अपने जिले की आवाज़ बनें! Seemanchal Live में रिपोर्टर बनने के लिए अभी आवेदन करें।
Seemanchal

बारिश ने खोली अनियमितता की पोल

बारिश ने खोली अनियमितता की पोल सोनैली-पूर्णिया मुख्य पथ पर शिवगंज कटान के पास बने डायवर्जन के पास बारिश होने के कारण दो फीट तक कीचड़ जमा हो गया है। लाखों लोगों को परेशानियों का सामना करना पड़ता है। आये दिन लोग दुर्घटना के शिकार हो रहे हैं। डायवर्जन निर्माण कार्य में लाखों की राशि खर्च होने के बाद भी आ

बारिश ने खोली अनियमितता की पोल

Article Advertisement

बारिश ने खोली अनियमितता की पोल सोनैली-पूर्णिया मुख्य पथ पर शिवगंज कटान के पास बने डायवर्जन के पास बारिश होने के कारण दो फीट तक कीचड़ जमा हो गया है। लाखों लोगों को परेशानियों का सामना करना पड़ता है। आये दिन लोग दुर्घटना के शिकार हो रहे हैं।

Article Advertisement

डायवर्जन निर्माण कार्य में लाखों की राशि खर्च होने के बाद भी आज भी अधूरा रहने से लोगों की परेशानी बढ़ गयी है। जिलाधिकारी ने तीन माह पूर्व बाढ़ प्रभावित दौरा के लिए कदवा आयी थीं। कटाव के डायवर्जन का निरीक्षण के दौरान अभियंता से बातचीत भी नहीं हो पायी थी। निरीक्षण के उपरांत दूसरे दिन अभियंता ने डायवर्जन स्थल पहंुचकर ईंट के टुकड़े थोड़े बहुत ईंट भठ्ठे के मिट्टी से डायवर्सन का निर्माण करा दिया गया लेकिन उसे समतल नहीं किये जाने से हलकी बारिश से भारी जल जमाव के बीच दो दो फीट कीचड़ जम गया है। किसी ने नहीं ली अब तक सुध: प्रमुख पारस कुमार राय ने डायवर्सन की बदहाल हालत पर चिंता व्यक्त करते हुए कहा है कि बीडीओ, सीओ, बाल विकास परियोजना पदाधिकारी सहित सभी सरकारी कर्मियों का आवागमन होता है। लेकिन आज तक इसकी सुधि किसी ने नहीं ली। कार्यपालक पदाधिकारी कदवा ने मामले में कुछ भी बोलने से इंकार कर दिया। पुल निर्माण के कार्यपालक अभियंता उमेश प्रसाद यादव ने कहा बारिश बाद समतल कराएंगे। कहा अभी प्राक्कलन तैयार नहीं है। प्राक्कलन तैयार होने के बाद उन्होंने जानकारी देने की बात कही है। स्रोत-हिन्दुस्तान

What do you think?

Leave a Comment

Article Bottom Advertisement

यह भी पढ़ें

Trending News

#1

अररिया में युवती से दुष्कर्म का आरोप, पंचायत में 5 लाख तक देने का प्रस्ताव; पुलिस ने आरोपी को पकड़ा

24 views

#2

मधुबनी गोलीकांड के फरार ASI चंद्र मोहन सिंह का मिला शव, सर्विस पिस्टल भी बरामद; मौत की वजह की जांच जारी

21 views

#3

शीतकाल के लिए बंद हुए केदारनाथ धाम के कपाट, इस वर्ष 19.20 लाख से अधिक श्रद्धालुओं ने किए दर्शन

21 views

#4

उगते सूर्य को अर्घ्य के साथ छठ महापर्व संपन्न, बिहार से विदेश तक घाटों पर उमड़ी आस्था

20 views

#5

प्रशांत किशोर का शिक्षा मंत्री मिथिलेश तिवारी पर पलटवार, बोले- मुसलमानों ने भाजपा का साथ क्यों छोड़ दिया, इस पर चिंतन करे पार्टी

20 views

#6

Salman Khan की 'मातृभूमि' के ट्रेलर ने मचाया धमाल, देशभक्ति और इमोशन देख फैंस हुए उत्साहित; 20-30 करोड़ की ओपनिंग का अनुमान

20 views

Most Read