरक्षा को लेकर चिंतित हैं।
खुफिया रिपोर्ट के मुताबिक, वहां हमारे खिलाड़ियों पर हमले की आशंका है।” इसके पहले ही टीम के 10 प्रमुख खिलाड़ियों ने पाकिस्तान जाने से इनकार कर दिया था।
श्रीलंकाई क्रिकेट बोर्ड ने मामला अपने रक्षा मंत्रालय को सौंपते हुए उनसे राय मांगी थी, जिसकी उन्होंने मंजूरी दे दी है।
मैच की समय सारणी: पहला वनडे - कराची, 27 सितंबर दूसरा वनडे - कराची, 29 सितंबर तीसरा वनडे - कराची, 02 अक्टूबर पहला टी20 - लाहौर, 5 अक्टूबर दूसरा टी20 - लाहौर, 7 अक्टूबर तीसरा टी20- लाहौर, 9 अक्टूबर Source: Danik Bhaskar
What do you think?
Leave a Comment
Article Bottom Advertisement
यह भी पढ़ें

Sports
न्यूजीलैंड ने भारत को 244 रन से रौंदा, 89 पर सिमटी टीम इंडिया; मैट हेनरी ने झटके 6 विकेट

Sports
बिहार क्रिकेट को बड़ी खबर: 15 साल के वैभव सूर्यवंशी बने सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी के लिए कप्तान

Sports
भारत और वेस्टइंडीज के बीच टी20 मुकाबले से पहले बढ़ी चुनौती, भारतीय टीम की गेंदबाजी पर उठे सवाल

Business
EPFO: हर महीने कट रहा है PF, लेकिन खाते में जमा हो भी रहा है या नहीं? घर बैठे ऐसे करें चेक

Entertainment
अमिताभ बच्चन को धमकी देने के मामले में बड़ा खुलासा, गोल्डी ढिल्लों के गुर्गों का गैंगस्टर विक्की हद्दल से भी संपर्क
Trending News
#1
अररिया में युवती से दुष्कर्म का आरोप, पंचायत में 5 लाख तक देने का प्रस्ताव; पुलिस ने आरोपी को पकड़ा
24 views
#2मधुबनी गोलीकांड के फरार ASI चंद्र मोहन सिंह का मिला शव, सर्विस पिस्टल भी बरामद; मौत की वजह की जांच जारी
21 views
#3शीतकाल के लिए बंद हुए केदारनाथ धाम के कपाट, इस वर्ष 19.20 लाख से अधिक श्रद्धालुओं ने किए दर्शन
21 views
#4उगते सूर्य को अर्घ्य के साथ छठ महापर्व संपन्न, बिहार से विदेश तक घाटों पर उमड़ी आस्था
20 views
#5प्रशांत किशोर का शिक्षा मंत्री मिथिलेश तिवारी पर पलटवार, बोले- मुसलमानों ने भाजपा का साथ क्यों छोड़ दिया, इस पर चिंतन करे पार्टी
20 views
#6Salman Khan की 'मातृभूमि' के ट्रेलर ने मचाया धमाल, देशभक्ति और इमोशन देख फैंस हुए उत्साहित; 20-30 करोड़ की ओपनिंग का अनुमान
20 views
Most Read

India
'रोवेलें रघुराई.. अंखिया खोला बबुआ' Pawan Singh का सुपरहिट भक्ति गीत
15234 views

India
बीते शुक्रवार को दिल्ली के एक सीवर को नंगे हाथों बिना मास्क के साफ करते हुए उसका पिता शव में बदल गया ।
8231 views

Bihar
सुपौल:- जिला प्रशासन ने कोविड19 संक्रमण के लॉक डाउन के तीन महीने बाद पहला मिटीग.
6785 views

India
जिले में प्रवासियों का ट्रेन से आने की सिलसिला जारी
6031 views

Entertainment
विराट कोहली ने शेयर की अनुष्का शर्मा की CUTE PIC, लिखा ये बेहद रोमांटिक मैसेज
5674 views

Politics
नए साल में बदल जाएंगी आपके काम की ये 8 चीजें, आज ही निपटा लें वरना...
5270 views
