अपने जिले की आवाज़ बनें! Seemanchal Live में रिपोर्टर बनने के लिए अभी आवेदन करें।
ताज़ा खबर
अमिताभ बच्चन को धमकी देने के मामले में बड़ा खुलासा, गोल्डी ढिल्लों के गुर्गों का गैंगस्टर विक्की हद्दल से भी संपर्कमुश्किल वक्त में शरद कपूर के मददगार बने सलमान खान और सोनू सूद, AICWA ने जताया आभारभागलपुर-बांका समेत 10 जिलों में दो दिन बूंदाबांदी के आसार, धान कटाई से पहले जान लें मौसम का अपडेट
Sports

बैडमिंटन / कश्यप कोरिया ओपन के क्वार्टरफाइनल में, मलेशिया के डैरेन लियू को 56 मिनट में हराया

खेल डेस्क. भारतीय शटलर पारूपल्ली कश्यप गुरुवार को इंचियोन में खेले जा रहे कोरिया ओपन के क्वार्टरफाइनल में पहुंच गए। उन्होंने मेंस सिंगल्स के प्री-क्वार्टरफाइनल में मलेशिया के डैरेन लियू को तीन गेम में हराया। कश्यप ने इस मुकाबले को 56 मिनट में 21-17 11-21 21-12 से अपने नाम कर लिया। उनका अगला मुकाबला

बैडमिंटन / कश्यप कोरिया ओपन के क्वार्टरफाइनल में, मलेशिया के डैरेन लियू को 56 मिनट में हराया

Article Advertisement

खेल डेस्क. भारतीय शटलर पारूपल्ली कश्यप गुरुवार को इंचियोन में खेले जा रहे कोरिया ओपन के क्वार्टरफाइनल में पहुंच गए। उन्होंने मेंस सिंगल्स के प्री-क्वार्टरफाइनल में मलेशिया के डैरेन लियू को तीन गेम में हराया। कश्यप ने इस मुकाबले को 56 मिनट में 21-17 11-21 21-12 से अपने नाम कर लिया।

Article Advertisement

उनका अगला मुकाबला इंडोनेशिया के एंटोनी सिनिसुका और डेनमार्क के जान ओ जोर्गेंसन के बीच होने वाले मैच के विजेता से होगा। कॉमनवेल्थ गेम्स (2014) के स्वर्ण पदक विजेता कश्यप इस टूर्नामेंट में भारत की इकलौती उम्मीद हैं। उनसे पहले वर्ल्ड चैम्पियन पीवी सिंधु और साइना नेहवाल बुधवार को पहले राउंड में बाहर हो गईं थी। सिंधु को अमेरिका की झांग बेईवेन ने हराया था सिंधु को अमेरिका की झांग बेईवेन ने हराया। झांग ने यह मुकाबला 7-21, 24-22, 21-15 से अपने नाम किया। दूसरी ओर, साइना नेहवाल पहले राउंड में चोट के कारण रिटायर हो गईं। उनका मुकाबला दक्षिण कोरिया की किम गा इयून से था। साइना ने पहला गेम 21-19 से जीती थीं। दूसरे गेम में उन्हें 18-21 से हार का सामना करना पड़ा। रिटायर होने से पहले वे तीसरे गेम में 1-8 से पीछे चल रहीं थी। साई प्रणीत पहले राउंड में रिटायर हुए थे बी साई प्रणीत भी पहले दौर में बाहर हो गए। वे डेनमार्क के आंद्रेस एंटोनसन के खिलाफ चोट के कारण दूसरे राउंड के दौरान रिटायर हो गए। वे पहला राउंड 9-21 से हार गए थे। दूसरे राउंड में भी प्रणीत 7-11 से पीछे चल रहे थे। मेंस डबल्स में मनु अत्री और बी सुमित रेड्डी की जोड़ी को चीन के हुआंग काई शियांग और लियू चेंग की जोड़ी ने 50 मिनट तक चले मुकाबले में 21-16, 19-21, 21-18 से हराकर पहले ही दौर में बाहर कर दिया।   Source: Dainik Bhaskar

What do you think?

Leave a Comment

Article Bottom Advertisement

यह भी पढ़ें

Trending News

#1

अररिया में युवती से दुष्कर्म का आरोप, पंचायत में 5 लाख तक देने का प्रस्ताव; पुलिस ने आरोपी को पकड़ा

24 views

#2

मधुबनी गोलीकांड के फरार ASI चंद्र मोहन सिंह का मिला शव, सर्विस पिस्टल भी बरामद; मौत की वजह की जांच जारी

21 views

#3

शीतकाल के लिए बंद हुए केदारनाथ धाम के कपाट, इस वर्ष 19.20 लाख से अधिक श्रद्धालुओं ने किए दर्शन

21 views

#4

उगते सूर्य को अर्घ्य के साथ छठ महापर्व संपन्न, बिहार से विदेश तक घाटों पर उमड़ी आस्था

20 views

#5

प्रशांत किशोर का शिक्षा मंत्री मिथिलेश तिवारी पर पलटवार, बोले- मुसलमानों ने भाजपा का साथ क्यों छोड़ दिया, इस पर चिंतन करे पार्टी

20 views

#6

Salman Khan की 'मातृभूमि' के ट्रेलर ने मचाया धमाल, देशभक्ति और इमोशन देख फैंस हुए उत्साहित; 20-30 करोड़ की ओपनिंग का अनुमान

20 views

Most Read