अपने जिले की आवाज़ बनें! Seemanchal Live में रिपोर्टर बनने के लिए अभी आवेदन करें।
ताज़ा खबर
अमिताभ बच्चन को धमकी देने के मामले में बड़ा खुलासा, गोल्डी ढिल्लों के गुर्गों का गैंगस्टर विक्की हद्दल से भी संपर्कमुश्किल वक्त में शरद कपूर के मददगार बने सलमान खान और सोनू सूद, AICWA ने जताया आभारभागलपुर-बांका समेत 10 जिलों में दो दिन बूंदाबांदी के आसार, धान कटाई से पहले जान लें मौसम का अपडेट
Seemanchal

पेड़-पौधों की कटाई से बढ़ रहा असंतुलन

पेड़-पौधों की कटाई से बढ़ रहा असंतुलन किशनगंज। धरती पर घटी हरियाली से पर्यावरण प्रदूषण का संकट गहराने लगा है। पेड़-पौधे लगाने के प्रति लोगों में दरियादिली नहीं दिखाई दे रही है। हो रहे पेड़ पौधे के कटाई व संरक्षण को लेकर वन विभाग के प्रयास भी नाकाफी साबित हो रहे हैं। चाहे पर्यावरण दिवस हो या अन्य कोई दि

पेड़-पौधों की कटाई से बढ़ रहा असंतुलन

Article Advertisement

पेड़-पौधों की कटाई से बढ़ रहा असंतुलन किशनगंज। धरती पर घटी हरियाली से पर्यावरण प्रदूषण का संकट गहराने लगा है। पेड़-पौधे लगाने के प्रति लोगों में दरियादिली नहीं दिखाई दे रही है। हो रहे पेड़ पौधे के कटाई व संरक्षण को लेकर वन विभाग के प्रयास भी नाकाफी साबित हो रहे हैं।

Article Advertisement

चाहे पर्यावरण दिवस हो या अन्य कोई दिवस हो इस दौरान सरकारी एवं गैर सरकारी संगठनों के द्वारा पर्यावरण को लेकर बड़े ही तामझाम के साथ पौधारोपण से लेकर रैली व सेमिनार का आयोजन तक किया जाता है। इस दिन पर्यावरण को लेकर सारे हथकंडे अपनाए जाते हैं। लेकिन बाद में यह सारे पहल सिर्फ रस्म अदायगी बन कर रह जाता है। वहीं वनों को संरक्षण को लेकर सरकार की ओर से बनाए गए कानून का भी सही पालन नहीं हो पा रहा है। हालांकि सरकार की ओर से दस वर्ष पहले मनरेगा के तह पौधे लगाने की जिम्मेदारी पंचायतों को सौंपी गई। लेकिन यह भी विफल साबित हुआ। प्रखंड के दो चार पंचायतों को छोड़ अधिकांश पंचायतों में यह योजना फ्लॉप साबित हुई है। बुजुर्ग अब्दुल अजीज, फारुक आलम, अर्जून लाल, नूर आलम ने बताया एक जमाना था, जब क्षेत्र में चारों ओर हरियाली ही हरियाली नजर आता था। इलाके में बड़े बड़े आम लीची के बगीचे हुआ करते थे। साथ ही कटहल, जामन व पीपल के पेड़ हुआ करते थे। जो हरियाली को चार चांद लगाता था। बढ़ी आबादी व रुपये पैसे के लालच में लोगों ने पेड़ों की कटाई कर डाली। अब तो कटहल, सरीफा समेत कई अन्य किस्म के पेड़ भी कम हो गए। जिस हिसाब से पेड़ों की कटाई हुई उस हिसाब पौधे नहीं लगाए गए। स्रोत-‎दैनिक जागरण

What do you think?

Leave a Comment

Article Bottom Advertisement

यह भी पढ़ें

Trending News

#1

अररिया में युवती से दुष्कर्म का आरोप, पंचायत में 5 लाख तक देने का प्रस्ताव; पुलिस ने आरोपी को पकड़ा

24 views

#2

मधुबनी गोलीकांड के फरार ASI चंद्र मोहन सिंह का मिला शव, सर्विस पिस्टल भी बरामद; मौत की वजह की जांच जारी

21 views

#3

शीतकाल के लिए बंद हुए केदारनाथ धाम के कपाट, इस वर्ष 19.20 लाख से अधिक श्रद्धालुओं ने किए दर्शन

21 views

#4

उगते सूर्य को अर्घ्य के साथ छठ महापर्व संपन्न, बिहार से विदेश तक घाटों पर उमड़ी आस्था

20 views

#5

प्रशांत किशोर का शिक्षा मंत्री मिथिलेश तिवारी पर पलटवार, बोले- मुसलमानों ने भाजपा का साथ क्यों छोड़ दिया, इस पर चिंतन करे पार्टी

20 views

#6

Salman Khan की 'मातृभूमि' के ट्रेलर ने मचाया धमाल, देशभक्ति और इमोशन देख फैंस हुए उत्साहित; 20-30 करोड़ की ओपनिंग का अनुमान

20 views

Most Read