अपने जिले की आवाज़ बनें! Seemanchal Live में रिपोर्टर बनने के लिए अभी आवेदन करें।
Seemanchal

बच्चा चोरी के आरोप में विक्षिप्त को भीड़ ने पीटा

बच्चा चोरी के आरोप में विक्षिप्त को भीड़ ने पीटा आये दिन कहीं न कहीं किसी न किसी गांव में बच्चा चोर के नाम पर ग्रामीणों की भीड़तंत्र का कोई न कोई विक्षिप्त शिकार होते रहता है। सोमवार को दिन के लगभग दो बजे थाना क्षेत्र के चपरघट झौआ मुख्य पथ पर कचौरा पुल के समीप एक विक्षिप्त की विचित्र हरकत पर ग्रामीण ब

बच्चा चोरी के आरोप में विक्षिप्त को भीड़ ने पीटा

Article Advertisement

बच्चा चोरी के आरोप में विक्षिप्त को भीड़ ने पीटा आये दिन कहीं न कहीं किसी न किसी गांव में बच्चा चोर के नाम पर ग्रामीणों की भीड़तंत्र का कोई न कोई विक्षिप्त शिकार होते रहता है। सोमवार को दिन के लगभग दो बजे थाना क्षेत्र के चपरघट झौआ मुख्य पथ पर कचौरा पुल के समीप एक विक्षिप्त की विचित्र हरकत पर ग्रामीण बच्चा चोर का हल्ला करने लगे।

Article Advertisement

सैकड़ों ग्रामीणों ने 22 वर्षीय युवक को घेर कर पिटाई शुरू कर दी। कोई बचाने में लगा था तो कोई पीटने में। ग्रामीणों में किसी ने घटना की सूचना कदवा पुलिस को दिया। घटना की सूचना पर पुलिस आनन फानन में पहुंचकर किसी प्रकार युवक की जान बचाई। पुलिस युवक को नजदीकी स्वास्थ्य केन्द्र दुर्गागंज ले गयी जहां उसका इलाज करा कर थाना लाया गया। पुलिस द्वारा पूछताछ के क्रम में युवक ने अपना नाम विकास कुमार थाना हाटपुर, प्रखंड हाटपुर जिला वर्द्धमान बंगाल बताया। प्रभारी थानाध्यक्ष शिव प्रसन्न सिंह ने बताया कि युवक की स्थिति सामान्य है। स्रोत-हिन्दुस्तान

What do you think?

Leave a Comment

Article Bottom Advertisement

यह भी पढ़ें

Trending News

#1

अररिया में युवती से दुष्कर्म का आरोप, पंचायत में 5 लाख तक देने का प्रस्ताव; पुलिस ने आरोपी को पकड़ा

24 views

#2

मधुबनी गोलीकांड के फरार ASI चंद्र मोहन सिंह का मिला शव, सर्विस पिस्टल भी बरामद; मौत की वजह की जांच जारी

21 views

#3

शीतकाल के लिए बंद हुए केदारनाथ धाम के कपाट, इस वर्ष 19.20 लाख से अधिक श्रद्धालुओं ने किए दर्शन

21 views

#4

उगते सूर्य को अर्घ्य के साथ छठ महापर्व संपन्न, बिहार से विदेश तक घाटों पर उमड़ी आस्था

20 views

#5

प्रशांत किशोर का शिक्षा मंत्री मिथिलेश तिवारी पर पलटवार, बोले- मुसलमानों ने भाजपा का साथ क्यों छोड़ दिया, इस पर चिंतन करे पार्टी

20 views

#6

Salman Khan की 'मातृभूमि' के ट्रेलर ने मचाया धमाल, देशभक्ति और इमोशन देख फैंस हुए उत्साहित; 20-30 करोड़ की ओपनिंग का अनुमान

20 views

Most Read