अपने जिले की आवाज़ बनें! Seemanchal Live में रिपोर्टर बनने के लिए अभी आवेदन करें।
Seemanchal

फोरलेन पर स्कॉर्पियो पलटी, तीन जख्मी

फोरलेन पर स्कॉर्पियो पलटी, तीन जख्मी नरपतगंज-फारबिसगंज एनएच 57 फोरलेन हाईवे पर बढ़ेपारा के समीप शनिवार को एक तेज रफ्तार स्कॉर्पियो अनियंत्रित होकर दुर्घटनाग्रस्त हो गई। दुर्घटना इतनी भीषण थी कि गाड़ी सड़क किनारे बगल के स्कूल के गेट के सामने जाकर पलट गई और चालक गाड़ी में फंस गया। इस मौके पर ग्रामीणों ने

फोरलेन पर स्कॉर्पियो पलटी, तीन जख्मी

Article Advertisement

फोरलेन पर स्कॉर्पियो पलटी, तीन जख्मी नरपतगंज-फारबिसगंज एनएच 57 फोरलेन हाईवे पर बढ़ेपारा के समीप शनिवार को एक तेज रफ्तार स्कॉर्पियो अनियंत्रित होकर दुर्घटनाग्रस्त हो गई। दुर्घटना इतनी भीषण थी कि गाड़ी सड़क किनारे बगल के स्कूल के गेट के सामने जाकर पलट गई और चालक गाड़ी में फंस गया।

Article Advertisement

इस मौके पर ग्रामीणों ने मशक्कत कर गाड़ी में फंसे जख्मी चालक को बाहर निकाला और इलाज के लिए अस्पताल भिजवाया। घटना के संबंध में प्राप्त जानकारी के अनुसार स्कार्पियो वाहन संख्या यूके 06 एआर 5207 मध्य विद्यालय बढ़ेपारा के सामने फोरलेन पर अनियंत्रित हो पलट गयी है । स्कार्पियो वाहन पर चालक समेत तीन लोग सवार थे। सभी दालकोला जा रहे थे। जैसे ही वाहन मध्य विद्यालय बढ़ेपारा के समीप पहुंची की अनियंत्रित होकर पलट गई। जिस वक्त घटना हुई उस समय बारिश हो रही थी और इसके कारण ही गाड़ी अनियंत्रित हो गई। जिस समय घटना हुई स्कूल खुली थी लेकिन बाहर बच्चे नहीं थे। फलस्वरूप एक बड़ा हादसा होने से टल गया। हल्ला होने पर स्थानीय लोगों ने मौके पर पहुंचकर गाड़ी में फंसे चालक को बाहर निकाला तथा अन्य घायलों को इलाज के लिए अस्पताल भिजवाया। जानकारी के अनुसार दुर्घटनाग्रस्त स्कॉर्पियो उत्तर प्रदेश के बरेली के भगवान दास की बताई जाती है। वह स्वयं गाड़ी चला रहा था। सूचना पर नरपतगंज थानाध्यक्ष सुनील कुमार मौके पर पहुंचे दुर्घटनाग्रस्त गाड़ी को कब्जा में ले लिया। सभी घायलों को इलाज के लिए फारबिसगंज रेफरल अस्पताल भिजवाया गया।

What do you think?

Leave a Comment

Article Bottom Advertisement

यह भी पढ़ें

Trending News

#1

अररिया में युवती से दुष्कर्म का आरोप, पंचायत में 5 लाख तक देने का प्रस्ताव; पुलिस ने आरोपी को पकड़ा

24 views

#2

मधुबनी गोलीकांड के फरार ASI चंद्र मोहन सिंह का मिला शव, सर्विस पिस्टल भी बरामद; मौत की वजह की जांच जारी

21 views

#3

शीतकाल के लिए बंद हुए केदारनाथ धाम के कपाट, इस वर्ष 19.20 लाख से अधिक श्रद्धालुओं ने किए दर्शन

21 views

#4

उगते सूर्य को अर्घ्य के साथ छठ महापर्व संपन्न, बिहार से विदेश तक घाटों पर उमड़ी आस्था

20 views

#5

प्रशांत किशोर का शिक्षा मंत्री मिथिलेश तिवारी पर पलटवार, बोले- मुसलमानों ने भाजपा का साथ क्यों छोड़ दिया, इस पर चिंतन करे पार्टी

20 views

#6

Salman Khan की 'मातृभूमि' के ट्रेलर ने मचाया धमाल, देशभक्ति और इमोशन देख फैंस हुए उत्साहित; 20-30 करोड़ की ओपनिंग का अनुमान

20 views

Most Read