अपने जिले की आवाज़ बनें! Seemanchal Live में रिपोर्टर बनने के लिए अभी आवेदन करें।
Seemanchal

मनिहारी के प्रखंड आपूर्ति पदाधिकारी भेजे गए छुट़्टी पर

मनिहारी के प्रखंड आपूर्ति पदाधिकारी भेजे गए छुट़्टी पर कटिहार। मनिहारी में राज्य खाद्य निगम के गोदाम से पीडीएस दुकानों तक खाद्यान्न पहुंचाने को डोर स्टेप डिलीवरी मामले में मनिहारी के प्रखंड आपूर्ति पदाधिकारी सत्यव्रत त्रिपाठी पर कार्रवाई की गाज गिरी है। मनिहारी एमओ को छुट्टी पर भेज दिया गया है। हलां

मनिहारी के प्रखंड आपूर्ति पदाधिकारी भेजे गए छुट़्टी पर

Article Advertisement

मनिहारी के प्रखंड आपूर्ति पदाधिकारी भेजे गए छुट़्टी पर कटिहार। मनिहारी में राज्य खाद्य निगम के गोदाम से पीडीएस दुकानों तक खाद्यान्न पहुंचाने को डोर स्टेप डिलीवरी मामले में मनिहारी के प्रखंड आपूर्ति पदाधिकारी सत्यव्रत त्रिपाठी पर कार्रवाई की गाज गिरी है।

Article Advertisement

मनिहारी एमओ को छुट्टी पर भेज दिया गया है। हलांकि एमओ के चिकित्सा अवकाश पर जाने की बात कही जा रही है। विभागीय जानकारी के मुताबिक जिलाधिकारी के निर्देश पर उन्हें अवकाश पर भेजा गया है। जिला आपूर्ति पदाधिकारी प्रमोद कुमार ने बताया कि मनसाही के प्रखंड आपूर्ति पदाधिकारी कुणाल सिंह को मनिहारी एमओ का अतिरिक्त प्रभार दिया गया है। मनसाही एमओ बरारी के भी अतिरिक्ति प्रभार में हैं। वहीं आजमनगर के एमओ मनोज कुमार झा को अमदाबाद एमओ का प्रभार दिया गया है। बताते चलें कि मनिहारी में डोर स्टेप डिलीवरी मामले में पीडीएस दुकानदारों द्वारा संवेदक द्वारा अवैध राशि की मांगे जाने की शिकायत मनिहारी विधायक से की गई थी। विधानसभा में मामला उठाए जाने के बाद मुख्यालय स्तर से इसकी जांच कराई गई। जांच में शिकायत सही पाए जाने पर संबंधित संवेदक के विरूद्ध प्राथमिकी दर्ज कराई गई थी। बताया जा रहा है कि डोर स्टेप डिलीवरी मामले में तत्काल रिपोर्ट नहीं करने एवं शिथिलता बरते जाने को लेकर एमओ को अवकाश पर जाने को कहा गया। स्रोत-दैनिक जागरण  

What do you think?

Leave a Comment

Article Bottom Advertisement

यह भी पढ़ें

Trending News

#1

अररिया में युवती से दुष्कर्म का आरोप, पंचायत में 5 लाख तक देने का प्रस्ताव; पुलिस ने आरोपी को पकड़ा

24 views

#2

मधुबनी गोलीकांड के फरार ASI चंद्र मोहन सिंह का मिला शव, सर्विस पिस्टल भी बरामद; मौत की वजह की जांच जारी

21 views

#3

शीतकाल के लिए बंद हुए केदारनाथ धाम के कपाट, इस वर्ष 19.20 लाख से अधिक श्रद्धालुओं ने किए दर्शन

21 views

#4

उगते सूर्य को अर्घ्य के साथ छठ महापर्व संपन्न, बिहार से विदेश तक घाटों पर उमड़ी आस्था

20 views

#5

प्रशांत किशोर का शिक्षा मंत्री मिथिलेश तिवारी पर पलटवार, बोले- मुसलमानों ने भाजपा का साथ क्यों छोड़ दिया, इस पर चिंतन करे पार्टी

20 views

#6

Salman Khan की 'मातृभूमि' के ट्रेलर ने मचाया धमाल, देशभक्ति और इमोशन देख फैंस हुए उत्साहित; 20-30 करोड़ की ओपनिंग का अनुमान

20 views

Most Read