अपने जिले की आवाज़ बनें! Seemanchal Live में रिपोर्टर बनने के लिए अभी आवेदन करें।
Seemanchal

मरीजों को डॉक्टरों के लिए करना पड़ता है घंटों इंतजार

मरीजों को डॉक्टरों के लिए करना पड़ता है घंटों इंतजार स्वास्थ्य विभाग वर्ष 2020 तक कटिहार को टीबी मुक्त जिला बनाने का लक्ष्य है। इस लक्ष्य को ताक पर रखकर सदर अस्पताल परिसर स्थित टीबी ओपीडी का संचालन किया जा रहा है। टीबी ओपीडी में हर दिन डॉक्टर लेट से आते हैं और समय से पहले ही चले जाते हैं। इस कारण टीब

मरीजों को डॉक्टरों के लिए करना पड़ता है घंटों इंतजार

Article Advertisement

मरीजों को डॉक्टरों के लिए करना पड़ता है घंटों इंतजार स्वास्थ्य विभाग वर्ष 2020 तक कटिहार को टीबी मुक्त जिला बनाने का लक्ष्य है। इस लक्ष्य को ताक पर रखकर सदर अस्पताल परिसर स्थित टीबी ओपीडी का संचालन किया जा रहा है। टीबी ओपीडी में हर दिन डॉक्टर लेट से आते हैं और समय से पहले ही चले जाते हैं।

Article Advertisement

इस कारण टीबी का इलाज कराने वाले रोगियों को 20 घंटे तक डॉक्टर के आने का इंतजार करना पड़ता है। एक ऐसा ही मामला गुरुवार को सामने आया। कदवा के मोईन ने बताया कि वह टीबी रोग से ग्रस्त है। बुधवार की शाम चार बजे सदर अस्पताल के यक्ष्मा विभाग के ओपीडी में इलाज कराने पहुंचे तो एक व्यक्ति ने अपने आपको डॉक्टर बताते हुए कहा कि शाम हो गया घर चले जायें। गुरुवार को सुबह आईएगा। जबकि संध्याकालीन टीबी रोगियों के इलाज के लिए ओपीडी का समय शाम में चार बजे से छह बजे तक है। वे लोग शहर में किसी प्रकार रात एक मदरसा में गुजारना पड़ा। पूछताछ में पता चला कि गुरुवार को सुबह आठ बजे ओपीडी शुरू होता है। सुबह समय पर वे लोग इलाज कराने आये लेकिन 10 बजे तक एक भी डाक्टर नहीं आये। गुरुवार को इलाज कराने पहुंचे अन्य रोगियों ने बताया कि टीबी ओपीडी में डॉक्टर हर दिन 9 से 10 बजे बाद ही आते हैं। शाम के समय ओपीडी किए बिना ही घर चले जाते हैं। बताया जाता है कि डॉ. संजय कुमार पूर्णिया जिले के कसबा से आते जाते हैं। जबकि सरकार के निर्देश के मुताबिक जिला मुख्यालय में रहकर ड्यूटी करना है। सीएस ने स्पष्टीकरण मांगा है। जबाब संतोषजनक नहीं रहा तो उनके खिलाफ विभागीय कार्रवाई की जायेगी। जांच के बाद कार्रवाई की जायेगी। स्रोत-हिन्दुस्तान

What do you think?

Leave a Comment

Article Bottom Advertisement

यह भी पढ़ें

Trending News

#1

अररिया में युवती से दुष्कर्म का आरोप, पंचायत में 5 लाख तक देने का प्रस्ताव; पुलिस ने आरोपी को पकड़ा

24 views

#2

मधुबनी गोलीकांड के फरार ASI चंद्र मोहन सिंह का मिला शव, सर्विस पिस्टल भी बरामद; मौत की वजह की जांच जारी

21 views

#3

शीतकाल के लिए बंद हुए केदारनाथ धाम के कपाट, इस वर्ष 19.20 लाख से अधिक श्रद्धालुओं ने किए दर्शन

21 views

#4

उगते सूर्य को अर्घ्य के साथ छठ महापर्व संपन्न, बिहार से विदेश तक घाटों पर उमड़ी आस्था

20 views

#5

प्रशांत किशोर का शिक्षा मंत्री मिथिलेश तिवारी पर पलटवार, बोले- मुसलमानों ने भाजपा का साथ क्यों छोड़ दिया, इस पर चिंतन करे पार्टी

20 views

#6

Salman Khan की 'मातृभूमि' के ट्रेलर ने मचाया धमाल, देशभक्ति और इमोशन देख फैंस हुए उत्साहित; 20-30 करोड़ की ओपनिंग का अनुमान

20 views

Most Read