अपने जिले की आवाज़ बनें! Seemanchal Live में रिपोर्टर बनने के लिए अभी आवेदन करें।
Seemanchal

बच्चा चोरी में महिला को पीटा

बच्चा चोरी में महिला को पीटा जिले में बच्चा चोरी के अफवाह की घटना रूकने का नाम नहीं ले रही है। पिछले एक माह में अलग-अलग थाना क्षेत्रों में 6 बच्चा चोरी के अफवाहों की घटना हो चुकी है। संयोग अच्छा रहा है कि अफवाहों का शिकार भीड़ तंत्र द्वारा संबंधित महिला व पुरुष को मारपीट कर जान लेने से पहले ही पुलिस

बच्चा चोरी में महिला को पीटा

Article Advertisement

बच्चा चोरी में महिला को पीटा जिले में बच्चा चोरी के अफवाह की घटना रूकने का नाम नहीं ले रही है। पिछले एक माह में अलग-अलग थाना क्षेत्रों में 6 बच्चा चोरी के अफवाहों की घटना हो चुकी है। संयोग अच्छा रहा है कि अफवाहों का शिकार भीड़ तंत्र द्वारा संबंधित महिला व पुरुष को मारपीट कर जान लेने से पहले ही पुलिस पहुंच कर उसकी जान बचाने में सफल रही है।

Article Advertisement

नहीं तो अब तक भीड़ तंत्र के सफल होने से लोगों की जान जाने से कोई नहीं रोक सकता था। अफवाह के मामले में पुलिस का कार्य की सभी कोई सराहना कर रहे हैं। जनप्रतिनिधयों में रामलखन साह, पूर्व मुखिया जगदीश प्रसाद साह आदि ने एसपी से बच्चा चोरी का अफवाह फैलाने वाले गिरोह का पता लगाकर उसपर अंकुश लगाने की मांग की है। एसपी विकास कुमार ने बताया कि बच्चा चोरी के अफवाह की घटनाओं पर विराम लगाने के लिए थाना स्तर पर जागरूकता अभियान चलाया जा रहा है। अभी तक जितने भी अफवाह की घटनाएं घटी है। उसमें मानसिक रूप से विक्षिप्त महिलाएं व पुरूष ही मिले हैं। उन्होंने कहा कि पुलिस इस बात की जांच कर रही है कि मानसिक रूप से विक्षिप्त लोग आखिर कहां से और किसके द्वारा गांवों में भेजकर बच्चा चोरी का अफवाह फैलाया जा रहा है। सभी थानाध्यक्षों को इस मामले में अलर्ट कर दिया गया है। अफ वाह फैलाने वालों की पहचान उसके खिलाफ कार्रवाई करने का आदेश दिया गया है। स्रोत-हिन्दुस्तान

What do you think?

Leave a Comment

Article Bottom Advertisement

यह भी पढ़ें

Trending News

#1

अररिया में युवती से दुष्कर्म का आरोप, पंचायत में 5 लाख तक देने का प्रस्ताव; पुलिस ने आरोपी को पकड़ा

24 views

#2

मधुबनी गोलीकांड के फरार ASI चंद्र मोहन सिंह का मिला शव, सर्विस पिस्टल भी बरामद; मौत की वजह की जांच जारी

21 views

#3

शीतकाल के लिए बंद हुए केदारनाथ धाम के कपाट, इस वर्ष 19.20 लाख से अधिक श्रद्धालुओं ने किए दर्शन

21 views

#4

उगते सूर्य को अर्घ्य के साथ छठ महापर्व संपन्न, बिहार से विदेश तक घाटों पर उमड़ी आस्था

20 views

#5

प्रशांत किशोर का शिक्षा मंत्री मिथिलेश तिवारी पर पलटवार, बोले- मुसलमानों ने भाजपा का साथ क्यों छोड़ दिया, इस पर चिंतन करे पार्टी

20 views

#6

Salman Khan की 'मातृभूमि' के ट्रेलर ने मचाया धमाल, देशभक्ति और इमोशन देख फैंस हुए उत्साहित; 20-30 करोड़ की ओपनिंग का अनुमान

20 views

Most Read