अपने जिले की आवाज़ बनें! Seemanchal Live में रिपोर्टर बनने के लिए अभी आवेदन करें।
ताज़ा खबर
अमिताभ बच्चन को धमकी देने के मामले में बड़ा खुलासा, गोल्डी ढिल्लों के गुर्गों का गैंगस्टर विक्की हद्दल से भी संपर्कमुश्किल वक्त में शरद कपूर के मददगार बने सलमान खान और सोनू सूद, AICWA ने जताया आभारभागलपुर-बांका समेत 10 जिलों में दो दिन बूंदाबांदी के आसार, धान कटाई से पहले जान लें मौसम का अपडेट
Politics

बिहार में शुरू होगी मुख्यमंत्री जन आरोग्य योजना, आयुष्मान भारत से वंचित 3.50 करोड़ लोगों को मिलेगा मुफ्त इलाज

बिहार में शुरू होगी मुख्यमंत्री जन आरोग्य योजना, आयुष्मान भारत से वंचित 3.50 करोड़ लोगों को मिलेगा मुफ्त इलाज बिहार में नीतीश कुमार के नेतृत्व वाली महागठबंधन सरकार मुख्यमंत्री जन आरोग्य योजना शुरू करने जा रही है। डिप्टी सीएम सह स्वास्थ्य मंत्री तेजस्वी यादव ने इसका ऐलान किया। केंद्र सरकार की आयुष्मा

बिहार में शुरू होगी मुख्यमंत्री जन आरोग्य योजना, आयुष्मान भारत से वंचित 3.50 करोड़ लोगों को मिलेगा मुफ्त इलाज

Article Advertisement

बिहार में शुरू होगी मुख्यमंत्री जन आरोग्य योजना, आयुष्मान भारत से वंचित 3.50 करोड़ लोगों को मिलेगा मुफ्त इलाज बिहार में नीतीश कुमार के नेतृत्व वाली महागठबंधन सरकार मुख्यमंत्री जन आरोग्य योजना शुरू करने जा रही है। डिप्टी सीएम सह स्वास्थ्य मंत्री तेजस्वी यादव ने इसका ऐलान किया।

Article Advertisement

केंद्र सरकार की आयुष्मान भारत योजना से वंचित करोड़ों लोगों को सीएम जन आरोग्य योजना में शामिल किया जाएगा। राज्य सरकार हर गरीब और जरूरतमंद को मुफ्त इलाज की सुविधा देना चाहती है। इसलिए जन आरोग्य योजना से राज्य सरकार उन्हें हेल्थ कवर देगी। आयुष्मान भारत योजना के चार साल पूरे होने पर आयोजित समारोह में तेजस्वी यादव ने कहा कि अभी 3.50 करोड़ लोग इस योजना से छूटे हुए हैं। इन्हें राज्य सरकार अपनी योजना में शामिल करेगी। इस समय लगभग 5 करोड़ लोग आयुष्मान भारत योजना से जुड़े हुए हैं। इन्हें ही मुफ्त इलाज की सुविधा मिल रही है। लेकिन बड़ी संख्या में गरीब लोग इससे वंचित हैं। डिप्टी सीएम ने बताया कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के नेतृत्व में स्वास्थ्य विभाग अंतिम पायदान पर खड़े लोगों तक हर हाल में बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं पहुंचाने के लिए संकल्पित है। इसीलिए हम हर जरूरतमंद व्यक्ति को मुफ्त इलाज की सुविधा देना चाहते हैं। हमारा लक्ष्य है कि इस योजना से कोई छूटे नहीं। स्वास्थ्य विभाग यही टारगेट लेकर काम कर रहा है। जल्द ही नई योजना के जरिए हर वंचितों को मुफ्त इलाज की सुविधा उपलब्ध कराई जाएगी। स्वास्थ्य सेवाओं की स्थिति सुधारने के लिए 60 दिनों का टारगेट तेजस्वी ने कहा कि हमने अस्पतालों की स्थिति बेहतर बनाने, लोगों को दवाइयां उपलब्ध कराने और सफाई के पुख्ता प्रबंध करने संबंधी निर्देश विभाग को दिया है। इन तमाम योजनाओं को लेकर हमने अपनी टीम को 60 दिनों का टारगेट दिया है। यही नहीं अधिकारियों से स्पष्ट कहा है कि इन सबकी नियमित मॉनिटरिंग होनी चाहिए। ऐसा न हो कि कोई व्यक्ति हमारे अस्पताल इलाज के लिए आए लेकिन और बीमार हो जाए। विभाग में हर कोई गड़बड़ नहीं, लेकिन कुछ लोग तो गड़बड़ हैं ही। स्वास्थ्य विभाग के अपर मुख्य सचिव प्रत्यय अमृत ने कहा कि योजना के लाभार्थियों तक हमें कम से कम समय में पहुंचने का लक्ष्य लेकर चलना है। कार्ड बनाने की गति भी बढ़ानी होगी। कोरोना के कारण काम प्रभावित हुआ है, लेकिन अब सबकुछ पटरी पर लौट रहा है।

What do you think?

Leave a Comment

Article Bottom Advertisement

यह भी पढ़ें

Trending News

#1

अररिया में युवती से दुष्कर्म का आरोप, पंचायत में 5 लाख तक देने का प्रस्ताव; पुलिस ने आरोपी को पकड़ा

24 views

#2

मधुबनी गोलीकांड के फरार ASI चंद्र मोहन सिंह का मिला शव, सर्विस पिस्टल भी बरामद; मौत की वजह की जांच जारी

21 views

#3

शीतकाल के लिए बंद हुए केदारनाथ धाम के कपाट, इस वर्ष 19.20 लाख से अधिक श्रद्धालुओं ने किए दर्शन

21 views

#4

उगते सूर्य को अर्घ्य के साथ छठ महापर्व संपन्न, बिहार से विदेश तक घाटों पर उमड़ी आस्था

20 views

#5

प्रशांत किशोर का शिक्षा मंत्री मिथिलेश तिवारी पर पलटवार, बोले- मुसलमानों ने भाजपा का साथ क्यों छोड़ दिया, इस पर चिंतन करे पार्टी

20 views

#6

Salman Khan की 'मातृभूमि' के ट्रेलर ने मचाया धमाल, देशभक्ति और इमोशन देख फैंस हुए उत्साहित; 20-30 करोड़ की ओपनिंग का अनुमान

20 views

Most Read