अपने जिले की आवाज़ बनें! Seemanchal Live में रिपोर्टर बनने के लिए अभी आवेदन करें।
Seemanchal

बाल विज्ञान कांग्रेस से बौद्धिक क्षमता में आता है निखार

बाल विज्ञान कांग्रेस से बौद्धिक क्षमता में आता है निखार इंटर हाईस्कूल में गुरुवार को आयोजित 27 वीं जिला स्तरीय राष्ट्रीय बाल विज्ञान कांग्रेस में स्कूली बच्चों ने विज्ञान विषय से संबंधित एक से बढ़कर एक प्रोजेक्ट प्रस्तुत कर अपनी प्रतिभा को दिखाया। राष्ट्रीय बाल विज्ञान कांग्रेस का उद्घाटन डीपीओ अजित

बाल विज्ञान कांग्रेस से बौद्धिक क्षमता में आता है निखार

Article Advertisement

बाल विज्ञान कांग्रेस से बौद्धिक क्षमता में आता है निखार इंटर हाईस्कूल में गुरुवार को आयोजित 27 वीं जिला स्तरीय राष्ट्रीय बाल विज्ञान कांग्रेस में स्कूली बच्चों ने विज्ञान विषय से संबंधित एक से बढ़कर एक प्रोजेक्ट प्रस्तुत कर अपनी प्रतिभा को दिखाया।

Article Advertisement

राष्ट्रीय बाल विज्ञान कांग्रेस का उद्घाटन डीपीओ अजित कुमार शर्मा ने दीप जलाकर किया। इस मौके पर इन्होंने कहा कि ऐसे कार्यक्रम से बच्चों में वैज्ञानिक चिंतन के साथ बौद्धिक एवं मानसिक विकास भी होता है। इसके जरिए बच्चों में विज्ञान के प्रति जागरुकता पैदा कर गुणवत्ता शिक्षा एवं स्वच्छ, हरित एवं स्वस्थ राष्ट्र की कल्पना की जा सकती है। एनसीएससी के अध्यक्ष जुनैद आलम ने कहा कि संस्था का मुख्य उद्देश्य देश के कोने कोने में जाकर विज्ञान प्रतिभाओं की खोज करना एवं बच्चों में वैज्ञानिक चेतना का विकास करना है। ताकि तार्किक ज्ञान की दिशा में आगे बढ़ सके। इस अवसर पर आयोजित जिला स्तरीय परियोजना प्रस्तुतिकरण प्रतियोगिता में विभिन्न विद्यालयों से आए बाल वैज्ञानिकों ने अपने परियोजना को प्रस्तुत किया। जिसमें मिलावटी खाद्य पदार्थों, पर्यावरण प्रदूषण से बचाव, जल संरक्षण, कचरा प्रबंधन, जूट से इको बैग का निर्माण, रसायनिक खादों के उपयोग से नुकसान सहित अन्य समस्याओं पर अपनी प्रस्तुति दी। 27 वीं राष्ट्रीय बाल विज्ञान कांग्रेस का मुख्य विषय स्वच्छ हरित, स्वस्थ राष्ट्र हेतु विज्ञान तकनीकी व नवाचार विषय पर आधारित स्थानीय मुद्दों को लेकर बनाए गए परियोजना रिपोर्ट का बारिकी से निर्णायक मंडल द्वार अध्ययन किया गया। जिला समन्वयक रंजीत कुमार सिंह ने बताया कि राज्य स्तरीय राष्ट्रीय बाल विज्ञान कांग्रेस 8 से 10 नवंबर को मधुबनी में होगी। निर्णायक मंडल में प्रो. एस के मोदी, अरशद आजम फारुकी, प्रो. मो. निजामुद्दीन थे। जला स्तरीय बाल विज्ञान कांग्रेस में चयनित सात प्रतिभागी राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में भाग लेंगे। इनमें प्लस टू प्रोजेक्ट कन्या उच्च विद्यालय की अनमोल कुमारी झा, मेघना भारती, नेशनल उच्च विद्यालय किशनगंज के मो. जुबेर आलम, उत्क्रमित मध्य विद्यालय चकला घाट के सजर आलम, राहुल कुमार, इंटर उच्च विद्यालय किशनगंज के मनीष कुमार व उत्क्रमित माध्यमिक विद्यालय, बेलवा काशीपुर की संजना कुमारी शामिल हैं। स्रोत-हिन्दुस्तान

What do you think?

Leave a Comment

Article Bottom Advertisement

यह भी पढ़ें

Trending News

#1

अररिया में युवती से दुष्कर्म का आरोप, पंचायत में 5 लाख तक देने का प्रस्ताव; पुलिस ने आरोपी को पकड़ा

24 views

#2

मधुबनी गोलीकांड के फरार ASI चंद्र मोहन सिंह का मिला शव, सर्विस पिस्टल भी बरामद; मौत की वजह की जांच जारी

21 views

#3

शीतकाल के लिए बंद हुए केदारनाथ धाम के कपाट, इस वर्ष 19.20 लाख से अधिक श्रद्धालुओं ने किए दर्शन

21 views

#4

उगते सूर्य को अर्घ्य के साथ छठ महापर्व संपन्न, बिहार से विदेश तक घाटों पर उमड़ी आस्था

20 views

#5

प्रशांत किशोर का शिक्षा मंत्री मिथिलेश तिवारी पर पलटवार, बोले- मुसलमानों ने भाजपा का साथ क्यों छोड़ दिया, इस पर चिंतन करे पार्टी

20 views

#6

Salman Khan की 'मातृभूमि' के ट्रेलर ने मचाया धमाल, देशभक्ति और इमोशन देख फैंस हुए उत्साहित; 20-30 करोड़ की ओपनिंग का अनुमान

20 views

Most Read