अपने जिले की आवाज़ बनें! Seemanchal Live में रिपोर्टर बनने के लिए अभी आवेदन करें।
Seemanchal

पुलिस की छापेमारी में जुआ खेलते तीन लोग गिरफ्तार

पुलिस की छापेमारी में जुआ खेलते तीन लोग गिरफ्तार शुक्रवार को गुप्त सूचना के आधार पर पुलिस ने सहायक थाना क्षेत्र के शरीफगंज में छापामारी कर जुआ खेलते हुए तीन युवकों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार युवकों की पहचान मनिहारी गैस गोदाम निवासी रामचंद्र साह, शरीफगंज निवासी मो. शमशाद तथा हवाई अड्डा के महादेव स

पुलिस की छापेमारी में जुआ खेलते तीन लोग गिरफ्तार

Article Advertisement

पुलिस की छापेमारी में जुआ खेलते तीन लोग गिरफ्तार शुक्रवार को गुप्त सूचना के आधार पर पुलिस ने सहायक थाना क्षेत्र के शरीफगंज में छापामारी कर जुआ खेलते हुए तीन युवकों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार युवकों की पहचान मनिहारी गैस गोदाम निवासी रामचंद्र साह, शरीफगंज निवासी मो. शमशाद तथा हवाई अड्डा के महादेव साह के रूप में हुई है।

Article Advertisement

सहायक थानाध्यक्ष राजेश कुमार ने बताया कि स्थानीय लोगों से शिकायत मिली थी कि निजी अस्पताल के पीछे स्थित सड़कों पर 24 घंटे अवैध रूप से जुआ का धंधा चल रहा है। वरीय पुलिस पदाधिकारियों के आदेश पर एक टीम का गठन किया गया। गठित टीम ने शरीफगंज स्थित संबंधित स्थलों पर छापेमारी की। इस क्रम में पुलिस को देखकर जुआ खेल रहे तीन युवक इधर-उधर भागने लगे। पुलिस ने तीनों युवकों को खदेड़कर पकड़ लिया। तीनों युवकों के पास जुआ में जीते गये 600 रुपये नगद, जुआ खेलने से संबंधित कॉपी व अन्य कागजात व बोर्ड को जब्त किया है। इन लोगों से पुलिस ने गहनता से पूछताछ की है। तीन आरोपियों के खिलाफ भारतीय दंड संहिता की धारा 420 व 11 बिहार-बंगाल जुआ अधिनियम के उल्लंघन के आरोप में केस दर्ज कर उन्हें न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है। स्रोत-हिन्दुस्तान

What do you think?

Leave a Comment

Article Bottom Advertisement

यह भी पढ़ें

Trending News

#1

अररिया में युवती से दुष्कर्म का आरोप, पंचायत में 5 लाख तक देने का प्रस्ताव; पुलिस ने आरोपी को पकड़ा

24 views

#2

मधुबनी गोलीकांड के फरार ASI चंद्र मोहन सिंह का मिला शव, सर्विस पिस्टल भी बरामद; मौत की वजह की जांच जारी

21 views

#3

शीतकाल के लिए बंद हुए केदारनाथ धाम के कपाट, इस वर्ष 19.20 लाख से अधिक श्रद्धालुओं ने किए दर्शन

21 views

#4

उगते सूर्य को अर्घ्य के साथ छठ महापर्व संपन्न, बिहार से विदेश तक घाटों पर उमड़ी आस्था

20 views

#5

प्रशांत किशोर का शिक्षा मंत्री मिथिलेश तिवारी पर पलटवार, बोले- मुसलमानों ने भाजपा का साथ क्यों छोड़ दिया, इस पर चिंतन करे पार्टी

20 views

#6

Salman Khan की 'मातृभूमि' के ट्रेलर ने मचाया धमाल, देशभक्ति और इमोशन देख फैंस हुए उत्साहित; 20-30 करोड़ की ओपनिंग का अनुमान

20 views

Most Read