अपने जिले की आवाज़ बनें! Seemanchal Live में रिपोर्टर बनने के लिए अभी आवेदन करें।
Seemanchal

बाइक की टक्कर से एक की मौत, दो घायल

बाइक की टक्कर से एक की मौत, दो घायल ठाकुरगंज थानाक्षेत्र अंतर्गत बालेश्वर फार्म के समीप मंगलवार की संध्या दो बाइक के टक्कर में 65 वर्षीय आदिवासी महिला की मौत घटनास्थल पर ही हो गई। दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गये। घायलों को इलाज के किशनगंज भेजा गया है। वहीं ठाकुरगंज पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर

बाइक की टक्कर से एक की मौत, दो घायल

Article Advertisement

बाइक की टक्कर से एक की मौत, दो घायल ठाकुरगंज थानाक्षेत्र अंतर्गत बालेश्वर फार्म के समीप मंगलवार की संध्या दो बाइक के टक्कर में 65 वर्षीय आदिवासी महिला की मौत घटनास्थल पर ही हो गई। दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गये। घायलों को इलाज के किशनगंज भेजा गया है।

Article Advertisement

वहीं ठाकुरगंज पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए किशनगंज भेजा है । थानाध्यक्ष मोहन कुमार ने बताया घटनास्थल से प्राप्त बाइक को जब्त करते हुए दूसरी घायल महिला पवित्रा सोरेन (25) के फर्द बयान पर बाइक चालक पर मामला दर्ज करके पुलिस अग्रिम कारवाई में जुटी हुई है। घायल महिला ने पुलिस को दिये फर्द बयान में बताया है कि मंगलवार संध्या समय सात बजे अपनी सास सूरज मनी मुर्मू (65) और भानजी बबीता मुर्मू साकिन चेंगमारी मुरलीडांगी के संग नावडुब्बा से मेहमानी खाकर वापस अपने घर जा रहे थे। बालेश्वर फार्म के समीप पौआखाली की ओर से तेज रफ्तार से आ रही पल्सर बाइक ने सड़क किनारे चल रहे हम तीनो को सामने से ठोकर मार दी। जिससे मेरी सास घटनास्थल पर ही गिरकर अचेत हो गई और मेरे साथ मेरी भतीजी भी घायल हो गई। स्थानीय लोगो की नजर हमलोगों पर पड़ने पर आनन-फानन हमें ठाकुरगंज अस्पताल ले गये। चिकित्सको ने मेरी सास को मृत घोषित कर दिया। मेरी गंभीर स्थिति को देखते हुए किशनगंज रेफर किया गया है। स्रोत-दैनिक जागरण

What do you think?

Leave a Comment

Article Bottom Advertisement

यह भी पढ़ें

Trending News

#1

अररिया में युवती से दुष्कर्म का आरोप, पंचायत में 5 लाख तक देने का प्रस्ताव; पुलिस ने आरोपी को पकड़ा

24 views

#2

मधुबनी गोलीकांड के फरार ASI चंद्र मोहन सिंह का मिला शव, सर्विस पिस्टल भी बरामद; मौत की वजह की जांच जारी

21 views

#3

शीतकाल के लिए बंद हुए केदारनाथ धाम के कपाट, इस वर्ष 19.20 लाख से अधिक श्रद्धालुओं ने किए दर्शन

21 views

#4

उगते सूर्य को अर्घ्य के साथ छठ महापर्व संपन्न, बिहार से विदेश तक घाटों पर उमड़ी आस्था

20 views

#5

प्रशांत किशोर का शिक्षा मंत्री मिथिलेश तिवारी पर पलटवार, बोले- मुसलमानों ने भाजपा का साथ क्यों छोड़ दिया, इस पर चिंतन करे पार्टी

20 views

#6

Salman Khan की 'मातृभूमि' के ट्रेलर ने मचाया धमाल, देशभक्ति और इमोशन देख फैंस हुए उत्साहित; 20-30 करोड़ की ओपनिंग का अनुमान

20 views

Most Read