अपने जिले की आवाज़ बनें! Seemanchal Live में रिपोर्टर बनने के लिए अभी आवेदन करें।
Seemanchal

फुलकाहा में शराब तस्करी का मास्टरमाइंड धराया

फुलकाहा में शराब तस्करी का मास्टरमाइंड धराया फुलकाहा पुलिस ने गुरुवार की रात कुख्यात शराब तस्कर पिंटू कुमार यादव को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की। गिरफ्तार शराब तस्कर फुलकाहा थाना क्षेत्र के लक्ष्मीपुर गांव के नंदन यादव का बेटा बताया जाता है। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार पिंटू नेपाल क्षेत्र के

फुलकाहा में शराब तस्करी का मास्टरमाइंड धराया

Article Advertisement

फुलकाहा में शराब तस्करी का मास्टरमाइंड धराया फुलकाहा पुलिस ने गुरुवार की रात कुख्यात शराब तस्कर पिंटू कुमार यादव को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की। गिरफ्तार शराब तस्कर फुलकाहा थाना क्षेत्र के लक्ष्मीपुर गांव के नंदन यादव का बेटा बताया जाता है।

Article Advertisement

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार पिंटू नेपाल क्षेत्र के सीमावर्ती आसपास के जिलों में शराब तस्करी के धंधे में जुड़ा हुआ था। बिहार में पूर्ण शराबबंदी के बाद से ही अपने गिरोह को तैयार कर शराब की सप्लाई करता था। फुलकाहा थानाध्यक्ष हरेश तिवारी ने बताया कि गिरफ्तार आरोपी पर पूर्व में भी आधा दर्जन मामले दर्ज हैं। एक बार वह शराब मामले में जेल भी जा चुका है। पुलिस को बहुत दिनों से इसकी तलाश थी। उन्होंने कहा कि शराब तस्करी के धंधे से जुड़ने के बाद इसने काफी संपत्ति अर्जित की है। उनकी संपत्ति की भी जांच करवाने की बात कही। बताते चलें कि इन दिनों इंडो नेपाल बॉर्डर से सीमा क्षेत्र के आसपास के क्षेत्रों में शराब तस्करी का धंधा जोरों पर है। यह पुलिस के लिए परेशानी का सबब बना हुआ है। बॉर्डर पर तैनात एसएसबी तथा पुलिस की आंखों में धूल झोंक कर तस्कर आसानी से शराब तस्करी के धंधे को अंजाम देते आ रहे हैं। लेकिन पुलिस व एसएसबी लगातार शराब तस्कर को पकड़ने के लिए अभियान चला रही है। स्रोत-हिन्दुस्तान  

What do you think?

Leave a Comment

Article Bottom Advertisement

यह भी पढ़ें

Trending News

#1

अररिया में युवती से दुष्कर्म का आरोप, पंचायत में 5 लाख तक देने का प्रस्ताव; पुलिस ने आरोपी को पकड़ा

24 views

#2

मधुबनी गोलीकांड के फरार ASI चंद्र मोहन सिंह का मिला शव, सर्विस पिस्टल भी बरामद; मौत की वजह की जांच जारी

21 views

#3

शीतकाल के लिए बंद हुए केदारनाथ धाम के कपाट, इस वर्ष 19.20 लाख से अधिक श्रद्धालुओं ने किए दर्शन

21 views

#4

उगते सूर्य को अर्घ्य के साथ छठ महापर्व संपन्न, बिहार से विदेश तक घाटों पर उमड़ी आस्था

20 views

#5

प्रशांत किशोर का शिक्षा मंत्री मिथिलेश तिवारी पर पलटवार, बोले- मुसलमानों ने भाजपा का साथ क्यों छोड़ दिया, इस पर चिंतन करे पार्टी

20 views

#6

Salman Khan की 'मातृभूमि' के ट्रेलर ने मचाया धमाल, देशभक्ति और इमोशन देख फैंस हुए उत्साहित; 20-30 करोड़ की ओपनिंग का अनुमान

20 views

Most Read