अपने जिले की आवाज़ बनें! Seemanchal Live में रिपोर्टर बनने के लिए अभी आवेदन करें।
Politics

बिहार: शिखर, विमल और सर पान मसाले पर भी लगा बैन, 12 तरह के मसालों पर पहले हो चुकी है कार्रवाई

बिहार: शिखर पान मसाला, विमल पान मसाला और सर पान मसाला पर भी सोमवार से खाद्य संरक्षा आयुक्त ने तत्काल प्रभाव से बैन लगा दिया है. पान मसाला बैन होने की सूची में इन तीन ब्रांडों को भी शामिल किया गया है. खाद्य संरक्षा आयुक्त संजय कुमार इस मामले में आदेश जारी कर चुके हैं. आदेश में कहा गया है कि अगस्त में

बिहार: शिखर, विमल और सर पान मसाले पर भी लगा बैन, 12 तरह के मसालों पर पहले हो चुकी है कार्रवाई

Article Advertisement

बिहार: शिखर पान मसाला, विमल पान मसाला और सर पान मसाला पर भी सोमवार से खाद्य संरक्षा आयुक्त ने तत्काल प्रभाव से बैन लगा दिया है. पान मसाला बैन होने की सूची में इन तीन ब्रांडों को भी शामिल किया गया है. खाद्य संरक्षा आयुक्त संजय कुमार इस मामले में आदेश जारी कर चुके हैं. आदेश में कहा गया है कि अगस्त में तीन और पान मसालों के नमूनों की जांच की गई थी जिसमें मैगनीशियम कार्बोनेट पाया गया. इससे हार्ट अटैक का खतरा रहता है. बता दें कि शुक्रवार को सरकार ने 12 तरह के पान मसालों पर बैन लगाया था. अब तक कुल 15 तरह के पान मसालों पर बैन लगाया जा चुका है. बता दें कि बिहार में शराबबंदी के बाद लोगों के स्वास्थ्य के मद्देनजर पान मसाला पर भी शुक्रवार को प्रतिबंध लगा दिया गया था. फिलहाल यह प्रतिबंध एक साल के लिए लगाया गया है. बिहार के खाद्य संरक्षा आयुक्त संजय कुमार ने शुक्रवार को कहा था, "कुल 12 पान मसाला कंपनियों पर पूरे राज्य में 30 अगस्त से एक वर्ष की अवधि तक पैकेट या खुले रूप में विनिर्माण, भंडारण, परिवहन, प्रदर्शन और बिक्री पर पूर्ण प्रतिबंध लगाया गया है." बिहार में शराबबंदी के बाद अब पान मसाला पर भी लगा प्रतिबंध स्वास्थ्य विभाग द्वारा जारी आदेश में कहा गया है कि भारतीय संविधान के अनुसार राज्य सरकार अपने लोगों को पोषाहार स्तर और जीवन स्तर को ऊंचा करने और जन स्वास्थ्य के सुधार करने हेतु स्वास्थ्य के लिए हानिकारक पदार्थो के उपभोग को प्रतिबंधित कर सकती है.

Article Advertisement

What do you think?

Leave a Comment

Article Bottom Advertisement

यह भी पढ़ें

Trending News

#1

अररिया में युवती से दुष्कर्म का आरोप, पंचायत में 5 लाख तक देने का प्रस्ताव; पुलिस ने आरोपी को पकड़ा

24 views

#2

मधुबनी गोलीकांड के फरार ASI चंद्र मोहन सिंह का मिला शव, सर्विस पिस्टल भी बरामद; मौत की वजह की जांच जारी

21 views

#3

शीतकाल के लिए बंद हुए केदारनाथ धाम के कपाट, इस वर्ष 19.20 लाख से अधिक श्रद्धालुओं ने किए दर्शन

21 views

#4

उगते सूर्य को अर्घ्य के साथ छठ महापर्व संपन्न, बिहार से विदेश तक घाटों पर उमड़ी आस्था

20 views

#5

प्रशांत किशोर का शिक्षा मंत्री मिथिलेश तिवारी पर पलटवार, बोले- मुसलमानों ने भाजपा का साथ क्यों छोड़ दिया, इस पर चिंतन करे पार्टी

20 views

#6

Salman Khan की 'मातृभूमि' के ट्रेलर ने मचाया धमाल, देशभक्ति और इमोशन देख फैंस हुए उत्साहित; 20-30 करोड़ की ओपनिंग का अनुमान

20 views

Most Read