अपने जिले की आवाज़ बनें! Seemanchal Live में रिपोर्टर बनने के लिए अभी आवेदन करें।
ताज़ा खबर
अमिताभ बच्चन को धमकी देने के मामले में बड़ा खुलासा, गोल्डी ढिल्लों के गुर्गों का गैंगस्टर विक्की हद्दल से भी संपर्कमुश्किल वक्त में शरद कपूर के मददगार बने सलमान खान और सोनू सूद, AICWA ने जताया आभारभागलपुर-बांका समेत 10 जिलों में दो दिन बूंदाबांदी के आसार, धान कटाई से पहले जान लें मौसम का अपडेट
Seemanchal

फारबिसगंज में शराबी पतियों के खिलाफ थाने में प्रदर्शन

फारबिसगंज में शराबी पतियों के खिलाफ थाने में प्रदर्शन रविवार के अपराहन स्थानीय रामपुर मल्लाह टोला की दर्जनों महिलाओं ने अपने ही शराबी पतियों के खिलाफ स्थानीय थाने में जमकर प्रदर्शन की। इन महिलाओं का आरोप था कि स्थानीय रामपुर में शराब की धड़ल्ले से अवैध बिक्री होती है । शराब के कारण सामान्य लोगों का ज

फारबिसगंज में शराबी पतियों के खिलाफ थाने में प्रदर्शन

Article Advertisement

फारबिसगंज में शराबी पतियों के खिलाफ थाने में प्रदर्शन रविवार के अपराहन स्थानीय रामपुर मल्लाह टोला की दर्जनों महिलाओं ने अपने ही शराबी पतियों के खिलाफ स्थानीय थाने में जमकर प्रदर्शन की। इन महिलाओं का आरोप था कि स्थानीय रामपुर में शराब की धड़ल्ले से अवैध बिक्री होती है ।

Article Advertisement

शराब के कारण सामान्य लोगों का जीना हराम हो गया है । खासकर इन महिलाओं ने अपने पतियों पर आरोप गढ़ते हुए कहा कि दिनभर वे लोग मछलियां मारते हैं लेकिन जब रात में घर आते हैं तो शराब के नशे में धुत होकर उन लोगों की पिटाई करते हैं । इन महिलाओं ने करीब एक दर्जन ऐसे शराब विक्रेताओं के नाम भी बताएं जो धड़ल्ले से शराब की बिक्री करते हैं । इस मामले में इन प्रदर्शनकारी महिलाओं द्वारा दिए आवेदन मेंइन खासकर इंदु देवी, संतोष बहरदार, कृत्यानंद बहरदार, जगदीश बहरदार, शंकर बहरदार,बिरखी देवी ,वासुदेव बहरदार,राज कुमार साह, उदय यादव,सोनू चौधरी,लक्ष्मण यादव सहित अन्य शामिल है । इन प्रदर्शनकारी महिलाओं ने आरोप लगाया कि यह सभी शराब के कारोबारी बगल स्थित संथाली से शराब लेकर धड़ल्ले से शराब बेचते हैं जिससे उन लोगों का जीना हराम हो गया है। इन लोगों ने प्रशासन से मांग किया कि समय रहते इन शराबियों पर खिलाफ कानूनी कार्रवाई करें ताकि उन लोगों का जीना आसान हो सके। इन महिलाओं ने यह भी बताया कि शराब बेचने के मामले में इंदु देवी पूर्व में भी जेल जा चुकी है । यह भी आरोप लगाया कि जिस तरह से धड़ल्ले से शराब की बिक्री हो रही है यह प्रशासन की जानकारी से अछूता नहीं है। लेकिन ना जाने किस परिस्थिति में प्रशासन का हाथ इन लोगों तक नहीं पहुंच पा रहा है। प्रदर्शनकारियों में मुख्य रूप से शकुंतला देवी, उर्मिला देवी, मीना देवी, जानवी देवी, तेतरी देवी, ललिता देवी, सरस्वती देवी, शांति देवी सहित बड़ी संख्या में महिलाएं शामिल थी। स्रोत-हिन्दुस्तान

What do you think?

Leave a Comment

Article Bottom Advertisement

यह भी पढ़ें

Trending News

#1

अररिया में युवती से दुष्कर्म का आरोप, पंचायत में 5 लाख तक देने का प्रस्ताव; पुलिस ने आरोपी को पकड़ा

24 views

#2

मधुबनी गोलीकांड के फरार ASI चंद्र मोहन सिंह का मिला शव, सर्विस पिस्टल भी बरामद; मौत की वजह की जांच जारी

21 views

#3

शीतकाल के लिए बंद हुए केदारनाथ धाम के कपाट, इस वर्ष 19.20 लाख से अधिक श्रद्धालुओं ने किए दर्शन

21 views

#4

उगते सूर्य को अर्घ्य के साथ छठ महापर्व संपन्न, बिहार से विदेश तक घाटों पर उमड़ी आस्था

20 views

#5

प्रशांत किशोर का शिक्षा मंत्री मिथिलेश तिवारी पर पलटवार, बोले- मुसलमानों ने भाजपा का साथ क्यों छोड़ दिया, इस पर चिंतन करे पार्टी

20 views

#6

Salman Khan की 'मातृभूमि' के ट्रेलर ने मचाया धमाल, देशभक्ति और इमोशन देख फैंस हुए उत्साहित; 20-30 करोड़ की ओपनिंग का अनुमान

20 views

Most Read