अपने जिले की आवाज़ बनें! Seemanchal Live में रिपोर्टर बनने के लिए अभी आवेदन करें।
Seemanchal

फारबिसगंज में जुलूस ने नहीं माना सुरक्षाचक्र

फारबिसगंज में जुलूस ने नहीं माना सुरक्षाचक्र मुहर्रम के ताजिया जुलूस को लेकर प्रशासन द्वारा बनाया गया सुरक्षा चक्र धरा का धरा रह गया। रस्सी से नियंत्रण योजना तो शु़रुआती दौर में ही टांय टांय फीस हो गयी मगर जुलूस में लोगों के उत्साह के सामने सुरक्षा चक्र भी धरा का धरा रह गया। दसआना कचहरी के पास पहले

फारबिसगंज में जुलूस ने नहीं माना सुरक्षाचक्र

Article Advertisement

फारबिसगंज में जुलूस ने नहीं माना सुरक्षाचक्र मुहर्रम के ताजिया जुलूस को लेकर प्रशासन द्वारा बनाया गया सुरक्षा चक्र धरा का धरा रह गया। रस्सी से नियंत्रण योजना तो शु़रुआती दौर में ही टांय टांय फीस हो गयी मगर जुलूस में लोगों के उत्साह के सामने सुरक्षा चक्र भी धरा का धरा रह गया।

Article Advertisement

दसआना कचहरी के पास पहले कई बार डीएसपी मनोज कुमार सहित अन्य पदाधिकारियों को जुलूस की भीड़ द्वारा धकियाया जाता रहा। उसी समय अनियंत्रित भीड़ को देखकर मौजूद डीएम वैद्यनाथ यादव और एसपी धुरत सायली सांवलाराम वहां से निकल कर पटेल चौक स्थित सुरक्षित स्थान पर आ गए मगर थोड़ी ही देर में वहां ढ़ोलबज्जा का जुलूस आ धमका। रूटिन के अनुसार इस जुलूस को अंत में निकलना होता है मगर जुलूस देरी से निकलने के वजह पटेल चौक पर ढोलबज्जा के अखाड़ों का जमावड़ा हो गया मगर थोड़ी देर बाद वह भी अनियंत्रित होने लगी। डीएम और एसपी खुद भीड़ को समझाने लगे मगर एक ही वार जूलूस में शमिल जंगियो ने ऐसा धकियाया कि डीएम एसपी को वहां से भागकर बगल स्थित सुरक्षित दुकान पर आना पड़ा। इस दौरान एसपी तो सुरक्षित बचने के लिए एक दुकान में घुस गयीं। बाद में पुलिस और अखाड़ा के ही लोगों ने भीड़ को नियंत्रित किया। देर से जुलूस निकलने के कारण देर शाम तक यह नजारा चलता रहा। स्रोत-हिन्दुस्तान

What do you think?

Leave a Comment

Article Bottom Advertisement

यह भी पढ़ें

Trending News

#1

अररिया में युवती से दुष्कर्म का आरोप, पंचायत में 5 लाख तक देने का प्रस्ताव; पुलिस ने आरोपी को पकड़ा

24 views

#2

मधुबनी गोलीकांड के फरार ASI चंद्र मोहन सिंह का मिला शव, सर्विस पिस्टल भी बरामद; मौत की वजह की जांच जारी

21 views

#3

शीतकाल के लिए बंद हुए केदारनाथ धाम के कपाट, इस वर्ष 19.20 लाख से अधिक श्रद्धालुओं ने किए दर्शन

21 views

#4

उगते सूर्य को अर्घ्य के साथ छठ महापर्व संपन्न, बिहार से विदेश तक घाटों पर उमड़ी आस्था

20 views

#5

प्रशांत किशोर का शिक्षा मंत्री मिथिलेश तिवारी पर पलटवार, बोले- मुसलमानों ने भाजपा का साथ क्यों छोड़ दिया, इस पर चिंतन करे पार्टी

20 views

#6

Salman Khan की 'मातृभूमि' के ट्रेलर ने मचाया धमाल, देशभक्ति और इमोशन देख फैंस हुए उत्साहित; 20-30 करोड़ की ओपनिंग का अनुमान

20 views

Most Read