अपने जिले की आवाज़ बनें! Seemanchal Live में रिपोर्टर बनने के लिए अभी आवेदन करें।
Seemanchal

फारबिसगंज: दुर्घटना में युवक की मौत, जाम

महावीरी महोत्सव पर रविवार को निकलने वाली ऐतिहासिक शोभायात्रा में शामिल होने जा रहे ढोलबज्जा में एक राम भक्त की दुर्घटना में मौत हो गयी। वे जुलूस में शामिल होने के लिए हनुमान मंदिर में जारी अष्टयाम संकीर्तन के दौरान पताका लगा रहे थे। एक कंटेनर ने उसे धक्का मार दिया जिससे वह गिर गया और उसके पीछे आ रही

फारबिसगंज: दुर्घटना में युवक की मौत, जाम

Article Advertisement

महावीरी महोत्सव पर रविवार को निकलने वाली ऐतिहासिक शोभायात्रा में शामिल होने जा रहे ढोलबज्जा में एक राम भक्त की दुर्घटना में मौत हो गयी। वे जुलूस में शामिल होने के लिए हनुमान मंदिर में जारी अष्टयाम संकीर्तन के दौरान पताका लगा रहे थे।

Article Advertisement

एक कंटेनर ने उसे धक्का मार दिया जिससे वह गिर गया और उसके पीछे आ रही दूसरे कंटेनर ने रौंदते हुए निकल गया। घटनास्थल पर ही उसकी मौत हो गयी। आक्रोशित लोगों ने एक कंटेनर को जब्त कर चालक की पिटाई कर दी। दूसरा भागने में सफल रहा मगर अररिया टोल प्लाजा के पास वह भी पुलिस के हत्थे चढ़ गया। मृतक सुबोध मंडल (32) वर्ष है जो बिशनपुर ढोलबज्जा निवासी रामेश्वर मंडल का पुत्र था। सुबोध शादीशुदा थे। सीओ संजीव कुमार, बीडीओ अमित आनंद, दरोगा विमल मंडल ने आश्रितों को तत्काल परिवारिक लाभ के तौर पर 20 हजार रुपये का चेक दिया। समिति सदस्य मनोज मंडल, गजानंद मंडल, मुखिया प्रतिनिधि वीरेंद्र पासवान, गुड्डू मिश्रा, विवेक कुमार सहित बड़ी संख्या में स्थानीय लोग मौजूद थे। इस घटना को लेकर खासकर धर्म प्रेमियों में काफी आक्रोश है। अष्टयाम संकीर्तन में भाग ले रहे लोगों ने कहा कि शोभा यात्रा में शरीक होने से पहले एक राम भक्त का जाना बहुत ही दु:खद है। इस संबंध में थानाध्यक्ष कौशल कुमार ने कहा कि दोनों कंटेनर को पकड़ लिया गया है। चालक को हिरासत में लेकर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।

What do you think?

Leave a Comment

Article Bottom Advertisement

यह भी पढ़ें

Trending News

#1

अररिया में युवती से दुष्कर्म का आरोप, पंचायत में 5 लाख तक देने का प्रस्ताव; पुलिस ने आरोपी को पकड़ा

24 views

#2

मधुबनी गोलीकांड के फरार ASI चंद्र मोहन सिंह का मिला शव, सर्विस पिस्टल भी बरामद; मौत की वजह की जांच जारी

21 views

#3

शीतकाल के लिए बंद हुए केदारनाथ धाम के कपाट, इस वर्ष 19.20 लाख से अधिक श्रद्धालुओं ने किए दर्शन

21 views

#4

उगते सूर्य को अर्घ्य के साथ छठ महापर्व संपन्न, बिहार से विदेश तक घाटों पर उमड़ी आस्था

20 views

#5

प्रशांत किशोर का शिक्षा मंत्री मिथिलेश तिवारी पर पलटवार, बोले- मुसलमानों ने भाजपा का साथ क्यों छोड़ दिया, इस पर चिंतन करे पार्टी

20 views

#6

Salman Khan की 'मातृभूमि' के ट्रेलर ने मचाया धमाल, देशभक्ति और इमोशन देख फैंस हुए उत्साहित; 20-30 करोड़ की ओपनिंग का अनुमान

20 views

Most Read