अपने जिले की आवाज़ बनें! Seemanchal Live में रिपोर्टर बनने के लिए अभी आवेदन करें।
Seemanchal

बच्चा चोर आरोपी भीड़ का हुआ शिकार

बच्चा चोर आरोपी भीड़ का हुआ शिकार मनसाही के कुशहा मोहनपुर गांव में शुक्रवार की रात भीड़ तंत्र ने फिर एक निर्दोष को बच्चा चोरी के आरोप में पिटाई कर दी। जब तक पुलिस को सूचना मिलती और मौके पर पहुंचते तब तक भीड़तंत्र ने युवक को पीट पीटकर अधमरा कर दिया। पुलिस के पहुंचने के बाद आक्रोशित भीड़ को शान्त कराने एव

बच्चा चोर आरोपी भीड़ का हुआ शिकार

Article Advertisement

बच्चा चोर आरोपी भीड़ का हुआ शिकार मनसाही के कुशहा मोहनपुर गांव में शुक्रवार की रात भीड़ तंत्र ने फिर एक निर्दोष को बच्चा चोरी के आरोप में पिटाई कर दी। जब तक पुलिस को सूचना मिलती और मौके पर पहुंचते तब तक भीड़तंत्र ने युवक को पीट पीटकर अधमरा कर दिया।

Article Advertisement

पुलिस के पहुंचने के बाद आक्रोशित भीड़ को शान्त कराने एवं भीड़ से युवक को बचाने के लिए मनसाही पुलिस को जिले से पुलिस बल मंगानी पड़ी। तब जाकर युवक को भीड़ से बचाया जा सका। उसे इलाज के लिए प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र में भर्ती कराया गया। पिटाई से घायल हुए युवक अपना नाम श्याम मरांडी पिता पांचू मरांडी अंबाडी पंचायत मुजवर मनिहारी का रहनेवाला बताया है। पीड़ित मानसिक रूप से विक्षिप्त हैं और भीख मांगकर खाता था। उसने बताया कि उसे भूख लगी थी और खाना मांगने के लिए गया था लेकिन स्थानीय लोगों ने उन्हें बच्चा चोर समझकर पीटने लगा। घायल को पुलिस ने इलाज के बाद थाने लाकर पूछताछ किया तथा इसकी सूचना उसके परिजनों को दी। पुलिस ने इस मामले में अब तक कोई प्राथमिकी दर्ज नहीं की है। बच्चा चोर अफवाह को लेकर भीख मांगने वाले एवं मानसिक रूप से विक्षिप्त लोगों पर शाम होते ही हमला शुरू हो जाता है। इस तरह के मामले में ऐसे क्षेत्रों में देखे जाते हैं जहां लोग अंधविश्वास एवं अशिक्षित होने के कारण कानून अपने हाथ में ले लेते हैं और निर्दोष को बिना कुछ सोचे समझे पीटना शुरू कर देते हैं। पुलिस ने इस सम्बंध में कड़ा निर्देश देते हुए कहा कि इस तरह की घटना में शामिल लोगों को किसी भी सूरत में बख्शा नहीं जाएगा। स्रोत-हिन्दुस्तान

What do you think?

Leave a Comment

Article Bottom Advertisement

यह भी पढ़ें

Trending News

#1

अररिया में युवती से दुष्कर्म का आरोप, पंचायत में 5 लाख तक देने का प्रस्ताव; पुलिस ने आरोपी को पकड़ा

24 views

#2

मधुबनी गोलीकांड के फरार ASI चंद्र मोहन सिंह का मिला शव, सर्विस पिस्टल भी बरामद; मौत की वजह की जांच जारी

21 views

#3

शीतकाल के लिए बंद हुए केदारनाथ धाम के कपाट, इस वर्ष 19.20 लाख से अधिक श्रद्धालुओं ने किए दर्शन

21 views

#4

उगते सूर्य को अर्घ्य के साथ छठ महापर्व संपन्न, बिहार से विदेश तक घाटों पर उमड़ी आस्था

20 views

#5

प्रशांत किशोर का शिक्षा मंत्री मिथिलेश तिवारी पर पलटवार, बोले- मुसलमानों ने भाजपा का साथ क्यों छोड़ दिया, इस पर चिंतन करे पार्टी

20 views

#6

Salman Khan की 'मातृभूमि' के ट्रेलर ने मचाया धमाल, देशभक्ति और इमोशन देख फैंस हुए उत्साहित; 20-30 करोड़ की ओपनिंग का अनुमान

20 views

Most Read