अपने जिले की आवाज़ बनें! Seemanchal Live में रिपोर्टर बनने के लिए अभी आवेदन करें।
Seemanchal

बलरामपुर में मिला दो झोला बम बनाने का सामान

बलरामपुर में मिला दो झोला बम बनाने का सामान थाना क्षेत्र के बंगराडिया महादलित टोला से करीब दो सौ मीटर की दूरी स्थित सुनसान बांसबाड़ी से पुलिस ने बम बनाने का सामान बरामद किया है। इस खबर से आसपास के कई गांव में हड़कंप मच गयी। बुधवार सुबह सात बजे के करीब पुलिस को सूचना मिली के बांसबाड़ी में दो झोले में कु

बलरामपुर में मिला दो झोला बम बनाने का सामान

Article Advertisement

बलरामपुर में मिला दो झोला बम बनाने का सामान थाना क्षेत्र के बंगराडिया महादलित टोला से करीब दो सौ मीटर की दूरी स्थित सुनसान बांसबाड़ी से पुलिस ने बम बनाने का सामान बरामद किया है। इस खबर से आसपास के कई गांव में हड़कंप मच गयी।

Article Advertisement

बुधवार सुबह सात बजे के करीब पुलिस को सूचना मिली के बांसबाड़ी में दो झोले में कुछ सामान लावारिस अवस्था में पड़ा हुआ है। सूचना पर एसडीपीओ पंकज कुमार, पुलिस निरीक्षक विश्वजीत सिंह एवं थानाध्यक्ष अंजय अमन के साथ पहंुच कर दोनों झोले में रखे बम बनाने के सामान को अपने कब्जे में लेकर थाना ले लाये। एसडीपीओ ने बताया कि झोला से कागज में लिपटा करीब आधा किलो बारूद के अलावा करीब पांच किलो लोहे के छर्रे एवं सुतली मिली है। इन सभी सामान से अंदाजा लगाया जा सकता है कि बदमाशों द्वारा किसी बड़ी घटना को अंजाम देने के उद्देश्य से रखा गया था। पुलिस मामले की गहराई से जांच पड़ताल में जुट गई है। क्षेत्र में बम बनाने की सामग्री मिलने के बाद आमलोगों के साथ साथ पुलिसकर्मी भी किसी गहरी साजिश से इनकार नहीं कर रहे हैं। यह इलाका बंगाल से सटा हुआ रहने से पुलिस की नींद उड़ गयी है। स्रोत-हिन्दुस्तान

What do you think?

Leave a Comment

Article Bottom Advertisement

यह भी पढ़ें

Trending News

#1

अररिया में युवती से दुष्कर्म का आरोप, पंचायत में 5 लाख तक देने का प्रस्ताव; पुलिस ने आरोपी को पकड़ा

24 views

#2

मधुबनी गोलीकांड के फरार ASI चंद्र मोहन सिंह का मिला शव, सर्विस पिस्टल भी बरामद; मौत की वजह की जांच जारी

21 views

#3

शीतकाल के लिए बंद हुए केदारनाथ धाम के कपाट, इस वर्ष 19.20 लाख से अधिक श्रद्धालुओं ने किए दर्शन

21 views

#4

उगते सूर्य को अर्घ्य के साथ छठ महापर्व संपन्न, बिहार से विदेश तक घाटों पर उमड़ी आस्था

20 views

#5

प्रशांत किशोर का शिक्षा मंत्री मिथिलेश तिवारी पर पलटवार, बोले- मुसलमानों ने भाजपा का साथ क्यों छोड़ दिया, इस पर चिंतन करे पार्टी

20 views

#6

Salman Khan की 'मातृभूमि' के ट्रेलर ने मचाया धमाल, देशभक्ति और इमोशन देख फैंस हुए उत्साहित; 20-30 करोड़ की ओपनिंग का अनुमान

20 views

Most Read